By using this site, you agree to the Privacy Policy and Terms of Use.
Accept
DB News Update | Divya Bhumi NewsDB News Update | Divya Bhumi NewsDB News Update | Divya Bhumi News
  • Home
  • Religion
  • National
  • International
  • Madhya Pradesh
  • Politics
  • Business
Reading: बारिश में धुला दूसरा सेशन, तालाब बना गाबा का मैदान
Share
Sign In
Notification Show More
Font ResizerAa
DB News Update | Divya Bhumi NewsDB News Update | Divya Bhumi News
Font ResizerAa
  • National
  • International
  • Politics
  • Religion
  • Technology
Search
  • Home
  • Religion
  • National
  • International
  • Madhya Pradesh
  • Politics
  • Business
Have an existing account? Sign In
Follow US
  • Advertise
© 2024 Copyright All Rights Reserved. Media Management Society Jabalpur M.P. | Design & Developed by JPTechnoPark
DB News Update | Divya Bhumi News > Blog > Sport > बारिश में धुला दूसरा सेशन, तालाब बना गाबा का मैदान
Sport

बारिश में धुला दूसरा सेशन, तालाब बना गाबा का मैदान

DB News
Last updated: 11/04/2026 11:11 AM
DB News
Share
6 Min Read
SHARE

भारत और ऑस्ट्रेलिया बॉर्डर-गावस्कर ट्रॉफी 2024 में अभी एक-एक से बराबरी पर हैं. तीसरा टेस्ट ब्रिसबेन में खेला जा रहा है.

Source : DB News Update

Contents
भारत और ऑस्ट्रेलिया बॉर्डर-गावस्कर ट्रॉफी 2024 में अभी एक-एक से बराबरी पर हैं. तीसरा टेस्ट ब्रिसबेन में खेला जा रहा है.पानी-पानी हुआ गाबा मैदानवर्ल्ड टेस्ट चैंपियनशिप फाइनल के लिए मेलबर्न टेस्ट है अहमपंत ने यहां खेली थी नाबाद 89 रन की पारीपर्थ टेस्ट में टीम इंडिया 295 रनों से विजयी रहीऑस्ट्रेलिया दौरे के लिए भारतीय टेस्ट टीम

By : DB News Update | Edited By: प्रिंस अवस्थी

IND vs AUS 3rd Test : ब्रिस्बेन में करीब दो घंटे से बारिश नहीं रुकी है. गाबा का मैदान तालाब बन गया है. ऐसे में अब आज खेल होना काफी मुश्किल लग रहा है. अब तक सिर्फ 13.2 ओवर का खेल हुआ. इस दौरान ऑस्ट्रेलिया ने बिना कोई विकेट खोए 28 रन बनाए. उस्मान ख्वाजा 19 और नाथन मैकस्वीनी 4 रन पर नाबाद हैं.

बॉर्डर-गावस्कर ट्रॉफी 5 मैचों की सीरीज 1-1 से बराबरी पर है। पहला मैच भारत ने 295 रन और दूसरा मुकाबला ऑस्ट्रेलिया ने 10 विकेट से जीता था।

ब्रिस्बेन में दोनों टीमों के बीच अब तक 7 मैच खेले गए, भारत को यहां केवल 1 में जीत मिली है। ऑस्ट्रेलिया ने 5 मैच जीते, जबकि एक ड्रॉ रहा।

पानी-पानी हुआ गाबा मैदान

ब्रिसबेन में भारी बारिश के चलते गाबा मैदान पानी-पानी हो गया है. पिच के आसपास मैदान में पानी भरा हुआ है. फिलहाल लंच की घोषणा कर दी गई है. बारिश रुकने के बाद भी मुकाबला शुरू होने में देरी हो सकती है.

वर्ल्ड टेस्ट चैंपियनशिप फाइनल के लिए मेलबर्न टेस्ट है अहम

गाबा टेस्ट ड्रॉ होने के साथ ही भारत वर्ल्ड टेस्ट चैंपियनशिप की पॉइंट्स टेबल में नीचे खिसक गया है. अब भारत के पास डब्ल्यूटीसी फाइनल में पहुंचने की बहुत कम संभावना है. भारत को अब आने वाले दोनों टेस्ट मैच जीतने होंगे, तभी वह फाइनल की दौड़ में बना रह सकता है.

पंत ने यहां खेली थी नाबाद 89 रन की पारी

पिछली बार द गाबा में हुए ऑस्ट्रेलिया और भारत के बीच टेस्ट को टीम इंडिया ने 3 विकेट से जीता था। इससे पहले, ब्रिस्बेन का द गाबा स्टेडियम 2020 तक ऑस्ट्रेलिया का किला था। होम टीम को यहां 1988 से किसी भी टेस्ट में हार नहीं मिली थी। 2021 में फिर भारत ने यहां 3 विकेट से टेस्ट जीतकर सीरीज 2-1 से अपने नाम की थी। इस मैच में विकेटकीपर-बल्लेबाज ऋषभ पंत ने नाबाद 89 रन की पारी खेली थी। शुभमन गिल ने 91 और चेतेश्वर पुजारा ने 56 रन बनाए थे.

दोनों मैच जीतना: अगर भारत बचे दोनों मैच जीतता है तो 138 पॉइंट्स और 60.52% पॉइंट्स पर्सेंटेज के साथ फाइनल के लिए क्वालिफाई कर लेगा. इससे ऑस्ट्रेलिया फाइनल रेस से बाहर हो जाएगा.
एक जीत और एक ड्रॉ: अगर भारत एक मैच जीतता है और एक ड्रॉ करता है, तो पॉइंट्स 57.01% और कुल पॉइंट्स 130 होंगे. इस स्थिति में, ऑस्ट्रेलिया को श्रीलंका को 2-0 से हराना होगा.
सीरीज 2-2 से ड्रॉ: अगर सीरीज 2-2 पर खत्म होती है, तो भारत के पॉइंट्स 126 और पॉइंट्स 55.26% होंगे. इस स्थिति में, ऑस्ट्रेलिया श्रीलंका के खिलाफ एक जीत के साथ भारत से आगे निकल सकता है.

पर्थ टेस्ट में टीम इंडिया 295 रनों से विजयी रही

पर्थ टेस्ट में टीम इंडिया 295 रनों से विजयी रही थी, वहीं एडिलेड में खेले गए पिंक बॉल टेस्ट के लिए भारतीय टीम ने कई बदलाव किए थे. वहीं इस बार ब्रिसबेन की पिच को लेकर सवाल हैं कि यहां स्पिनरों को मदद मिलेगी या फिर से तेज गेंदबाज कहर बरपा रहे होंगे.

ब्रिसबेन में अब तक भारत और ऑस्ट्रेलिया के बीच कुल 7 मैच खेले गए हैं, जिनमें से भारत ने सिर्फ एक बार जीत दर्ज की है, पांच बार ऑस्ट्रेलिया जीता और एक भिड़ंत ड्रॉ पर छूटी थी. मगर इस मैदान पर खेले गए आखिरी मैच में भारत ने ऐतिहासिक जीत दर्ज की थी.

तीसरे टेस्ट के लिए भारत की संभावित प्लेइंग XI: रोहित शर्मा, यशस्वी जायसवाल, शुभमन गिल, विराट कोहली, केएल राहुल, ऋषभ पंत, नितीश कुमार रेड्डी, वाशिंगटन सुंदर, जसप्रीत बुमराह, प्रसिद्ध कृष्णा, मोहम्मद सिराज।

एडिलेड में भारत की हार ने उनकी विश्व टेस्ट चैंपियनशिप के फाइनल क्वालीफिकेशन की उम्मीदों को भी झटका दिया है। वर्तमान में 57.29 अंक प्रतिशत के साथ तीसरे स्थान पर भारत को एक कठिन चुनौती का सामना करना पड़ रहा है। फाइनल में अपना स्थान सुरक्षित करने के लिए, उन्हें 3-1 या 4-1 के अंतर से सीरीज जीतनी होगी। इस बीच, ऑस्ट्रेलिया 60.71 अंक प्रतिशत के साथ दूसरे स्थान पर है, जबकि दक्षिण अफ्रीका 63.33 अंक प्रतिशत के साथ शीर्ष पर है.

ऑस्ट्रेलिया दौरे के लिए भारतीय टेस्ट टीम

यशस्वी जायसवाल, केएल राहुल, शुभमन गिल, विराट कोहली, ऋषभ पंत (विकेटकीपर), रोहित शर्मा (कप्तान), नितीश कुमार रेड्डी, हर्षित राणा, जसप्रीत बुमराह (उपकप्तान), मोहम्मद सिराज, ध्रुव जुरेल (विकेटकीपर), वाशिंगटन सुंदर, देवदत्त पडिक्कल, रवींद्र जडेजा, सरफराज खान, अभिमन्यु ईश्वरन, प्रसिद्ध कृष्णा, आकाश दीप.

You Might Also Like

स्पेन की जीत का जश्न मनाने में ट्रंप ने खलल डाला, सोशल मीडिया में हुए ट्रोल

39 वर्षीय रोहित शर्मा ने जड़ा 34वां शतक, लॉर्ड्स में वनडे शतक लगाने वाले सबसे उम्रदराज बल्लेबाज बने

वर्ल्ड कप 2027 से रोहित शर्मा को बाहर करने की प्लानिंग?

INDIA की शर्मनाक हार, छिना नंबर-1 का ताज, टी-20 सीरीज पर इंग्लिश टीम का कब्जा

श्रेयस अय्यर की कप्तानी पर लगा बड़ा ‘कलंक’, लगातार मैच हारने की लिस्ट में पहले पायदान पर पहुंचे

TAGGED:DB NewsDB News UpdateDBNewsupdateDelhi Newsdivya bhumi updateIND vs AUS 3rd TestJbp News
Share This Article
Facebook Twitter Whatsapp Whatsapp Telegram Threads Email Copy Link Print
What do you think?
Love0
Sad1
Happy0
Surprise0
Angry0
Previous Article अल्लू अर्जुन के बेडरूम में घुसी थी पुलिस! इस पर प्रशासन दे रहा सफाई
Next Article आज कार्यक्षेत्र में आपको कुशल मार्गदर्शन प्राप्त होगा, पढ़ें आज का राशिफल
Leave a comment Leave a comment

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Stay Connected

FacebookLike
TwitterFollow
InstagramFollow
YoutubeSubscribe
- Advertisement -
Ad imageAd image

Latest News

7 दिन में ही 70 रुपये किलो बिकने लगी चीनी
Business 23/08/2026
‘आरक्षण हटाओ आंदोलन’ को खत्म करने देर रात पुलिस ने दिखाई सख्ती…
National 22/08/2026
मैहर शारदा लोक का रास्ता हुआ साफ, जिले को 256 करोड़ के विकास कार्यों की मिली सौगात
Madhya Pradesh 20/08/2026
लाल किले पर PM मोदी ने फहराया तिरंगा
National 15/08/2026
//

यह विश्व में सबसे तेजी से बढ़ती हुई हिंदी समाचार वेबसाइट है। यह राजनीतिक, सामाजिक, सांस्कृतिक, धार्मिक, व्यापार, मनोरंजन और क्रिकेट की दुनियां से जुड़े समाचार प्रकाशित करने में अहम भूमिका अदा कर रही है। यह अन्य हिंदी न्यूज साइटों की अपेक्षा सबसे अधिक विश्वसनीय, प्रामाणिक और निष्पक्ष समाचार अपने समर्पित पाठक वर्ग तक पहुंचाने का कार्य कर रही है।

Quick Link

  • About Us
  • Contact
  • My Bookmarks
  • Privacy Policy
  • Disclaimer
  • Sitemap

Top Categories

  • Fashion
  • Health
  • Religion
  • Science
  • Technology
  • Travel

Contact Us

//

Director – Mr. Prince Awasthi 8815353246,

Editor – Miss. Supriya 8815353246.

DB News Update | Divya Bhumi NewsDB News Update | Divya Bhumi News
Follow US
© 2024 Copyright All Rights Reserved. Media Management Society Jabalpur M.P. | Design & Developed by JPTechnoPark
  • Advertise
Welcome Back!

Sign in to your account

Lost your password?