By using this site, you agree to the Privacy Policy and Terms of Use.
Accept
DB News Update | Divya Bhumi NewsDB News Update | Divya Bhumi NewsDB News Update | Divya Bhumi News
  • Home
  • Religion
  • National
  • International
  • Madhya Pradesh
  • Politics
  • Business
Reading: इस डेट से सूर्य पड़ने लगेंगे कमजोर, विवाह, मुंडन सहित सभी मांगलिक कार्यों पर लग जाएगी रोक
Share
Sign In
Notification Show More
Font ResizerAa
DB News Update | Divya Bhumi NewsDB News Update | Divya Bhumi News
Font ResizerAa
  • National
  • International
  • Politics
  • Religion
  • Technology
Search
  • Home
  • Religion
  • National
  • International
  • Madhya Pradesh
  • Politics
  • Business
Have an existing account? Sign In
Follow US
  • Advertise
© 2024 Copyright All Rights Reserved. Media Management Society Jabalpur M.P. | Design & Developed by JPTechnoPark
DB News Update | Divya Bhumi News > Blog > Religion > इस डेट से सूर्य पड़ने लगेंगे कमजोर, विवाह, मुंडन सहित सभी मांगलिक कार्यों पर लग जाएगी रोक
Religion

इस डेट से सूर्य पड़ने लगेंगे कमजोर, विवाह, मुंडन सहित सभी मांगलिक कार्यों पर लग जाएगी रोक

DB News
Last updated: 23/03/2026 10:55 PM
DB News
Share
6 Min Read
SHARE

15 दिसंबर को धनु राशि में सूर्य गोचर करेंगे. इस दिन से ही खरमास लग जाएगा. खरमास में सूर्यदेव कमजोर होते हैं, अशुभ असर के कारण नौकरी और बिजनेस में रुकावटें आती हैं.

Source : DB News Update  

Contents
15 दिसंबर को धनु राशि में सूर्य गोचर करेंगे. इस दिन से ही खरमास लग जाएगा. खरमास में सूर्यदेव कमजोर होते हैं, अशुभ असर के कारण नौकरी और बिजनेस में रुकावटें आती हैं.नौकरी और बिजनेस में रुकावटें आती हैंसूर्य का गोचरये हैं उपायसूर्य गोचर होने पर क्या करें?

By : DB News Update | Edited By: प्रिंस अवस्थी

Kharmas 2024: ग्रहों के राजा सूर्य का वृश्चिक से धनु राशि में प्रवेश 15 दिसंबर को रात 9.56 बजे होगा. इसके साथ ही भगवान विष्णु के प्रिय धनुर्मास (खरमास) की शुरुआत होगी. इस दौरान सूर्य के कमजोर पड़ने से विवाह, मुंडन सहित सभी मांगलिक कार्यों पर विराम लगेगा. जबलपुर शनि मंदिर के प्रसिद्ध ज्योतिषाचार्य पंडित प्रदीप मिश्रा बताते हैं कि सूर्य देव हर माह राशि परिवर्तन करते हैं. ज्योतिष में सूर्य देव को ग्रहों का राजा, पिता और आत्मा का कारक ग्रह माना गया है. सूर्य के राशि परिवर्तन का प्रभाव सभी 12 राशियों के जातकों पर पड़ता है. सूर्य देव 15 दिसंबर को गुरु के स्वामित्व वाली राशि धनु में प्रवेश करेंगे. सूर्य के धनु राशि में प्रवेश करने से कुछ राशि वालों पर इसका विशेष प्रभाव पड़ेगा. सूर्य देव एक माह तक धनु राशि में रहेंगे. इसके बाद 14 जनवरी 2025 को सुबह 9:04 मिनट पर सूर्य देव मकर राशि में प्रवेश करेंगे.

नौकरी और बिजनेस में रुकावटें आती हैं

ज्योतिर्विज्ञान में सूर्य को सभी ग्रहों का राजा माना जाता है. सूर्य के शुभ असर से सेहत संबंधी परेशानी दूर होती है. आत्मविश्वास बढ़ता है. सरकारी काम पूरे हो जाते हैं. जॉब और बिजनेस में तरक्की मिलती है. बड़े लोगों और अधिकारियों से मदद मिलती है और सम्मान भी बढ़ता है. सूर्य के अशुभ असर के कारण नौकरी और बिजनेस में रुकावटें आती हैं. नुकसान भी होता है. बड़े लोगों से विवाद हो सकता है. आंखों से संबंधित परेशानी होती है. सिरदर्द भी होता है. कामकाज में रुकावटें आती हैं. विवाद और तनाव भी रहता है. सूर्य हर माह में राशि परिवर्तन करते हैं. सूर्य देव को ज्योतिष में विशेष स्थान प्राप्त है. सूर्य देव के राशि परिवर्तन करने से कुछ राशि वालों का सोया हुआ भाग्य भी जाग जाएगा. ज्योतिष में सूर्य को एक महत्वपूर्ण ग्रह माना गया है. सूर्य को आत्मा और पिता का कारक भी कहा गया है. सूर्य शुभ होने पर व्यक्ति को उच्च पद की प्राप्ति होती है. ज्योतिष शास्त्र के अनुसार सूर्य को सिंह राशि का स्वामी माना गया है. मेष इसमें उच्च माना जाता है. वहीं सूर्य तुला राशि में नीच का हो जाता है.

सूर्य का गोचर

सूर्य एक राशि में लगभग 30 दिनों तक रहता है. फिर सूर्य दूसरी राशि में गोचर करता है. 30 दिनों के बाद 12 राशियां बदलने का मतलब है कि सूर्य का पारगमन एक कैलेंडर वर्ष में 12 बार होता है. सूर्य के गोचर का प्रभाव आपकी चंद्र राशि पर निर्भर करता है. मूल रूप से जन्म के चंद्रमा से तीसरे, छठे, दसवें और ग्यारहवें भाव में स्थित सूर्य जातक को अच्छे परिणाम देता है. लेकिन अन्य भावों में सूर्य जातक को प्रतिकूल परिणाम दे सकता है. सूर्य अधिकार, शक्ति, पिता और सम्मान का ग्रह होने के कारण करियर और वैवाहिक जीवन पर एक अलग प्रभाव डालता है जहां जातक को करीबी लोगों के साथ बातचीत करनी होती है. सूर्य का सकारात्मक गोचर सभी रिश्तों और कार्यस्थलों में दूसरों पर बढ़त हासिल करने में असाधारण परिणाम दे सकता है. उसी प्रकार सूर्य का प्रतिकूल गोचर जातक को कमजोर और दूसरों के दबाव के आगे झुक सकता है.

ये हैं उपाय

भगवान श्री विष्णु की उपासना करें. बंदर, पहाड़ी गाय या कपिला गाय को भोजन कराएं. रोज उगते सूर्य को अर्घ्य देना शुरू करें. रविवार के दिन उपवास रखे. रोज गुढ़ या मिश्री खाकर पानी पीकर ही घर से निकलें. जन्मदाता पिता का सम्मान करें, प्रतिदिन उनके चरण छुकर आशीर्वाद लें. भगवान सूर्य की स्तुति आदित्य हृदय स्तोत्र का पाठ करें.

सूर्य गोचर होने पर क्या करें?

  • सुबह सूर्य को अर्घ्य दें- प्रतिदिन (विशेषकर गोचर के दिन) तांबे के लोटे से जल में लाल फूल/रोली डालकर सूर्य को अर्घ्य दें.
  • “ॐ घृणि सूर्याय नमः” मंत्र जप- 108 बार या कम से कम 11 बार जप करने से मन और आत्मबल मजबूत होता है.
  • पिता और वरिष्ठों का सम्मान करें- सूर्य पिता, आत्मा और अधिकार का कारक है—इस समय पिता-गुरु का सम्मान करने से सकारात्मक फल मिलता है.
  • तामसिक चीजों से बचें- इस दिन या गोचर काल में शराब, झूठ, क्रोध और अहंकार से बचने की सलाह दी जाती है.
  • लाल वस्तुओं का दान- गुड़, गेहूं, लाल कपड़ा या तांबा दान करना शुभ माना जाता है.
  • आत्मचिंतन करें- सूर्य गोचर समय जीवन में लक्ष्य, करियर और आत्मविश्वास पर काम करने के लिए अच्छा माना जाता है.

Disclaimer: यह सूचना सिर्फ मान्यताओं और जानकारियों पर आधारित है. यहां यह बताना जरूरी है कि DBNewsupdate.com किसी भी तरह की मान्यता, जानकारी की पुष्टि नहीं करता है. किसी भी जानकारी या मान्यता को अमल में लाने से पहले संबंधित विशेषज्ञ से सलाह लें.

You Might Also Like

जन्माष्टमी 2026 में कब ? नोट करें तारीख और पूजा का मुहूर्त

गुरु पूर्णिमा के बीज मंत्र को सिद्ध करने का बन रहा दुर्लभ संयोग, जानें विधि

कब है गुरु पूर्णिमा? जानें सही तारीख, शुभ मुहूर्त और पूजा विधि

चरणामृत फायदेमंद है या फिर पंचामृत, जानें इससे जुड़ी मान्यताएं

शिवलिंग का रुद्राभिषेक करने के बाद ताली बजाना पुण्य है या पाप? जानें क्या है रहस्य

TAGGED:DB NewsDB News UpdateDBNewsupdatedivya bhumi updateKharmas
Share This Article
Facebook Twitter Whatsapp Whatsapp Telegram Threads Email Copy Link Print
What do you think?
Love0
Sad0
Happy0
Surprise0
Angry0
Previous Article महाकालेश्वर की भस्मआरती और दर्शन में बदलाव, नए साल में ऐसे बनाए गए नियम
Next Article चारधाम यात्रा-2025 के पहले उत्तराखण्ड सरकार ने लिए बड़े फैसले, जानें….
Leave a comment Leave a comment

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Stay Connected

FacebookLike
TwitterFollow
InstagramFollow
YoutubeSubscribe
- Advertisement -
Ad imageAd image

Latest News

7 दिन में ही 70 रुपये किलो बिकने लगी चीनी
Business 23/08/2026
‘आरक्षण हटाओ आंदोलन’ को खत्म करने देर रात पुलिस ने दिखाई सख्ती…
National 22/08/2026
मैहर शारदा लोक का रास्ता हुआ साफ, जिले को 256 करोड़ के विकास कार्यों की मिली सौगात
Madhya Pradesh 20/08/2026
लाल किले पर PM मोदी ने फहराया तिरंगा
National 15/08/2026
//

यह विश्व में सबसे तेजी से बढ़ती हुई हिंदी समाचार वेबसाइट है। यह राजनीतिक, सामाजिक, सांस्कृतिक, धार्मिक, व्यापार, मनोरंजन और क्रिकेट की दुनियां से जुड़े समाचार प्रकाशित करने में अहम भूमिका अदा कर रही है। यह अन्य हिंदी न्यूज साइटों की अपेक्षा सबसे अधिक विश्वसनीय, प्रामाणिक और निष्पक्ष समाचार अपने समर्पित पाठक वर्ग तक पहुंचाने का कार्य कर रही है।

Quick Link

  • About Us
  • Contact
  • My Bookmarks
  • Privacy Policy
  • Disclaimer
  • Sitemap

Top Categories

  • Fashion
  • Health
  • Religion
  • Science
  • Technology
  • Travel

Contact Us

//

Director – Mr. Prince Awasthi 8815353246,

Editor – Miss. Supriya 8815353246.

DB News Update | Divya Bhumi NewsDB News Update | Divya Bhumi News
Follow US
© 2024 Copyright All Rights Reserved. Media Management Society Jabalpur M.P. | Design & Developed by JPTechnoPark
  • Advertise
Welcome Back!

Sign in to your account

Lost your password?