By using this site, you agree to the Privacy Policy and Terms of Use.
Accept
DB News Update | Divya Bhumi NewsDB News Update | Divya Bhumi NewsDB News Update | Divya Bhumi News
  • Home
  • Religion
  • National
  • International
  • Madhya Pradesh
  • Politics
  • Business
Reading: उत्तरकाशी में हेलीकॉप्टर हुआ क्रैश, 5 लोगों की मौत
Share
Sign In
Notification Show More
Font ResizerAa
DB News Update | Divya Bhumi NewsDB News Update | Divya Bhumi News
Font ResizerAa
  • National
  • International
  • Politics
  • Religion
  • Technology
Search
  • Home
  • Religion
  • National
  • International
  • Madhya Pradesh
  • Politics
  • Business
Have an existing account? Sign In
Follow US
  • Advertise
© 2024 Copyright All Rights Reserved. Media Management Society Jabalpur M.P. | Design & Developed by JPTechnoPark
DB News Update | Divya Bhumi News > Blog > Uttarakhand > उत्तरकाशी में हेलीकॉप्टर हुआ क्रैश, 5 लोगों की मौत
Uttarakhand

उत्तरकाशी में हेलीकॉप्टर हुआ क्रैश, 5 लोगों की मौत

DB News
Last updated: 10/04/2026 11:52 PM
DB News
Share
5 Min Read
SHARE

उत्तरकाशी के गंगनानी से आग नाग मंदिर के नीचे और भागीरथी नदी के पास एक हेलीकॉप्टर क्रैश हो गया है.

By : DB News Update | Edited By: प्रिंस अवस्थी

Contents
उत्तरकाशी के गंगनानी से आग नाग मंदिर के नीचे और भागीरथी नदी के पास एक हेलीकॉप्टर क्रैश हो गया है.सीएम ने जताया दु:खगंगनानी के पास दुर्घटनाग्रस्त हो गया निजी हेलीकॉप्टरकेदारनाथ, बदरीनाथ और गंगोत्री-यमुनोत्री जाने के लिए बड़ी संख्या में यात्री पहुंच रहे हैंराज्यपाल ने भी जताया दु:खमौके पर पहुंची आपदा टीमप्राइवेट कंपनी का था हेलिकॉप्‍टर

Uttarkashi Helicopter Crash : उत्तराखंड के उत्तरकाशी में एक बड़ा हेलीकॉप्टर हादसा हो गया है. उत्तरकाशी के गंगनानी से आगे ये हेलीकॉप्टर क्रैश हुआ. हेलीकॉप्टर में 5 से 6 यात्री सवार थे. 5 यात्रियों की मौत की सूचना है, वहीं दो घायल बताए जा रहे हैं. उत्तरकाशी के डीएम मौके के लिए रवाना हो गए हैं. यात्रियों से भरा हेलीकॉप्टर देहरादून से हर्षिल हेलीपैड के लिए निकाला था. गंगनानी से आगे नाग मंदिर के नीचे और भागीरथी नदी के पास हेलीकॉप्टर दुर्घटनाग्रस्त होने की सूचना बताई जा रही है.

गढ़वाल के डिविजनल कमिश्नर विनय शंकर पांडेय ने हादसे की पुष्टि की है. उन्होंने बताया कि घटना स्थल पर राहत एवं बचाव के लिए पुलिस, सेना के जवान, आपदा प्रबंधन टीम, एंबुलेंस, तहसीलदार भटवाड़ी और BDO भटवाड़ी भी रवाना हो गए हैं. घटना सुबह 9 बजे की बताई जा रही है. हेलीकॉप्टर प्राइवेट कंपनी का बताया जा रहा है.

सीएम ने जताया दु:ख

हेलीकॉप्टर क्रैश में जान गंवाने वाले लोगों के लिए मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने दुख जताया है. उन्होंने कहा, “ईश्वर हादसे में दिवंगत हुए लोगों की आत्मा को श्रीचरणों में स्थान और शोकाकुल परिजनों को यह असीम दुःख सहन करने की शक्ति प्रदान करें. प्रशासन को घायलों को हरसंभव सहायता पहुंचाने और हादसे की जांच के निर्देश दिए हैं. इस संबंध में लगातार अधिकारियों के संपर्क में हूं और हर स्थिति पर निगरानी रखी जा रही है.”

गंगनानी के पास दुर्घटनाग्रस्त हो गया निजी हेलीकॉप्टर

जानकारी के अनुसार, गंगोत्री जा रहा एक निजी हेलीकॉप्टर सुबह करीब 9 बजे गंगनानी के पास दुर्घटनाग्रस्त हो गया. स्थानीय निवासी और पुलिस मौके पर पहुंच गई. हेलीकॉप्टर में सवार 5-6 यात्रियों में से दो के घायल होने की खबर है. बचाव कार्य के लिए पुलिस, सेना, आपदा प्रतिक्रिया दल और स्थानीय अधिकारियों को भेजा गया.

केदारनाथ, बदरीनाथ और गंगोत्री-यमुनोत्री जाने के लिए बड़ी संख्या में यात्री पहुंच रहे हैं

उत्तराखंड में इन दिनों चारधाम की यात्रा चल रही है. केदारनाथ, बदरीनाथ और गंगोत्री-यमुनोत्री जाने के लिए बड़ी संख्या में यात्री पहुंच रहे हैं. कुछ पैदल यात्रा पर निकले हैं तो कई लोग हेलीकॉप्टर से पहुंच रहे हैं. दूसरी ओर मौसम विभाग ने गुरुवार को कई जिलों के लिए चेतावनी जारी की है. उत्तरकाशी, चमोली, रुद्रप्रयाग, टिहरी, पौड़ी, नैनीताल और चंपावत में बिजली गरजने के साथ ही तेज हवाएं भी चल सकती हैं.

राज्यपाल ने भी जताया दु:ख

राज्यपाल लेफ्टिनेंट जनरल गुरमीत सिंह (सेनि) ने उत्तरकाशी के गंगनानी, गंगोत्री मार्ग के पास हेलीकाप्टर क्रैश में हताहत हुए लोगों के प्रति दुख व्यक्त किया है. उन्होंने दिवंगत की आत्माओं की शांति के लिए ईश्वर से प्रार्थना करते हुए शोक संतप्त स्वजन के प्रति गहरी संवेदनाएं व्यक्त की है. राज्यपाल ने इस दुर्घटना में घायल के शीघ्र स्वास्थ्य लाभ की कामना की है.

मौके पर पहुंची आपदा टीम

बताया जा रहा है कि मौके पर पुलिस, आर्मी फोर्स, आपदा प्रबंधन QRT, टीम 108 एंबुलेंस वाहन पहुंच चुके हैं. तहसीलदार भटवाड़ी, BDO भटवाड़ी और राजस्व टीम भी घटनास्‍थल के लिए रवाना की गई है. गंगानी से आगे नाग मंदिर के नीचे भागीरथी नदी के पास हेलिकॉप्‍टर दुर्घटनाग्रस्त हुआ है.

प्राइवेट कंपनी का था हेलिकॉप्‍टर

हेलिकॉप्‍टर प्राइवेट कंपनी एरो ट्रिंक का था जिसमें सात लोग सवार थे. हादसे में दो यात्री घायल हो गए हैं। गौरतलब है कि उत्‍तराखंड में पिछले कुछ दिनों से मौसम खराब चल रहा है. मौसम विभाग ने कई जिलों में आंधी-पानी का अलर्ट जारी किया है. चारधाम यात्रा मार्गों पर कई जगह बौछार पड़ रही है. कहीं-कहीं गर्जन के साथ ओले भी गिरे हैं.

You Might Also Like

पुष्प वर्षा के साथ आज खुले केदारनाथ धाम के कपाट, यात्रा प्रारंभ

केदारनाथ मंदिर के कपाट बंद, लाखों श्रद्धालुओं ने बाबा के किए दर्शन

रुद्रप्रयाग में लैंडस्लाइड, बद्रीनाथ-गंगोत्री हाईवे बंद

उत्तरकाशी के धराली में राहत और बचाव कार्य जारी, 50-60 लोग लापता

उत्तराखण्ड धराली का रूह कंपा देने वाला Video वायरल, कई बहे

TAGGED:DB NewsDB News UpdateDBNewsupdateDelhi Newsdivya bhumi updateUttarkashi Helicopter Crash
Share This Article
Facebook Twitter Whatsapp Whatsapp Telegram Threads Email Copy Link Print
What do you think?
Love0
Sad0
Happy0
Surprise0
Angry0
Previous Article आसपास के शत्रुओं से सावधान रहने की आवश्यकता है, पढ़ें आज का राशिफल
Next Article जम्मू-कश्मीर में पाकिस्तान से फिर फायरिंग, सेना ने दिया जवाब
Leave a comment Leave a comment

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Stay Connected

FacebookLike
TwitterFollow
InstagramFollow
YoutubeSubscribe
- Advertisement -
Ad imageAd image

Latest News

7 दिन में ही 70 रुपये किलो बिकने लगी चीनी
Business 23/08/2026
‘आरक्षण हटाओ आंदोलन’ को खत्म करने देर रात पुलिस ने दिखाई सख्ती…
National 22/08/2026
मैहर शारदा लोक का रास्ता हुआ साफ, जिले को 256 करोड़ के विकास कार्यों की मिली सौगात
Madhya Pradesh 20/08/2026
लाल किले पर PM मोदी ने फहराया तिरंगा
National 15/08/2026
//

यह विश्व में सबसे तेजी से बढ़ती हुई हिंदी समाचार वेबसाइट है। यह राजनीतिक, सामाजिक, सांस्कृतिक, धार्मिक, व्यापार, मनोरंजन और क्रिकेट की दुनियां से जुड़े समाचार प्रकाशित करने में अहम भूमिका अदा कर रही है। यह अन्य हिंदी न्यूज साइटों की अपेक्षा सबसे अधिक विश्वसनीय, प्रामाणिक और निष्पक्ष समाचार अपने समर्पित पाठक वर्ग तक पहुंचाने का कार्य कर रही है।

Quick Link

  • About Us
  • Contact
  • My Bookmarks
  • Privacy Policy
  • Disclaimer
  • Sitemap

Top Categories

  • Fashion
  • Health
  • Religion
  • Science
  • Technology
  • Travel

Contact Us

//

Director – Mr. Prince Awasthi 8815353246,

Editor – Miss. Supriya 8815353246.

DB News Update | Divya Bhumi NewsDB News Update | Divya Bhumi News
Follow US
© 2024 Copyright All Rights Reserved. Media Management Society Jabalpur M.P. | Design & Developed by JPTechnoPark
  • Advertise
Welcome Back!

Sign in to your account

Lost your password?