By using this site, you agree to the Privacy Policy and Terms of Use.
Accept
DB News Update | Divya Bhumi NewsDB News Update | Divya Bhumi NewsDB News Update | Divya Bhumi News
  • Home
  • Religion
  • National
  • International
  • Madhya Pradesh
  • Politics
  • Business
Reading: ‘डिलीवरी की डेट बताओ, उठवा लेंगे’, सीधी BJP सांसद का बेतुका जवाब
Share
Sign In
Notification Show More
Font ResizerAa
DB News Update | Divya Bhumi NewsDB News Update | Divya Bhumi News
Font ResizerAa
  • National
  • International
  • Politics
  • Religion
  • Technology
Search
  • Home
  • Religion
  • National
  • International
  • Madhya Pradesh
  • Politics
  • Business
Have an existing account? Sign In
Follow US
  • Advertise
© 2024 Copyright All Rights Reserved. Media Management Society Jabalpur M.P. | Design & Developed by JPTechnoPark
DB News Update | Divya Bhumi News > Blog > Madhya Pradesh > ‘डिलीवरी की डेट बताओ, उठवा लेंगे’, सीधी BJP सांसद का बेतुका जवाब
Madhya Pradesh

‘डिलीवरी की डेट बताओ, उठवा लेंगे’, सीधी BJP सांसद का बेतुका जवाब

DB News
Last updated: 03/04/2026 10:14 PM
DB News
Share
5 Min Read
SHARE

मध्य प्रदेश के सीधी के एक गांव की महिला लीला साहू ने बीजेपी सांसद से सड़क बनवाने की मांग की थी. वहीं अब बीजेपी सांसद ने महिला की मांग पूरी करने के बजाय हैरानी वाला जवाब दिया है.

Source : DB News Update

Contents
मध्य प्रदेश के सीधी के एक गांव की महिला लीला साहू ने बीजेपी सांसद से सड़क बनवाने की मांग की थी. वहीं अब बीजेपी सांसद ने महिला की मांग पूरी करने के बजाय हैरानी वाला जवाब दिया है.‘डिलीवरी से पहले उठवा लेंगे’पीडब्ल्यूडी मंत्री ने भी दिया था बेतुका बयानलीला साहू ने की थी सड़क की मांगलीला साहू ने फिर एक वीडियो जारी कियासांसद का यह बयान भी चर्चा का विषय बनापीडब्ल्यूडी मंत्री ने भी दिया बेतुका बयानचुनाव के समय जवाबदेही किसकी?

By : DB न्यूज अपडेट | Edited By : प्रिंस अवस्थी

MP Sidhi News: मध्य प्रदेश के सीधी जिले में एक गर्भवती महिला लीला साहू द्वारा सोशल मीडिया के माध्यम से सड़क की मांग किए जाने का वीडिया वायरल हो रहा है, जिस पर बीजेपी सांसद राजेश मिश्रा ने हैरान कर देने वाला बयान दिया है. उन्होंने सड़क बनाने का जवाब दिए बिना कहा कि डिलीवरी की डेट बता दो हम एक हफ्ते पहले उठवा लेंगे.

पत्रकारों से बातचीत में सीधी से सांसद डॉ राजेश मिश्रा ने कहा, “गांव में बहुत सी महिलाएं होंगी जिनकी डिलीवरी हुई होगी, आजतक कोई ऐसी घटना हुई क्या. आज मध्य प्रदेश में मोहन यादव की सरकार है और जरूरत पड़े तो मरीज को एयरलिफ्ट करके ले जाते हैं और उसका इलाज करवाते हैं.” ऐसे बेतुके बयान से देश भर में लीला साहू का वीडियो चर्चा का विषय बन गया है.

‘डिलीवरी से पहले उठवा लेंगे’

उन्होंने आगे कहा, “हमारे पास एंबुलेंस हैं, हमारे पास आशा कार्यकर्ता हैं, सारी सुविधाएं हैं. हम उनके लिए व्यवस्था करेंगे, इसमें चिंता की क्या बात है. अगर ऐसी कोई बात है तो आप (लीला साहू) अस्पताल में भर्ती हो जाओ. डिलीवरी की एक संभावित तारीख होती है हम उससे एक हफ्ते पहले उठवा लेंगे. उनकी इच्छा है तो अस्पताल में भर्ती हो जाएं हम सारी सुविधाएं देंगे.”

पीडब्ल्यूडी मंत्री ने भी दिया था बेतुका बयान

मध्य प्रदेश के पीडब्ल्यूडी मंत्री राकेश सिंह ने भी सड़क बनाने को लेकर बेतुका बयान दिया था. उनका कहना था कि अगर एक आदमी सोशल मीडिया के माध्यम से सड़क बनाने की मांग करने लगे तो हर जगह सड़क ही बनाते रहेंगे. हमारे पास इतना बजट नहीं होता है कि हर जगह सड़क बनाई जा सके.

लीला साहू ने की थी सड़क की मांग

बता दें कि मध्य प्रदेश के सीधी के एक गांव की महिला लीला साहू ने बीजेपी सांसद से सड़क बनवाने की मांग की. उन्होंने कहा, “जब सड़क बनाने की हिम्मत नहीं थी तो हमसे झूठा वादा क्यों किया. पहले बता देते कि हम सड़क नहीं बनवा पाएंगे तो हम बड़े नेता पीएम मोदी और केंद्रीय मंत्री नितिन गडकरी से मिलकर सड़क बनवा लेते. लीला साहू ने आगे कहा, जिस तरह किसान बारिश का इंतजार करता है उसी तरह हम और हमारे बच्चे सड़क बनने का इंतजार कर रहे हैं.”

लीला साहू ने फिर एक वीडियो जारी किया

लीला साहू फिर एक्टिव हुईं और एक वीडियो फिर से जारी किया. वीडियो में लीला ने कहा कि प्रदेश में डबल इंजन की सरकार के बावजूद यहां सड़क नहीं बन पाई है. कोई जनप्रतिनिधि या अधिकारी इसे देखने तक नहीं आया. गांव में 6 महिलाएं गर्भवती हैं. मेरी भी डिलीवरी का समय आने वाला है. देखना है कि कितनी सुविधाएं मिलती हैं.

सांसद का यह बयान भी चर्चा का विषय बना

सांसद से मीडिया कर्मियों ने जब  सवाल पूछा तो उन्होंने कहा कि चिंता की क्या बात है. हमारे पास एंबुलेंस है, अस्पताल है, हर इलाके में आशा कार्यकर्ता हैं. अगर कोई ऐसी बात है, तो आकर अस्पताल में भर्ती हो जाओ. डिलीवरी की एक डेट होती है, उससे पहले उठवा लेंगे. राजेश मिश्रा ने कहा कि सड़क हम नहीं बनाते, इंजीनियर बनाता है.

पीडब्ल्यूडी मंत्री ने भी दिया बेतुका बयान

इस मामले में राज्य के पीडब्ल्यूडी मंत्री राकेश सिंह ने भी बेतुका बयान जारी किया है. उन्होंने अपनी पार्टी के सांसद से दो कदम और आगे बढ़ गए और उन्होंने अपने बयान में कहा कि अगर कोई वीडियो बना देगा, तो इसका मतलब ये नहीं कि हम सीमेंट-कंक्रीट या डंपर लेकर पहुंच जाएंग. कोई कुछ भी पोस्ट कर देगा, तो क्या हम मान लेंगे.

चुनाव के समय जवाबदेही किसकी?

लीला साहू के गांव में सड़क बने या न बने, यह तो बाद की बात हो गई. लेकिन उनके वीडिये बाद उपजे विवाद से राजनीति का घोड़ा किस करवट बैठेगा? यह तो वक्त बताएगा. अभी तो वह कहावत सच ही हो गई कि भारत में राजनीति दो ही चरणों में होती हैं- चुनाव के पहले नेता जनता के चरणों में और चुनाव के बाद जनता नेता के चरणों में.

You Might Also Like

मैहर शारदा लोक का रास्ता हुआ साफ, जिले को 256 करोड़ के विकास कार्यों की मिली सौगात

नर्मदा के घाट पर दिखा आस्था का सैलाब, संकल्प के साथ हजारों कांवड़िए तट पर पहुंचे

सोनभद्र की नगरी में प्रवेश करेंगी नर्मदा!

दतिया उपचुनाव में नरोत्तम मिश्रा का टिकट कटने से NH-44 पर उतरे कार्यकता

डबल डेकर ब्रिज से फोरलेन में तब्दील हो गई शास्त्रीब्रिज की डिजाइन

TAGGED:DB NewsDB News UpdateDBNewsupdatedivya bhumi updateMP NEWSMP Sidhi Newssidhi newsViral news
Share This Article
Facebook Twitter Whatsapp Whatsapp Telegram Threads Email Copy Link Print
What do you think?
Love0
Sad0
Happy0
Surprise0
Angry0
Previous Article एक सेकेंड में RUN की जगह कैसे CUTOFF हो गए दोनों इंजन?
Next Article 3200 करोड़ के बहुचर्चित शराब घोटाले में 22 आबकारी अधिकारी सस्पेंड
Leave a comment Leave a comment

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Stay Connected

FacebookLike
TwitterFollow
InstagramFollow
YoutubeSubscribe
- Advertisement -
Ad imageAd image

Latest News

7 दिन में ही 70 रुपये किलो बिकने लगी चीनी
Business 23/08/2026
‘आरक्षण हटाओ आंदोलन’ को खत्म करने देर रात पुलिस ने दिखाई सख्ती…
National 22/08/2026
लाल किले पर PM मोदी ने फहराया तिरंगा
National 15/08/2026
देशभक्ति की रंग में रंगा देश…, कहीं सनातन तिरंगा यात्रा तो कहीं स्कूटर रैली निकाली
National 14/08/2026
//

यह विश्व में सबसे तेजी से बढ़ती हुई हिंदी समाचार वेबसाइट है। यह राजनीतिक, सामाजिक, सांस्कृतिक, धार्मिक, व्यापार, मनोरंजन और क्रिकेट की दुनियां से जुड़े समाचार प्रकाशित करने में अहम भूमिका अदा कर रही है। यह अन्य हिंदी न्यूज साइटों की अपेक्षा सबसे अधिक विश्वसनीय, प्रामाणिक और निष्पक्ष समाचार अपने समर्पित पाठक वर्ग तक पहुंचाने का कार्य कर रही है।

Quick Link

  • About Us
  • Contact
  • My Bookmarks
  • Privacy Policy
  • Disclaimer
  • Sitemap

Top Categories

  • Fashion
  • Health
  • Religion
  • Science
  • Technology
  • Travel

Contact Us

//

Director – Mr. Prince Awasthi 8815353246,

Editor – Miss. Supriya 8815353246.

DB News Update | Divya Bhumi NewsDB News Update | Divya Bhumi News
Follow US
© 2024 Copyright All Rights Reserved. Media Management Society Jabalpur M.P. | Design & Developed by JPTechnoPark
  • Advertise
Welcome Back!

Sign in to your account

Lost your password?