By – DB News update
Edited By- Supriya
उत्तर प्रदेश, उन्नाव.
उत्तर प्रदेश के उन्नाव में बुधवार सुबह भयानक सड़क हादसा हुआ है। राष्ट्रपति द्रोपदी मुर्मू और पीएम मोदी ने हादसे पर दुख व्यक्त किया है। यह हादसा लखनऊ आगरा एक्सप्रेस वे पर हुआ। डबल डेकर बस तेज रफ्तार से आई और दूध कंटेनर के पीछे जाकर टक्कर मार दी।जिसके चलते 18 लोगों की मौत की खबर आ रही है
हादसे की सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची। पुलिस की मदद से घायलों को इलाज के लिए अस्पताल में एडमिट किया गया है, जहां उनका इलाज चल रहा है। दुर्घटना में 30 से अधिक लोगों के घायल होने की जानकारी है। सरकार ने मृतकों के परिवार और घायलों को मुआवजा देने की घोषणा की है।
18 लोगों की मौत
बुधवार सुबह उत्तर प्रदेश के उन्नाव में लखनऊ आगरा एक्सप्रेस वे पर भीषण रोड एक्सीडेंट हुआ है। डबल डेकर बस तेज रफ्तार से आकर दूध कंटेनर के पीछे जाकर भिड़ गई। इस भयानक हादसे में 18 लोगों की जान चली गई। जानकारी के मुताबिक मृतकों में 14 पुरुष, 3 महिलाएं और एक बच्चा शामिल है। साथ ही 30 से ज्यादा लोगों के जखमी होने की खबर है।

