By using this site, you agree to the Privacy Policy and Terms of Use.
Accept
DB News Update | Divya Bhumi NewsDB News Update | Divya Bhumi NewsDB News Update | Divya Bhumi News
  • Home
  • Religion
  • National
  • International
  • Madhya Pradesh
  • Politics
  • Business
Reading: इन 5 अचूक उपाय करने से शनि महादशा से मिलेगी मुक्ति!
Share
Sign In
Notification Show More
Font ResizerAa
DB News Update | Divya Bhumi NewsDB News Update | Divya Bhumi News
Font ResizerAa
  • National
  • International
  • Politics
  • Religion
  • Technology
Search
  • Home
  • Religion
  • National
  • International
  • Madhya Pradesh
  • Politics
  • Business
Have an existing account? Sign In
Follow US
  • Advertise
© 2024 Copyright All Rights Reserved. Media Management Society Jabalpur M.P. | Design & Developed by JPTechnoPark
DB News Update | Divya Bhumi News > Blog > Religion > इन 5 अचूक उपाय करने से शनि महादशा से मिलेगी मुक्ति!
Religion

इन 5 अचूक उपाय करने से शनि महादशा से मिलेगी मुक्ति!

DB News
Last updated: 30/09/2025 1:23 PM
DB News
Share
4 Min Read
SHARE

शनि देव न्याय और कर्मप्रधान देवता होते हैं. जब शनि लगातार बुरे फल प्रदान कर रहे हो और किसी भी तरह का उपाय काम न आए, तो क्या करना चाहिए?

By : ज्योतिषाचार्य पंडित प्रदीप मिश्रा | Edited By : प्रिंस अवस्थी

Contents
शनि देव न्याय और कर्मप्रधान देवता होते हैं. जब शनि लगातार बुरे फल प्रदान कर रहे हो और किसी भी तरह का उपाय काम न आए, तो क्या करना चाहिए?शारीरिक-मानसिक रूप से रहती है परेशानीशनि ग्रह के अशुभ प्रभाव के लक्षणशास्त्र सम्मत उपायनियमित रूप से शनि आराधना करेंकाले तिल और लोहे का दान करेंरत्न पहनने से पहले कुंडली दिखाएंशनि मंदिर में दीपक जलाएं

Malefic effects of Saturn: शनि देव को न्याय और कर्म का देवता माने गए हैं. मान्यता है कि शनि देव लोगों को उनके कर्मों के अनुसार फल प्रदान करते हैं. जिन लोगों की कुंडली में शनि की स्थिति खराब होती है या शनि की साढ़ेसाती और ढैय्या चल रही होती है तो जीवन में बार-बार परेशानियां आती है.

शारीरिक-मानसिक रूप से रहती है परेशानी

शनि की ग्रह दशा खराब होने पर मानसिक तनाव, शारीरिक श्रम, आर्थिक हानि और अपमान जैसी स्थितियों का सामना करना पड़ता है. ऐसे में एक सवाल ये उठता है कि जब शनि लगातार बुरे फल प्रदान कर रहे हो और किसी भी तरह का उपाय काम न आए, तो क्या करना चाहिए? आज हम बताने जा रहे हैं. शास्त्रों में बताए गए सटीक और लाभकारी उपायों के बारे में, जिससे जातक को लाभ मिलेगा.

शनि ग्रह के अशुभ प्रभाव के लक्षण

  • जीवन में बार-बार समस्याओं का आना.
  • कोर्ट-कचहरी के मामलों मे देरी होना.
  • पारिवारिक कलह-क्लेश का बढ़ाना और रिश्तों में कड़वाहट आना.
  • लगातार आर्थिक हानि होना और नौकरी में बाधा आना.
  • शनि प्रभावित होने पर आत्मविश्वास की कमी और मानसिक तनाव का सामना करना पड़ सकता है.

शास्त्र सम्मत उपाय

जिन जातकों की कुंडली में शनि ग्रह ज्यादा प्रभाव डालता है, उन्हें हनुमान जी की पूजा करनी चाहिए. हनुमान चालीसा का नियमित पाठ करने से शनि की महादशा से छुटकारा मिल सकता है.

नियमित रूप से शनि आराधना करें

शनि की ग्रह दशा खराब होने पर शनि देव की पूजा करना अत्यंत लाभकारी माना जाता है. इसके साथ ही प्रतिदिन ॐ शं शनैश्चराय नमः मंत्र का जाप करने से भी ग्रह दशा से छुटकारा मिलता है.

काले तिल और लोहे का दान करें

शनिवार के दिन काले तिल, काले कपड़े या लोहे के बर्तन दान करने से भी शनि दशा से छुटकारा मिलता है. शनि देव को सरसों का तेल काफी प्रिय होता है, इसलिए प्रत्येक शनिवार को सरसों का तेल चढ़ाने से सभी तरह के दोष खत्म होते हैं.

रत्न पहनने से पहले कुंडली दिखाएं

शनि साढ़ेसाती, ढैय्या और महादशा से छुटकारा पाने के लिए नीलम रत्न पहनना शुभ होता है. लेकिन इसे बिना किसी जानकार ज्योतिषीय से सलाह के बिना हाथ में पहनना अशुभ होता है. ज्योतिषाचार्य से सलाह लेने के बाद ही इसे धारण करना चाहिए.

शनि मंदिर में दीपक जलाएं

प्रत्येक शनिवार के दिन पीपल वृक्ष के नीचे सरसों तेल का दीपक जलाने से सभी तरह की समस्याओं से छुटकारा मिलता है.

कई लोग शनि ग्रह को क्रूर ग्रह मानते हैं, जबकि शनि कर्मफल दाता होते हैं. अच्छे कर्म करने वालो को अच्छा फल प्रदान करते हैं और बुरे कर्म करने वालो को बुरा फल प्रदान करते हैं. इन उपायों को करने से शनि महादशा से छुटकारा मिलता है.

Disclaimer: यह सूचना सिर्फ मान्यताओं और जानकारियों पर आधारित है. यहां यह बताना जरूरी है कि DBNewsupdate.com किसी भी तरह की मान्यता, जानकारी की पुष्टि नहीं करता है. किसी भी जानकारी या मान्यता को अमल में लाने से पहले संबंधित विशेषज्ञ से सलाह लें.

You Might Also Like

जन्माष्टमी 2026 में कब ? नोट करें तारीख और पूजा का मुहूर्त

गुरु पूर्णिमा के बीज मंत्र को सिद्ध करने का बन रहा दुर्लभ संयोग, जानें विधि

कब है गुरु पूर्णिमा? जानें सही तारीख, शुभ मुहूर्त और पूजा विधि

चरणामृत फायदेमंद है या फिर पंचामृत, जानें इससे जुड़ी मान्यताएं

शिवलिंग का रुद्राभिषेक करने के बाद ताली बजाना पुण्य है या पाप? जानें क्या है रहस्य

TAGGED:DB NewsDB News UpdateDBNewsupdatedivya bhumi updateJbp NewsMalefic effects of SaturnMP NEWS
Share This Article
Facebook Twitter Whatsapp Whatsapp Telegram Threads Email Copy Link Print
What do you think?
Love1
Sad0
Happy0
Surprise0
Angry0
Previous Article नए इनकम सोर्स बन सकते हैं, पढ़ें आज का राशिफल
Next Article सावन की पहली एकादशी पर हरिहर योग, इन मंत्रों के जाप करने से मिटेंगे कष्ट!
Leave a comment Leave a comment

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Stay Connected

FacebookLike
TwitterFollow
InstagramFollow
YoutubeSubscribe
- Advertisement -
Ad imageAd image

Latest News

7 दिन में ही 70 रुपये किलो बिकने लगी चीनी
Business 23/08/2026
‘आरक्षण हटाओ आंदोलन’ को खत्म करने देर रात पुलिस ने दिखाई सख्ती…
National 22/08/2026
मैहर शारदा लोक का रास्ता हुआ साफ, जिले को 256 करोड़ के विकास कार्यों की मिली सौगात
Madhya Pradesh 20/08/2026
लाल किले पर PM मोदी ने फहराया तिरंगा
National 15/08/2026
//

यह विश्व में सबसे तेजी से बढ़ती हुई हिंदी समाचार वेबसाइट है। यह राजनीतिक, सामाजिक, सांस्कृतिक, धार्मिक, व्यापार, मनोरंजन और क्रिकेट की दुनियां से जुड़े समाचार प्रकाशित करने में अहम भूमिका अदा कर रही है। यह अन्य हिंदी न्यूज साइटों की अपेक्षा सबसे अधिक विश्वसनीय, प्रामाणिक और निष्पक्ष समाचार अपने समर्पित पाठक वर्ग तक पहुंचाने का कार्य कर रही है।

Quick Link

  • About Us
  • Contact
  • My Bookmarks
  • Privacy Policy
  • Disclaimer
  • Sitemap

Top Categories

  • Fashion
  • Health
  • Religion
  • Science
  • Technology
  • Travel

Contact Us

//

Director – Mr. Prince Awasthi 8815353246,

Editor – Miss. Supriya 8815353246.

DB News Update | Divya Bhumi NewsDB News Update | Divya Bhumi News
Follow US
© 2024 Copyright All Rights Reserved. Media Management Society Jabalpur M.P. | Design & Developed by JPTechnoPark
  • Advertise
Welcome Back!

Sign in to your account

Lost your password?