हैदराबाद पुलिस ने कहा कि एक्टर को अपने परिवार और पत्नी से बातचीत करने के लिए पर्याप्त समय दिया गया और वह खुद बाहरकर पुलिस गाड़ी में बैठे. अल्लू अर्जुन को चार हफ्ते के लिए बेल मिली है.
Source : DB News Update
By : डीबी न्यूज अपडेट | Edited By: प्रिंस अवस्थी
Allu Arjun News: पुष्पा 2 फिल्म की स्क्रीनिंग के दौरान 4 दिसंबर को हैदराबाद में मची भगदड़ के बाद एक्टर अल्लू अर्जुन को पुलिस ने शुक्रवार (12 दिसंबर 2024) को गिरफ्तार किया था. नामपल्ली अदालत ने अल्लू अर्जुन को 14 दिन की रिमांड पर भेजा, लेकिन इसके कुछ घंटों बाद ही उन्हें तेलंगाना हाईकोर्ट ने जमानत दे दी. अल्लू अर्जुन की गिरफ्तारी के बाद तेलंगाना पुलिस पर कई सवाल खड़े हो रहे थे. पुलिस पर यह आरोप लग रहा था कि उन्होंने एक्टर को नाश्ता करने और कपड़े बदलने भी नहीं दिया गया और पुलिस उनके बेडरूम में घुस आई थी.
अल्लू अर्जुन के साथ बदतमीजी पर पुलिस का जवाब
मीडिया रिपोर्ट के मुताबिक अब पुलिस ने इस पर स्पष्टीकरण जारी किया है. हैदराबाद पुलिस ने उन आरोपों को खारिज कर दिया कि गिरफ्तारी के समय पुलिसकर्मियों ने अल्लू अर्जुन के साथ बदतमीजी की थी. हैदराबाद पुलिस ने कहा, “जब पुलिस उनके आवास पर पहुंची, तो उन्होंने अपने कपड़े बदलने के लिए कुछ समय मांगा. वह अपने बेडरूम के अंदर चले गए, पुलिसकर्मी बाहर इंतजार करते रहे और जब वह बाहर आए तो उन्हें हिरासत में ले लिया.”
हैदराबाद पुलिस ने कहा, “किसी भी पुलिसकर्मी ने उनके साथ न तो बल का प्रयोग किया और न ही बदतमीजी की थी. उन्हें अपने परिवार और पत्नी से बातचीत करने के लिए पर्याप्त समय दिया गया और वह खुद बाहर आए और पुलिस वाहन में बैठ गए.” एक्टर को 50,000 रुपये के प्राइवेट बॉन्ड पर तेलंगाना हाईकोर्ट ने अंतरिम जमानत दी. उन्हें चार हफ्ते के लिए बेल मिली है.
अल्लू अर्जुन समेत 23 पर आरोप
हैदराबाद पुलिस ने अब इस मामले में दायर चार्जशीट में 23 आरोपियों में अल्लू अर्जुन का नाम भी शामिल किया है. चिकडपल्ली पुलिस द्वारा इस सप्ताह की शुरुआत में प्रस्तुत आरोपपत्र में अभिनेता के निजी सुरक्षा कर्मचारियों और थिएटर प्रबंधन को भी शामिल किया गया है. अल्लू अर्जुन को आरोपी संख्या 11 (ए-11) के रूप में सूचीबद्ध किया गया है, जबकि संध्या थिएटर प्रबंधन को मुख्य आरोपी बताया गया है.
घटना के बाद फिल्म पर लगा ग्रहण
इन घटनाओं ने ‘पुष्पा 2’ की सफल रिलीज पर ग्रहण लगा दिया है और अल्लू अर्जुन कानूनी और सार्वजनिक विवादों में घिर गए हैं. जांच जारी रहने के साथ, यह स्थिति सार्वजनिक त्रासदियों के बाद हाई-प्रोफाइल व्यक्तियों पर बढ़ती जांच पड़ताल को उजागर करती है.
आरोपियों ने एक्टर के घर में की घुसने की कोशिश
आरोपियों ने एक्टर अल्लू अर्जुन के घर में घुसकर संपत्ति को नुकसान पहुंचाने की कोशिश की. उनका कहना था कि उन्होंने 4 दिसंबर को हैदराबाद के एक सिनेमा हॉल में हुई भगदड़ के दौरान मृतक महिला के परिवार को 1 करोड़ रुपये का मुआवजा दिलवाने के लिए यह कदम उठाया था. भगदड़ में महिला की मौत हो गई थी, जब एक्टर अल्लू अर्जुन अपनी फिल्म ‘पुष्पा 2: द रूल’ के प्रीमियर के लिए सिनेमा हॉल पहुंचे थे. इस घटना में महिला का रेवती नाम था, और उनका आठ साल का बेटा भी घायल हुआ था, जिसे इलाज के लिए अस्पताल में भर्ती किया गया था.
1 करोड़ रुपये के मुआवजे की कर रहे थे मांग
रिपोर्ट के अनुसार, जब सुरक्षाकर्मियों ने प्रदर्शनकारियों को रोकने का प्रयास किया तो उन्होंने अभिनेता के घर के अंदर टमाटर फेंके और बाहर लगे गमलों को तोड़ दिया. कुछ सुरक्षाकर्मियों के साथ मारपीट की भी सूचना है. बताया जा रहा है कि स्टूडेंट्स पुष्पा-2 के प्रीमियर के दौरान संध्या थिएटर में मची भगदड़ में मारी गई महिला के परिवार को 1 करोड़ रुपये का मुआवजा देने की मांग कर रहे थे.
क्या है मामला?
4 दिसंबर 2024 को पुष्पा-2 फिल्म की स्क्रीनिंग के लिए अल्लू अर्जुन अपनी टीम के साथ संध्या थियेटर पहुंचे थे. इस दौरान भीड़ भी अर्जुन को देखने के लिए जुटी. अर्जुन अंदर फिल्म देख रहे थे, तभी बाहर भगदड़ मची और इसमें एक महिला की मौत हो गई और उसका 8 वर्षीय बेटा गंभीर रूप से घायल हो गया. तभी से अल्लू अर्जुन के खिलाफ कई लोग प्रदर्शन कर रहे हैं और कार्रवाई की मांग कर रहे हैं. अल्लू अर्जुन अभी जमानत पर बाहर हैं.

