By using this site, you agree to the Privacy Policy and Terms of Use.
Accept
DB News Update | Divya Bhumi NewsDB News Update | Divya Bhumi NewsDB News Update | Divya Bhumi News
  • Home
  • Religion
  • National
  • International
  • Madhya Pradesh
  • Politics
  • Business
Reading: SIT रिपोर्ट राजनीति से प्रेरित पुलिंदा
Share
Sign In
Notification Show More
Font ResizerAa
DB News Update | Divya Bhumi NewsDB News Update | Divya Bhumi News
Font ResizerAa
  • National
  • International
  • Politics
  • Religion
  • Technology
Search
  • Home
  • Religion
  • National
  • International
  • Madhya Pradesh
  • Politics
  • Business
Have an existing account? Sign In
Follow US
  • Advertise
© 2024 Copyright All Rights Reserved. Media Management Society Jabalpur M.P. | Design & Developed by JPTechnoPark
DB News Update | Divya Bhumi News > Blog > Politics > SIT रिपोर्ट राजनीति से प्रेरित पुलिंदा
Politics

SIT रिपोर्ट राजनीति से प्रेरित पुलिंदा

DB News
Last updated: 22/10/2026 8:59 PM
DB News
Share
6 Min Read
SHARE

मायावती ने जताई नाराजगी, हादसे को गंभीरता से नहीं लिया गया, मायावती ने भोले बाबा की भूमिका पर भी सवाल खड़े किए। उनके मुताबिक विशेष जांच दल, हाथरस में सत्संग कर रहे भोले बाबा की भूमिका को लेकर भी चुप है।

Source : MEDIA

Contents
मायावती ने जताई नाराजगी, हादसे को गंभीरता से नहीं लिया गया, मायावती ने भोले बाबा की भूमिका पर भी सवाल खड़े किए। उनके मुताबिक विशेष जांच दल, हाथरस में सत्संग कर रहे भोले बाबा की भूमिका को लेकर भी चुप है।मायावती का बयान पुलिस व प्रशासन को भी दोषी पायागैंगरेप के मामले को लेकर भी मुखर थीं मायावती

Written By : DB News Update | Edited By: प्रिंस अवस्थी

उत्तर प्रदेश, लखनऊ. हाथरस हादसे की जांच रिपोर्ट को लेकर बहुजन समाज पार्टी सुप्रीमो मायावती ने हमला बोला है। मायावती ने सत्संग भगदड़ मामले की जांच कर रही स्पेशल इन्वेस्टिगेशन टीम (SIT) पर आरोप लगया है। उन्होंने कहना कि एसआईटी की रिपोर्ट सत्संग के दौरान हुए हादसे की गंभीरता के हिसाब से नहीं बनाई गई है। रिपोर्ट राजनीति से प्रेरित ज्यादा नजर आती है। 

मायावती ने भोले बाबा की भूमिका पर भी सवाल खड़े किए। उनके मुताबिक विशेष जांच दल, हाथरस में सत्संग कर रहे भोले बाबा की भूमिका को लेकर भी चुप है। एसआईटी की चुप्पी चिंता को दर्शाती है। विदित हो कि एसआईटी की रिपोर्ट के आधार पर 6 अधिकारियों को स्सपेंड कर दिया गया है.

हाथरस मामले की जांच-पड़ताल के लिए एसआईटी का गठन किया गया था। विशेष जांच दल की रिपोर्ट में यह कहा गया है कि सत्संग भगदड़ के पीछे सबसे बड़ी गलती कार्यक्रम आयोजकों की है। आयोजकों ने सत्संग में आई भीड़ के लिए ठीक व्यवस्था नहीं की थी। रिपोर्ट के मुताबिक आयोजकों की इसी लापरवाही ने भीषण हादसे को अंजाम दिया। इसी के साथ एसआईटी ने स्थानीय प्रशासन को भी भगदड़ का जिम्मेदार माना है। जानकारी के मुताबिक रिपोर्ट में कहीं भी सत्संग वाचक भोले बाबा का नाम नहीं आया है।

मायावती का बयान 

बसपा सुप्रीमो मायावती ने बुधवार को अपने एक्स अकाउंट पर एक पोस्ट शेयर किया। जिसमें उन्होंने एसआईटी पर निशाना साधा है। दरअसल हाथरस हादसे की जांच के लिए विशेष दल का गठन हुआ था। 

मायावती ने SIT की हाथरस मामले की रिपोर्ट पर सवाल खड़े किए हैं। उनके मुताबिक रिपोर्ट हाथरस मामले की गंभीरता के हिसाब से नहीं है। मायावत ने कहा,“यूपी के ज़िला हाथरस में सत्संग भगदड़ काण्ड में हुई 121 निर्दोष महिलाओं व बच्चों आदि की दर्दनाक मौत सरकारी लापरवाही का जीता-जागता प्रमाण है, लेकिन एसआईटी द्वारा सरकार को पेश रिपोर्ट घटना की गंभीरता के हिसाब से नहीं होकर राजनीति से प्रेरित ज्यादा लगती है, यह बहुत दुःखद है।

इसके बाद उन्होंने कहा, इस अति-जानलेवा घटना के मुख्य आयोजक भोले बाबा की भूमिका के सम्बंध में एसआईटी की खामोशी भी लोगों में चिन्ताओं का कारण है।  उसके खिलाफ कड़ी कार्रवाई के बजाय उसे क्लीनचिट देने का प्रयास खास चर्चा का विषय है। सरकार जरूर ध्यान दे ताकि ऐसी घटनाओं की फिर से न हो सके।”

बता दें कि हाथरस के सिकंदराराऊ में 2 जुलाई को सत्संग के दौरान घटित दुर्घटना के तत्काल बाद गठित एडीजी जोन आगरा और मंडलायुक्त अलीगढ़ की एसआईटी ने 2, 3 और 5 जुलाई को घटनास्थल का निरीक्षण किया था. जांच के दौरान कुल 125 लोगों का बयान लिया गया, जिसमें प्रशासनिक एवं पुलिस अधिकारियों के साथ आम जनता एवं प्रत्यक्षदर्शियों का बयान भी शामिल है.

पुलिस व प्रशासन को भी दोषी पाया

जांच समिति ने कार्यक्रम आयोजक और तहसील स्तरीय पुलिस व प्रशासन को भी दोषी पाया है. स्थानीय एसडीएम, सीओ, तहसीलदार, इंस्पेक्टर, चौकी इंचार्ज अपने दायित्व का निर्वहन करने में लापरवाही के जिम्मेदार हैं. उप जिला मजिस्ट्रेट सिकंदराराऊ ने बिना कार्यक्रम स्थल का मुआयना किए ही आयोजन की अनुमति दी और वरिष्ठ अधिकारियों को अवगत भी नहीं कराया. इसी क्रम में, सिकंदराराऊ के उप जिला मजिस्ट्रेट, सिकंदराराऊ के पुलिस क्षेत्राधिकारी, सिकंदराराऊ के थानाध्यक्ष, सिकंदराराऊ के तहसीलदार, चौकी इंचार्ज कचौरा एवं चौकी इंचार्ज पोरा को निलंबित कर दिया गया है.

गैंगरेप के मामले को लेकर भी मुखर थीं मायावती

इससे पहले उत्तर प्रदेश के हाथरस जिले में एक दलित युवती के साथ गैंगरेप का मामला थमने का नाम नहीं ले रहा है। शनिवार को भीम आर्मी ने लखनऊ में विधानसभा के सामने कूड़ा डालकर विरोध दर्ज कराया तो दूसरी ओर बसपा सुप्रीमो मायावती ने फिर राज्य सरकार पर निशाना साधा। मायावती ने कहा कि मामले की जांच या तो सीबीआई से कराई जाए या सुप्रीम कोर्ट की निगरानी में इसकी पूरी जांच हो.

मायावती ने शनिवार को ट्वीट कर कहा- हाथरस केस को लेकर पूरे देश में जबरदस्त आक्रोश है। इसकी शुरूआती जांच रिपोर्ट से जनता संतुष्ट नहीं लगती है। मामले की CBI से या फिर सुप्रीम कोर्ट की निगरानी में जांच होनी चाहिए.

दूसरे ट्वीट में मायावती ने लिखा- देश के राष्ट्रपति यूपी से आते हैं। एक दलित होने के नाते भी इस केस में खासकर सरकार के अमानवीय रवैये को ध्यान में रखकर पीड़ित परिवार को न्याय दिलाने के लिए दखल देने की भी उनसे अपील है.

 

You Might Also Like

Cockroach Janta Party धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे तक नहीं रुकेगी

तमिलनाडु में BJP के हाथ से फिसले पूर्व अध्यक्ष रहे अन्नामलाई

‘अभिषेक बनर्जी को इलाज के लिए हैदराबाद या कहीं और भी ले जाने की व्यवस्था कर सकते हैं….’

BJP ने नितिन नबीन को कार्यकारी अध्यक्ष बनाकर फिर चौंकाया!

CM कुर्सी का झगड़ा: सिद्धारमैया से मिले डीके शिवकुमार

TAGGED:DB NewsDB News UpdateDBNewsupdateDelhi Newsdivya bhumi updateJbp News
Share This Article
Facebook Twitter Whatsapp Whatsapp Telegram Threads Email Copy Link Print
What do you think?
Love0
Sad0
Happy0
Surprise0
Angry0
Previous Article फटी जींस, मिनी स्कर्ट पहनकर मंदिर में महिलाओं की एंट्री बैन!
Next Article उन्नाव में बस और कंटेनर में जोरदार भिड़ंत में 18 लोगों की मौत
Leave a comment Leave a comment

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Stay Connected

FacebookLike
TwitterFollow
InstagramFollow
YoutubeSubscribe
- Advertisement -
Ad imageAd image

Latest News

सेमीकंडक्टर समिट-के माध्यम से 10 हजार से अधिक रोजगार सृजित करने का दावा!
Madhya Pradesh 24/10/2026
जबलपुर, भोपाल और इंदौर सहित 7 जिलों में विकसित किए जाएंगे इंडस्ट्रियल हब
Madhya Pradesh 23/10/2026
टी20 के पहले मैच में नमन धीर ने खेली जिताऊ पारी, 4 विकेट से हारा न्यूजीलैंड
Sport 23/10/2026
सेमीकंडक्टर इंडस्ट्री की ओर एमपी ने बढ़ाए कदम, इंदौर में 23-24 अक्टूबर को होगा मंथन
Madhya Pradesh 22/10/2026
//

यह विश्व में सबसे तेजी से बढ़ती हुई हिंदी समाचार वेबसाइट है। यह राजनीतिक, सामाजिक, सांस्कृतिक, धार्मिक, व्यापार, मनोरंजन और क्रिकेट की दुनियां से जुड़े समाचार प्रकाशित करने में अहम भूमिका अदा कर रही है। यह अन्य हिंदी न्यूज साइटों की अपेक्षा सबसे अधिक विश्वसनीय, प्रामाणिक और निष्पक्ष समाचार अपने समर्पित पाठक वर्ग तक पहुंचाने का कार्य कर रही है।

Quick Link

  • About Us
  • Contact
  • My Bookmarks
  • Privacy Policy
  • Disclaimer
  • Sitemap

Top Categories

  • Fashion
  • Health
  • Religion
  • Science
  • Technology
  • Travel

Contact Us

//

Director – Mr. Prince Awasthi 8815353246,

Editor – Miss. Supriya 8815353246.

DB News Update | Divya Bhumi NewsDB News Update | Divya Bhumi News
Follow US
© 2024 Copyright All Rights Reserved. Media Management Society Jabalpur M.P. | Design & Developed by JPTechnoPark
  • Advertise
Welcome Back!

Sign in to your account

Lost your password?