Aaj Ka Rashifal, 19 July 2025 : आज 19 जुलाई 2025, शनिवार का दिन आपका कैसा रहेगा. इस सवाल का जवाब हर कोई जानना चाहता है. ग्रहों की चाल सभी राशियों को प्रभावित करती है. राशिफल या भविष्यफल से इसका शुभ अशुभ फल जान सकते हैं.
By : एस्ट्रोलॉजर पंडित प्रदीप मिश्रा
Edited by – सुप्रिया
Aaj Ka Rashifal: आज का राशिफल यानि 19 जुलाई 2025, शनिवार का दिन विशेष –
मेष | Aries – (जिनका नाम अ, ल, इ से शुरू होता है)
आज का दिन संतुलित रहेगा. बुजुर्गों से सलाह लाभदायक हो सकती है. कामकाज सामान्य रहेगा, आर्थिक स्थिति स्थिर रहेगी. पारिवारिक समस्या का समाधान मिलेगा. तनाव से बचें, दिनचर्या व्यवस्थित रखें. हनुमान चालीसा का पाठ करें.
वृष | Taurus (जिनका नाम ब, व, उ, ए से शुरू होता है)
आज का दिन खुशियों से भरा रहेगा, जिम्मेदारी मिलने की संभावना है. आय में मजबूती आएगी, कार्य पूर्ण संतुष्टि के साथ होंगे. बच्चों से जुड़ी योजना साकार होगी. खुद के लिए समय निकालना चुनौती भरा हो सकता है. लक्ष्मी माता को कमल का फूल अर्पित करें.
मिथुन | Gemini – (जिनका नाम क, छ, घ, ह से शुरू होता है)
आज का व्यस्तता से भरा रहेगा. काम बेहतर रहेगा, लेकिन बहस से बचें. धार्मिक आयोजन संभव है, सामंजस्य बनाए रखें. मानसिक थकान रह सकती है. तुलसी के पौधे में जल दें.
कर्क | Cancer- (जिनका नाम ड, हे से शुरू होता है)
आज का शानदार है, फोकस बनाए रखना जरूरी है. नए इनकम सोर्स बन सकते हैं, काम में सफलता मिलेगी. रिश्तों में नई ऊर्जा आएगी. क्रिएटिव कार्यों से मानसिक राहत मिलेगी. चांदी का छोटा सिक्का जेब में रखें.
सिंह | Leo – (जिनका नाम म, ट से शुरू होता है)
आज का सुनहरा दिन है, लंबे समय से चाही चीज़ मिल सकती है. करियर में प्रगति, कार्य योजना अनुसार पूरा होगा. घरेलू जरूरतों की खरीददारी संभव. संतुलित खानपान रखें. सूर्य देव को जल अर्पित करें.
कन्या | Virgo- (जिनका नाम प, ठ, ण, ट से शुरू होता है)
आज का उत्साहपूर्ण रहेगा. मेहनत से आर्थिक लाभ संभव, खुद पर भरोसा रखें. बच्चों के साथ अच्छा समय बीतेगा. खानपान में संयम रखें. हरे फल का दान करें.
तुला | Libra – (जिनका नाम र, त से शुरू होता है)
आज का आपके अनुकूल है, भाग्य का साथ मिलेगा. रुके हुए पैसे मिल सकते हैं. दांपत्य जीवन में मधुरता बढ़ेगी. योग से लाभ मिलेगा. मां सरस्वती का पूजन करें.
वृश्चिक | Scorpio – (जिनका नाम न, य से शुरू होता है)
आज कार्यों में व्यस्तता बनी रहेगी. कार्यों की सराहना होगी, राजनीतिक लोग चर्चा में रहेंगे. पारिवारिक रिश्तों में मजबूती आएगी. मानसिक और शारीरिक ऊर्जा बनी रहेगी. लाल वस्त्र का दान करें.
धनु | Sagittarius – (जिनका नाम ये, ध, फ, भ से शुरू होता है)
आज का खुशी से भरा रहेगा. प्रमोशन या धन वापसी के योग हैं. बच्चों की उपलब्धियों से माहौल खुशनुमा रहेगा. टेंशन कम होगी, मन प्रसन्न रहेगा. पीपल के पेड़ के नीचे दीपक जलाएं.
मकर | Capricorn – (जिनका नाम भो, ज, ख, ग से शुरू होता है)
आज का शुभ समाचारों से भरपूर रहेगा. धन लाभ के अवसर हैं, सामाजिक कार्यों से मान मिलेगा. संतान सुख की प्राप्ति संभव. स्वास्थ्य में सुधार रहेगा. शनिदेव के मंदिर में सरसों का तेल चढ़ाएं.
कुंभ | Aquarius – (जिनका नाम गु, स, श, ष, द से शुरू होता है)
आज का अच्छा रहेगा, व्यवहार में संयम रखें. आर्थिक स्थिति बेहतर होगी, नए संपर्क बनेंगे. संतान से सुख, मित्रों से सहयोग. पेट संबंधी परेशानी हो सकती है, ऑयली फूड से बचें. नीले कपड़े पहनें, शनिदेव को तिल चढ़ाएं.
मीन | Pisces – (जिनका नाम दि, चा, झ, थ से शुरू होता है)
आज का सामान्य रहेगा, निर्णय सोच-समझकर लें. योजनाएं सफल हो सकती हैं. परिवार से जुड़ी समस्याएं सुलझेंगी. अत्यधिक सोच से बचें. केले के पेड़ की पूजा करें.

