By using this site, you agree to the Privacy Policy and Terms of Use.
Accept
DB News Update | Divya Bhumi NewsDB News Update | Divya Bhumi NewsDB News Update | Divya Bhumi News
  • Home
  • Religion
  • National
  • International
  • Madhya Pradesh
  • Politics
  • Business
Reading: आसपास के शत्रुओं से सावधान रहने की आवश्यकता है, पढ़ें आज का राशिफल
Share
Sign In
Notification Show More
Font ResizerAa
DB News Update | Divya Bhumi NewsDB News Update | Divya Bhumi News
Font ResizerAa
  • National
  • International
  • Politics
  • Religion
  • Technology
Search
  • Home
  • Religion
  • National
  • International
  • Madhya Pradesh
  • Politics
  • Business
Have an existing account? Sign In
Follow US
  • Advertise
© 2024 Copyright All Rights Reserved. Media Management Society Jabalpur M.P. | Design & Developed by JPTechnoPark
DB News Update | Divya Bhumi News > Blog > Religion > आसपास के शत्रुओं से सावधान रहने की आवश्यकता है, पढ़ें आज का राशिफल
Religion

आसपास के शत्रुओं से सावधान रहने की आवश्यकता है, पढ़ें आज का राशिफल

DB News
Last updated: 18/09/2025 10:26 AM
DB News
Share
10 Min Read
SHARE

Aaj Ka Rashifal, 8 May 2025 : आज 9 मई 2025,  गुरुवार का दिन आपका कैसा रहेगा. इस सवाल का जवाब हर कोई जानना चाहता है. ग्रहों की चाल सभी राशियों को प्रभावित करती है. राशिफल या भविष्यफल से इसका शुभ अशुभ फल जान सकते हैं.

By : एस्ट्रोलॉजर पंडित प्रदीप मिश्रा

Contents
Aaj Ka Rashifal, 8 May 2025 : आज 9 मई 2025,  गुरुवार का दिन आपका कैसा रहेगा. इस सवाल का जवाब हर कोई जानना चाहता है. ग्रहों की चाल सभी राशियों को प्रभावित करती है. राशिफल या भविष्यफल से इसका शुभ अशुभ फल जान सकते हैं.Aaj Ka Rashifal: आज का राशिफल यानि 8 मई 2025,  गुरुवार का दिन विशेष –मेष | Aries – (जिनका नाम अ, ल, इ से शुरू होता है)वृष | Taurus  (जिनका नाम ब, व, उ, ए से शुरू होता है)मिथुन | Gemini – (जिनका नाम क, छ, घ, ह से शुरू होता है)कर्क | Cancer- (जिनका नाम ड, हे से शुरू होता है)सिंह | Leo – (जिनका नाम म, ट से शुरू होता है)कन्या | Virgo- (जिनका नाम प, ठ, ण, ट से शुरू होता है)तुला | Libra – (जिनका नाम र, त से शुरू होता है)वृश्चिक | Scorpio – (जिनका नाम न, य से शुरू होता है)धनु | Sagittarius – (जिनका नाम ये, ध, फ, भ से शुरू होता है)मकर | Capricorn – (जिनका नाम भो, ज, ख, ग से शुरू होता है)कुंभ | Aquarius – (जिनका नाम गु, स, श, ष, द से शुरू होता है)मीन | Pisces – (जिनका नाम दि, चा, झ, थ से शुरू होता है)

Edited by – सुप्रिया

Aaj Ka Rashifal: आज का राशिफल यानि 8 मई 2025,  गुरुवार का दिन विशेष –

मेष | Aries – (जिनका नाम अ, ल, इ से शुरू होता है)

आज का दिन आपके लिए अनुकूल रहने वाला है. राजनीति में कार्यरत लोगों के मान सम्मान में वृद्धि होगी. जॉब करने वालों को किसी नए पद की प्राप्ति भी हो सकती है. आपका कोई काम यदि लंबे समय से अटका हुआ था, तो वह भी पूरा हो सकता है. आपको अपने परिजनों की ओर से कोई शुभ सूचना सुनने को मिल सकती है. साझेदारी में किसी काम को करने से आपको बचना होगा. विद्यार्थियों को किसी के कहने में आकर अपने विषय में बदलाव नहीं करना है. हेल्थ का ख्याल रखें, बाहर का खाना ना खाएं.

वृष | Taurus  (जिनका नाम ब, व, उ, ए से शुरू होता है)

आज का दिन आपके लिए मिश्रित रूप से फलदायक रहने वाला है. आपको अपने आर्थिक मामलों में सावधान रहने की आवश्यकता है. आपकी आर्थिक स्थिति पहले से कमजोर रहेगी, इसलिए आप बेफिजूल के खर्चो पर लगाम लगाएं. प्रेम से जीवन जी रहे लोग अपने साथी को परिवार के सदस्यों से मिलवा सकते हैं. आप किसी से धन उधार लेने से बचें. आपको किसी विरोधी की बातों में आने से बचना होगा. आप अपने घर परिवार में किसी सदस्य की सेहत को लेकर चिंतित रहेंगे.

मिथुन | Gemini – (जिनका नाम क, छ, घ, ह से शुरू होता है)

आज का दिन आपके लिए तनाव से भरा रहने वाला है. आपके घर किसी नामकरण, जन्मदिन पर पूजा-पाठ आदि का आयोजन हो सकता है, जिसमें परिजनों का आना जाना लगा रहेगा. आपको किसी से कोई जरूरी जानकारी शेयर करने से बचना होगा. माताजी से आपकी किसी बात को लेकर कहासुनी हो सकती है. घूमने फिरने के दौरान आपकी किसी खास व्यक्ति से मुलाकात होगी. आपको अपने कामों को लेकर कुछ चुनौतियां रहेंगी, आपको उनसे घबराने की आवश्यकता नहीं है. हेल्थ के लिहाज से स्थिति पहले से बेहतर रहेगी.

कर्क | Cancer- (जिनका नाम ड, हे से शुरू होता है)

आज का दिन आपके लिए सुखमय रहने वाला है. आपका अपने साथी के साथ प्रेम बना रहेगा. कानूनी मामले में फैसला आपके पक्ष में आने की उम्मीद है. आप किसी प्रॉपर्टी में अच्छा निवेश कर सकते हैं. आपका यदि कोई काम पेंडिंग चल रहा है, तो आपको उस पर ध्यान देने की आवश्यकता है. कोई कानूनी मामला सुनाया जाएगा, जो आपको खुशी देगा. अविवाहित जातकों के जीवन में किसी नए मेहमान की दस्तक हो सकती है, जिससे उनके दिल की घंटी बजेगी और आपको किसी धार्मिक आयोजन में सम्मिलित होने का मौका मिलेगा, जिससे आपके मन में शांति रहेगी. पेट से जुड़ी दिक्कत का सामना करना पड़ सकता है.

सिंह | Leo – (जिनका नाम म, ट से शुरू होता है)

आज का दिन आपके लिए बिजनेस के लिहाज से अच्छा रहने वाला है. आप कहीं घूमने फिरने जाने की प्लानिंग कर सकते हैं. आपके साख और सम्मान में वृद्धि होगी. आपको कुछ कामों को लेकर योजना बनाकर आगे बढ़ना होगा. आप कुछ नए लोगों से मेलजोल बढ़ाने में कामयाब रहेंगे और आपको अपने कामों की गति में तेजी लानी होगी, तभी आपके काफी काम आसानी से पूरे निपटेंगे. आपको सरकारी नौकरी की तैयारी के लिए अधिक मेहनत की आवश्यकता है. मसल पेन की परेशानी हो सकती है.

कन्या | Virgo- (जिनका नाम प, ठ, ण, ट से शुरू होता है)

आज का दिन आपके लिए लाभदायक रहने वाला है. आपको अपने बिजनेस में अत्यधिक मात्रा में धन लगाना पड़ सकता है. कार्यक्षेत्र में कोई आपकी चुगली कर सकता है, जिसके बाद आपके बॉस आपसे नाराज रहेंगे. आपको अपनी आय को लेकर सतर्क रहने की आवश्यकता है. कार्यक्षेत्र में आपको अपने सहयोगियों का पूरा साथ मिलेगा. आपको अपने मन पर काबू रखना होगा, नहीं तो परिवार में कोई लड़ाई झगड़े की स्थिति उत्पन्न हो सकती है. सिर दर्द से परेशान हो सकते हैं.

तुला | Libra – (जिनका नाम र, त से शुरू होता है)

आज का दिन आपके लिए चुनौतियों से भरा रहने वाला है. आपको जल्दबाजी में कोई फैसला लेने से बचना होगा. यदि आपको कोई निवेश संबंधी सुझाव दें, तो आप उस पर बहुत ही सोच विचारकर अमल करें. आपकी कोई जरूरी जानकारी लीक हो सकती है. आपके खर्चों के कारण आपका बजट डगमगा सकता है. वैवाहिक जीवन में चल रही समस्याओं से आपको छुटकारा मिलेगा. आपको अपने खानपान पर विशेष ध्यान देने की आवश्यकता है.

वृश्चिक | Scorpio – (जिनका नाम न, य से शुरू होता है)

आज का दिन आपके लिए मिलाजुला रहेगा. आपको कल कुछ उलझनों के कारण समस्या रहेगी. आपको अपने रक्त संबंधी रिश्तों में चल रहे लड़ाई झगड़े को बातचीत के जरिए दूर करने की कोशिश करनी होगी. आप किसी नए घर की खरीदारी करने की योजना बना सकते हैं. आपको अपने कामों को लेकर धैर्य और साहस से काम लेना होगा. विद्यार्थियों को अपनी पढ़ाई लिखाई पर पूरा ध्यान देने की आवश्यकता है और इधर-उधर खाली समय व्यतीत करने से बचें. आपकी कोई पुरानी समस्या फिर से उभर सकती है.

धनु | Sagittarius – (जिनका नाम ये, ध, फ, भ से शुरू होता है)

आज का दिन आपके लिए आत्मविश्वास से भरपूर रहने वाला है. आपकी सुख समृद्धि बढ़ेगी, जो आपको खुशी देगी. आपको अपने आसपास रह रहे शत्रुओं से सावधान रहने की आवश्यकता है. आप अपनी मेहनत से कार्यक्षेत्र में एक अच्छा मुकाम हासिल करेंगे. आपको अपने करियर में एक अच्छा मुकाम हासिल होगा. जीवनसाथी को किसी नई नौकरी की प्राप्ति होने से आप प्रसन्न रहेंगे. माता-पिता के आशीर्वाद से आपका कोई रुका हुआ काम पूरा होगा. बाहर का खाना ना खाएं.

मकर | Capricorn – (जिनका नाम भो, ज, ख, ग से शुरू होता है)

आज का दिन आपके लिए खर्च से भरा रहने वाला है. आपको अपनी आय और व्यय का लेखा-जोखा रखना अति आवश्यक है, तभी आप भविष्य के लिए कुछ धन संचय करने में कामयाब रहेंगे. बिजनेस में आपकी योजनाएं गति पकड़ेगी, जो आपको अच्छा लाभ देंगे. विद्यार्थी किसी खेल प्रतियोगिता में भाग ले सकते हैं. आप इनकम के बाकी सोर्स पर भी पूरा ध्यान देंगे. तकनीकी क्षेत्रों से जुड़े लोगों को किसी काम के लिए अनुभवी व्यक्तियों से सलाह की आवश्यकता होगी. आप अपने परिवार के सदस्यों और मित्रों के साथ कुछ समय उनकी समस्याओं को सुनने में व्यतीत करेंगे. ध्यान और योग का सहारा लें.

कुंभ | Aquarius – (जिनका नाम गु, स, श, ष, द से शुरू होता है)

आज का दिन आपके लिए मेहनत से काम करने के लिए रहेगा. ससुराल पक्ष के किसी व्यक्ति से आप कोई ऐसी बात ना बोले, जिससे कि उनका मन परेशान हो. कार्यक्षेत्र में आपको अपनी मेहनत का पूरा फल मिलेगा. कुछ नए संपर्कों से आपको लाभ मिलेगा. आपको किसी काम को लेकर कुछ असमंजस रहेगा. पिताजी की मदद से आप अपने मानसिक तनाव को थोड़ा कम कर सकते हैं. आप अपने घर में किसी नए काम की शुरुआत कर सकते हैं. माता-पिता की हेल्थ को लेकर एलर्ट रहें.

मीन | Pisces – (जिनका नाम दि, चा, झ, थ से शुरू होता है)

आज का दिन आपके लिए मंगलमय रहने वाला है. यदि आपकी कोई इच्छा लंबे समय से लटक रही थी, तो उसके पूरी होने की संभावना है. आपको महिला मित्रों से अच्छा लाभ मिलेगा. आपके साहस और पराक्रम में वृद्धि होगी. गृहस्थ जीवन में प्रेम बना रहेगा और आपको कोई नए काम को करने की प्रेरणा दे सकता है, जिससे आपकी हिम्मत और बढ़ेगी. आपको अपनी संतान की सेहत पर पूरा ध्यान देने की आवश्यकता है.

You Might Also Like

जन्माष्टमी 2026 में कब ? नोट करें तारीख और पूजा का मुहूर्त

गुरु पूर्णिमा के बीज मंत्र को सिद्ध करने का बन रहा दुर्लभ संयोग, जानें विधि

कब है गुरु पूर्णिमा? जानें सही तारीख, शुभ मुहूर्त और पूजा विधि

चरणामृत फायदेमंद है या फिर पंचामृत, जानें इससे जुड़ी मान्यताएं

शिवलिंग का रुद्राभिषेक करने के बाद ताली बजाना पुण्य है या पाप? जानें क्या है रहस्य

TAGGED:Aaj Ka RashifalDaily HoroscopeDB NewsDB News UpdateDBNewsupdatedivya bhumi updateJbp NewsMP NEWS
Share This Article
Facebook Twitter Whatsapp Whatsapp Telegram Threads Email Copy Link Print
What do you think?
Love0
Sad0
Happy0
Surprise0
Angry0
Previous Article 26/11 के गुनहगार हेडली-कसाब का गर्भगृह हुआ ध्‍वस्‍त
Next Article उत्तरकाशी में हेलीकॉप्टर हुआ क्रैश, 5 लोगों की मौत
Leave a comment Leave a comment

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Stay Connected

FacebookLike
TwitterFollow
InstagramFollow
YoutubeSubscribe
- Advertisement -
Ad imageAd image

Latest News

7 दिन में ही 70 रुपये किलो बिकने लगी चीनी
Business 23/08/2026
‘आरक्षण हटाओ आंदोलन’ को खत्म करने देर रात पुलिस ने दिखाई सख्ती…
National 22/08/2026
मैहर शारदा लोक का रास्ता हुआ साफ, जिले को 256 करोड़ के विकास कार्यों की मिली सौगात
Madhya Pradesh 20/08/2026
लाल किले पर PM मोदी ने फहराया तिरंगा
National 15/08/2026
//

यह विश्व में सबसे तेजी से बढ़ती हुई हिंदी समाचार वेबसाइट है। यह राजनीतिक, सामाजिक, सांस्कृतिक, धार्मिक, व्यापार, मनोरंजन और क्रिकेट की दुनियां से जुड़े समाचार प्रकाशित करने में अहम भूमिका अदा कर रही है। यह अन्य हिंदी न्यूज साइटों की अपेक्षा सबसे अधिक विश्वसनीय, प्रामाणिक और निष्पक्ष समाचार अपने समर्पित पाठक वर्ग तक पहुंचाने का कार्य कर रही है।

Quick Link

  • About Us
  • Contact
  • My Bookmarks
  • Privacy Policy
  • Disclaimer
  • Sitemap

Top Categories

  • Fashion
  • Health
  • Religion
  • Science
  • Technology
  • Travel

Contact Us

//

Director – Mr. Prince Awasthi 8815353246,

Editor – Miss. Supriya 8815353246.

DB News Update | Divya Bhumi NewsDB News Update | Divya Bhumi News
Follow US
© 2024 Copyright All Rights Reserved. Media Management Society Jabalpur M.P. | Design & Developed by JPTechnoPark
  • Advertise
Welcome Back!

Sign in to your account

Lost your password?