By using this site, you agree to the Privacy Policy and Terms of Use.
Accept
DB News Update | Divya Bhumi NewsDB News Update | Divya Bhumi NewsDB News Update | Divya Bhumi News
  • Home
  • Religion
  • National
  • International
  • Madhya Pradesh
  • Politics
  • Business
Reading: एक सेकेंड में RUN की जगह कैसे CUTOFF हो गए दोनों इंजन?
Share
Sign In
Notification Show More
Font ResizerAa
DB News Update | Divya Bhumi NewsDB News Update | Divya Bhumi News
Font ResizerAa
  • National
  • International
  • Politics
  • Religion
  • Technology
Search
  • Home
  • Religion
  • National
  • International
  • Madhya Pradesh
  • Politics
  • Business
Have an existing account? Sign In
Follow US
  • Advertise
© 2024 Copyright All Rights Reserved. Media Management Society Jabalpur M.P. | Design & Developed by JPTechnoPark
DB News Update | Divya Bhumi News > Blog > National > एक सेकेंड में RUN की जगह कैसे CUTOFF हो गए दोनों इंजन?
National

एक सेकेंड में RUN की जगह कैसे CUTOFF हो गए दोनों इंजन?

DB News
Last updated: 25/03/2026 11:36 AM
DB News
Share
5 Min Read
SHARE

अहमदाबाद में हुए एअर इंडिया विमान हादसे की पहली रिपोर्ट सामने आई है. पायलट की बातचीत का भी खुलासा हुआ है.

Source : DB News Update

Contents
अहमदाबाद में हुए एअर इंडिया विमान हादसे की पहली रिपोर्ट सामने आई है. पायलट की बातचीत का भी खुलासा हुआ है.हादसे की रिपोर्ट से क्या-क्या पता चलाजांच में कौन-कौन शामिल?कितने लोग मारे गए?विमान के बारे में जानकारीकितना नुकसान हुआ?विमान कहां गिरा?फ्लाइट रिकॉर्डर (ब्लैक बॉक्स)पायलट और एटीसी बातफ्लाइट का विवरणहादसे की वजह क्या थी?पायलट्स और सिस्टम

By : DB न्यूज अपडेट | Edited By : प्रिंस अवस्थी

Air India plane crash report: अहमदाबाद में हुए एअर इंडिया के विमान हादसे की शुरुआती रिपोर्ट आई है. विमान दुर्घटना जांच ब्यूरो (AAIB) की रिपोर्ट में कई चौंकाने वाले खुलासे हुए हैं. प्लेन टेकऑफ के कुछ ही सेकेंड बाद क्रैश हो गया. इसका एक प्रमुख कारण दोनों इंजन का बंद होना बताया जा रहा था. हैरान करने वाली बात ये भी है कि प्लेन जरूरी ऊंचाई हासिल कर चुका था, लेकिन इसके बाद दोनों इंजन ‘रन’ से ‘कटऑफ’ मोड में चले गए.

बताया जा रहा है कि AAIB की रिपोर्ट में पायलट की बातचीत का भी जिक्र है. एअर इंडिया की फ्लाइट बोइंग ड्रीमलाइनर 787-8 के पायलट सुमित सभरवाल और को-पायलट क्लाइव कुंदर ने इंजन बंद होने को लेकर सवाल जवाब किया था.

हादसे की रिपोर्ट से क्या-क्या पता चला

एअर इंडिया का एक बोइंग 787-8 विमान (VT-ANB), जो अहमदाबाद से लंदन (गैटविक) जा रहा था, टेकऑफ के कुछ मिनट बाद ही क्रैश हो गया. हादसा 12 जून 2025 को दोपहर 1:39 बजे (IST) हुआ.

जांच में कौन-कौन शामिल?

भारत की एयरक्राफ्ट एक्सीडेंट इन्वेस्टिगेशन ब्यूरो (AAIB) ने जांच शुरू की. कई देशों के एक्सपर्ट भी मदद कर रहे हैं – जैसे अमेरिका (NTSB), ब्रिटेन (AAIB-UK), पुर्तगाल और कनाडा.

कितने लोग मारे गए?

कुल 260 लोग मारे गए – 229 यात्री, 12 क्रू और 19 जमीन पर मौजूद लोग. 1 यात्री गंभीर रूप से घायल हुआ.

विमान के बारे में जानकारी

विमान 2012 में बना था, GE GENx-1B इंजन लगे थे. इसके रख-रखाव में कोई बड़ी गड़बड़ी नहीं पाई गई थी. उड़ान से पहले कुछ छोटे-मोटे टेक्निकल पॉइंट्स सक्रिय थे, लेकिन सब नियंत्रण में थे.

कितना नुकसान हुआ?

विमान पूरी तरह जलकर नष्ट हो गया. जमीन पर पांच इमारतों को भी आग और टक्कर से भारी नुकसान हुआ. सिर्फ एक सेकेंड में RUN की जगह कैसे CUTOFF हो गए दोनों इंजन? यह जांच का विषय है.

विमान कहां गिरा?

रनवे से सिर्फ 1 किलोमीटर दूर, BJ मेडिकल कॉलेज हॉस्टल से टकराया. मलबा लगभग 1000 फीट x 4000 फीट तक फैला हुआ मिला. इस हादसे में कई छात्रों के मरने की भी खबर है.

फ्लाइट रिकॉर्डर (ब्लैक बॉक्स)

एक रिकॉर्डर से 46 घंटे का डेटा और 2 घंटे की ऑडियो रिकॉर्डिंग मिली, जिसमें हादसे का समय शामिल था. दूसरा रिकॉर्डर बुरी तरह टूटा हुआ था, उससे डेटा नहीं निकाला जा सका. सिर्फ एक सेकेंड में RUN की जगह कैसे CUTOFF हो गए दोनों इंजन? इस दिशा में जाचं हाे रही है कि नहीं, कोई इस पर गौर ही नहीं कर रहा है.

पायलट और एटीसी बात

टेकऑफ की अनुमति 08:07 UTC पर मिली थी. दो मिनट बाद 08:09 UTC पर पायलट ने “MAYDAY” कॉल किया यानी आपात स्थिति बताई. उसकी इन बातों से क्या मतलब था? और विमान की जांच में इंजन की हकीकत का पता क्यों नहीं चल पाया?

फ्लाइट का विवरण

विमान में कुल 230 यात्री और 12 क्रू मेंबर थे. वजन सीमा के अंदर था और कोई खतरनाक सामान नहीं था. दोनों पायलट उड़ान से पहले पूरी तरह फिट थे. इसके बावजूद इतना बड़ा हादसा हो गया और कई लोगों को जान गवांनी पड़ी.

हादसे की वजह क्या थी?

टेकऑफ के तुरंत बाद दोनों इंजनों के फ्यूल कटऑफ स्विच बंद हो गए, जिससे इंजन रुक गए। कॉकपिट की बातचीत में एक पायलट ने पूछा कि स्विच किसने बंद किया, दूसरे ने कहा “नहीं किया”. पायलटों ने इंजन दोबारा चालू करने की कोशिश की, लेकिन एक इंजन ठीक से शुरू नहीं हुआ. आपातकालीन पावर सिस्टम (RAT) खुद ही चालू हो गया.

पायलट्स और सिस्टम

पायलट्स, जो बहुत अनुभवी थे को दोष नहीं दिया जा सकता. कमांडिंग पायलट सुमीत सभरवाल के पास 15,638 घंटे की उड़ान का अनुभव था. उनके को-पायलट क्लाइव कंडर के पास 3,403 घंटे का अनुभव था. विशेषज्ञों का मानना है कि समस्या बोइंग द्वारा प्रदान की गई सिस्टम में थी, जो फ्यूल टैंक्स को स्विचऑफ कर सकती थी.

पूर्व AAIB अधिकारी कप्तान किशोर चिंता ने सवाल किया कि क्या स्विचेस विमान के इलेक्ट्रॉनिक कंट्रोल यूनिट की समस्या के कारण ट्रिगर हो हो सकते हैं. अगर ऐसा हुआ, तो यह चिंता का विषय है.

You Might Also Like

‘आरक्षण हटाओ आंदोलन’ को खत्म करने देर रात पुलिस ने दिखाई सख्ती…

लाल किले पर PM मोदी ने फहराया तिरंगा

देशभक्ति की रंग में रंगा देश…, कहीं सनातन तिरंगा यात्रा तो कहीं स्कूटर रैली निकाली

राम मंदिर चढ़ावा चोरी पर अड़ा विपक्ष, 18वें दिन भी दिखी नोकझोंक

‘NEET-UG का पेपर NTA के एक्सपर्ट्स ने लीक कराया’- CBI

TAGGED:Air India plane crash reportDB NewsDB News UpdateDBNewsupdateDelhi Newsdivya bhumi update
Share This Article
Facebook Twitter Whatsapp Whatsapp Telegram Threads Email Copy Link Print
What do you think?
Love0
Sad0
Happy0
Surprise0
Angry0
Previous Article रुका हुआ धन वापस मिल सकता है, पढ़ें आज का राशिफल
Next Article ‘डिलीवरी की डेट बताओ, उठवा लेंगे’, सीधी BJP सांसद का बेतुका जवाब
Leave a comment Leave a comment

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Stay Connected

FacebookLike
TwitterFollow
InstagramFollow
YoutubeSubscribe
- Advertisement -
Ad imageAd image

Latest News

7 दिन में ही 70 रुपये किलो बिकने लगी चीनी
Business 23/08/2026
मैहर शारदा लोक का रास्ता हुआ साफ, जिले को 256 करोड़ के विकास कार्यों की मिली सौगात
Madhya Pradesh 20/08/2026
जन्माष्टमी 2026 में कब ? नोट करें तारीख और पूजा का मुहूर्त
Religion 14/08/2026
जिंदगी की उलझनों को सुलझाने का रास्ता बताएगा ‘अंतर्गीता’ ऐप
Technology 12/08/2026
//

यह विश्व में सबसे तेजी से बढ़ती हुई हिंदी समाचार वेबसाइट है। यह राजनीतिक, सामाजिक, सांस्कृतिक, धार्मिक, व्यापार, मनोरंजन और क्रिकेट की दुनियां से जुड़े समाचार प्रकाशित करने में अहम भूमिका अदा कर रही है। यह अन्य हिंदी न्यूज साइटों की अपेक्षा सबसे अधिक विश्वसनीय, प्रामाणिक और निष्पक्ष समाचार अपने समर्पित पाठक वर्ग तक पहुंचाने का कार्य कर रही है।

Quick Link

  • About Us
  • Contact
  • My Bookmarks
  • Privacy Policy
  • Disclaimer
  • Sitemap

Top Categories

  • Fashion
  • Health
  • Religion
  • Science
  • Technology
  • Travel

Contact Us

//

Director – Mr. Prince Awasthi 8815353246,

Editor – Miss. Supriya 8815353246.

DB News Update | Divya Bhumi NewsDB News Update | Divya Bhumi News
Follow US
© 2024 Copyright All Rights Reserved. Media Management Society Jabalpur M.P. | Design & Developed by JPTechnoPark
  • Advertise
Welcome Back!

Sign in to your account

Lost your password?