By using this site, you agree to the Privacy Policy and Terms of Use.
Accept
DB News Update | Divya Bhumi NewsDB News Update | Divya Bhumi NewsDB News Update | Divya Bhumi News
  • Home
  • Religion
  • National
  • International
  • Madhya Pradesh
  • Politics
  • Business
Reading: चारधाम यात्रा-2025 के पहले उत्तराखण्ड सरकार ने लिए बड़े फैसले, जानें….
Share
Sign In
Notification Show More
Font ResizerAa
DB News Update | Divya Bhumi NewsDB News Update | Divya Bhumi News
Font ResizerAa
  • National
  • International
  • Politics
  • Religion
  • Technology
Search
  • Home
  • Religion
  • National
  • International
  • Madhya Pradesh
  • Politics
  • Business
Have an existing account? Sign In
Follow US
  • Advertise
© 2024 Copyright All Rights Reserved. Media Management Society Jabalpur M.P. | Design & Developed by JPTechnoPark
DB News Update | Divya Bhumi News > Blog > Uttarakhand > चारधाम यात्रा-2025 के पहले उत्तराखण्ड सरकार ने लिए बड़े फैसले, जानें….
Uttarakhand

चारधाम यात्रा-2025 के पहले उत्तराखण्ड सरकार ने लिए बड़े फैसले, जानें….

DB News
Last updated: 10/12/2024 8:15 PM
DB News
Share
4 Min Read
SHARE

उत्तराखंड सरकार राज्य में चार धाम यात्रा और पर्यटन को लेकर सभी तरह की तैयारियां और योजनाओं पर चर्चा करने के लिए एक उच्चस्तीरय बैठक आयोजित की, बैठक में कई बड़े निर्णय लिए गए हैं.

By : DB News Update | Edited By: प्रिंस अवस्थी

Contents
उत्तराखंड सरकार राज्य में चार धाम यात्रा और पर्यटन को लेकर सभी तरह की तैयारियां और योजनाओं पर चर्चा करने के लिए एक उच्चस्तीरय बैठक आयोजित की, बैठक में कई बड़े निर्णय लिए गए हैं.ये लिए गए निर्णयस्वास्थ्य सेवाओं और स्वच्छता को सर्वोच्च प्राथमिकता दी जाए

Uttarakhand News: उत्तराखंड सरकार ने चारधाम यात्रा-2025 और शीतकालीन पर्यटन को लेकर योजनाओं और तैयारियों पर जोर देते हुए एक उच्चस्तरीय बैठक आयोजित की. सचिवालय में हुई इस बैठक में मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने कहा कि “पर्यटन राज्य की आर्थिक रीढ़ है, और इसे नई ऊंचाइयों पर ले जाने के लिए हमारी सरकार कृतसंकल्प है.” चारधाम यात्रा-2025 को सुगम और सुरक्षित बनाने के लिए सरकार ने अभी से तैयारी शुरू कर दी है. बैठक में मुख्यमंत्री ने अधिकारियों को यात्रा मार्गों की मरम्मत और नियमित रखरखाव के निर्देश दिए. इसके अलावा, खराब मौसम के दौरान आपातकालीन प्रबंधन प्रणाली को प्रभावी बनाने और तीर्थ यात्रियों की सुरक्षा सुनिश्चित करने के लिए जरूरी कदम उठाने पर बल दिया गया.

ये लिए गए निर्णय

  • – राज्य में शीतकालीन पर्यटन को प्रोत्साहित करने के उद्देश्य से सरकार ने गढ़वाल मंडल विकास निगम (GMVN) के होटलों में 25% छूट देने की घोषणा की है. यह छूट देश-विदेश के पर्यटकों को उत्तराखंड के प्रसिद्ध और हिडन पर्यटन स्थलों की ओर आकर्षित करने के उद्देश्य से दी जा रही है.
  • – सभी प्रमुख शीतकालीन पर्यटन स्थलों पर बुनियादी ढांचे को मजबूत किया जाए. इसमें सुरक्षित आवास, स्वास्थ्य सेवाएं और स्वच्छता सुविधाओं को प्राथमिकता देने की बात कही गई.
  • – यात्रा मार्गों पर गाड़ियों के लिए पर्याप्त पार्किंग लॉट्स बनाने का निर्देश दिया.
  • – चारधाम में श्रद्धालुओं की दैनिक धारण क्षमता को बढ़ाने के लिए इंफ्रास्ट्रक्चर तैयार करने की योजना बनाई गई है.
  • – यात्रा मार्गों पर श्रद्धालुओं की सुविधा के लिए आधुनिक तकनीक और संसाधनों का उपयोग किया जाएगा.
  • – चारधाम यात्रा में स्थानीय हक-हकूकधारियों की भूमिका को ध्यान में रखते हुए मुख्यमंत्री ने उनके सम्मान और सहभागिता सुनिश्चित करने के लिए अधिकारियों को निर्देश दिए.
  • – यात्रा के दौरान हक-हकूकधारियों को रोजगार के अधिक अवसर प्रदान किए जाएंगे और उनकी पारंपरिक भागीदारी को मजबूत किया जाएगा.
  • – राज्य के शीतकालीन पर्यटन स्थलों और छिपे हुए पर्यटन स्थलों (हिडन डेस्टिनेशन्स) को बढ़ावा देने के लिए विशेष योजनाएं तैयार की गई हैं. मुख्यमंत्री ने अधिकारियों को इन स्थलों का प्रचार-प्रसार करने के निर्देश दिए.
  • – खराब मौसम के दौरान आपातकालीन सेवाओं को तेज और प्रभावी बनाया जाए. इसके लिए रेस्क्यू टीमें, मेडिकल यूनिट और हेलीकॉप्टर सेवाओं को तैनात करने की योजना बनाई गई है.

स्वास्थ्य सेवाओं और स्वच्छता को सर्वोच्च प्राथमिकता दी जाए

मुख्यमंत्री ने कहा कि चारधाम यात्रा और शीतकालीन पर्यटन के दौरान स्वास्थ्य सेवाओं और स्वच्छता को सर्वोच्च प्राथमिकता दी जाएगी. सभी प्रमुख पर्यटन स्थलों पर मेडिकल कैंप और स्वास्थ्य सेवाएं उपलब्ध कराई जाएंगी. उन्होंने अधिकारियों को निर्देश दिए कि यात्रा मार्गों और पर्यटन स्थलों पर स्वच्छता सुनिश्चित की जाए. उत्तराखंड सरकार चारधाम यात्रा-2025 और शीतकालीन पर्यटन को लेकर गंभीर है. राज्य के पर्यटन और धार्मिक यात्रा स्थलों को सुरक्षित, स्वच्छ और सुविधाजनक बनाने के लिए व्यापक योजनाएं तैयार की जा रही हैं. मुख्यमंत्री ने कहा कि सरकार का उद्देश्य श्रद्धालुओं और पर्यटकों को एक अनूठा अनुभव प्रदान करना है.

You Might Also Like

पुष्प वर्षा के साथ आज खुले केदारनाथ धाम के कपाट, यात्रा प्रारंभ

केदारनाथ मंदिर के कपाट बंद, लाखों श्रद्धालुओं ने बाबा के किए दर्शन

रुद्रप्रयाग में लैंडस्लाइड, बद्रीनाथ-गंगोत्री हाईवे बंद

उत्तरकाशी के धराली में राहत और बचाव कार्य जारी, 50-60 लोग लापता

उत्तराखण्ड धराली का रूह कंपा देने वाला Video वायरल, कई बहे

TAGGED:DB NewsDB News UpdateDBNewsupdatedivya bhumi updateJbp NewsUttarakhand News
Share This Article
Facebook Twitter Whatsapp Whatsapp Telegram Threads Email Copy Link Print
What do you think?
Love0
Sad0
Happy1
Surprise0
Angry0
Previous Article इस डेट से सूर्य पड़ने लगेंगे कमजोर, विवाह, मुंडन सहित सभी मांगलिक कार्यों पर लग जाएगी रोक
Next Article ‘राज्यसभा के पदेन सभापति बहुत प्रोफेशनल और निष्पक्ष हैं’, अविश्वास प्रस्ताव पर भड़के किरेन रिजिजू
Leave a comment Leave a comment

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Stay Connected

FacebookLike
TwitterFollow
InstagramFollow
YoutubeSubscribe
- Advertisement -
Ad imageAd image

Latest News

7 दिन में ही 70 रुपये किलो बिकने लगी चीनी
Business 23/08/2026
‘आरक्षण हटाओ आंदोलन’ को खत्म करने देर रात पुलिस ने दिखाई सख्ती…
National 22/08/2026
मैहर शारदा लोक का रास्ता हुआ साफ, जिले को 256 करोड़ के विकास कार्यों की मिली सौगात
Madhya Pradesh 20/08/2026
लाल किले पर PM मोदी ने फहराया तिरंगा
National 15/08/2026
//

यह विश्व में सबसे तेजी से बढ़ती हुई हिंदी समाचार वेबसाइट है। यह राजनीतिक, सामाजिक, सांस्कृतिक, धार्मिक, व्यापार, मनोरंजन और क्रिकेट की दुनियां से जुड़े समाचार प्रकाशित करने में अहम भूमिका अदा कर रही है। यह अन्य हिंदी न्यूज साइटों की अपेक्षा सबसे अधिक विश्वसनीय, प्रामाणिक और निष्पक्ष समाचार अपने समर्पित पाठक वर्ग तक पहुंचाने का कार्य कर रही है।

Quick Link

  • About Us
  • Contact
  • My Bookmarks
  • Privacy Policy
  • Disclaimer
  • Sitemap

Top Categories

  • Fashion
  • Health
  • Religion
  • Science
  • Technology
  • Travel

Contact Us

//

Director – Mr. Prince Awasthi 8815353246,

Editor – Miss. Supriya 8815353246.

DB News Update | Divya Bhumi NewsDB News Update | Divya Bhumi News
Follow US
© 2024 Copyright All Rights Reserved. Media Management Society Jabalpur M.P. | Design & Developed by JPTechnoPark
  • Advertise
Welcome Back!

Sign in to your account

Lost your password?