By using this site, you agree to the Privacy Policy and Terms of Use.
Accept
DB News Update | Divya Bhumi NewsDB News Update | Divya Bhumi NewsDB News Update | Divya Bhumi News
  • Home
  • Religion
  • National
  • International
  • Madhya Pradesh
  • Politics
  • Business
Reading: एनडीए की बल्ले-बल्ले…  मंथन में जुटा महागठबंधन
Share
Sign In
Notification Show More
Font ResizerAa
DB News Update | Divya Bhumi NewsDB News Update | Divya Bhumi News
Font ResizerAa
  • National
  • International
  • Politics
  • Religion
  • Technology
Search
  • Home
  • Religion
  • National
  • International
  • Madhya Pradesh
  • Politics
  • Business
Have an existing account? Sign In
Follow US
  • Advertise
© 2024 Copyright All Rights Reserved. Media Management Society Jabalpur M.P. | Design & Developed by JPTechnoPark
DB News Update | Divya Bhumi News > Blog > Bihar > एनडीए की बल्ले-बल्ले…  मंथन में जुटा महागठबंधन
BiharNational

एनडीए की बल्ले-बल्ले…  मंथन में जुटा महागठबंधन

DB News
Last updated: 14/11/2025 11:28 PM
DB News
Share
5 Min Read
SHARE

 NDA vs Mahagathbandhan बिहार असेंबली इलेक्शन का रिजल्ट घोषित, 243 सीटों पर हुई वोटों की गिनती

By : DB News Update  | Edited By: प्रिंस अवस्थी

Contents
 NDA vs Mahagathbandhan बिहार असेंबली इलेक्शन का रिजल्ट घोषित, 243 सीटों पर हुई वोटों की गिनती2 चरणों पर हुए थे चुनावएनडीए और महागठबंधन में रही कांटे की टक्करक्षेत्रीय विपक्षी पार्टियों का अतापता नहींAIMIM ने 2 सीटों पर जीता चुनावकिसकी क्या रही प्रतिक्रिया

Bihar Election Results 2025: बिहार के 18वीं विधानसभा चुनाव का परिणाम आज 14 नवंबर 2025 को आ चुका है. एनडीए अभूतपूर्व प्रदर्शन करते हुए 243 सीटों में से 202 विधानसभा सीटों पर जीत दर्ज कर ली है. बीजेपी को 89 और जेडीयू को 85 सीटें मिली हैं. इसके अलावा एलजेपीआर को 19, हम को 5 और आरएलएम को 4 सीटें मिली हैं. बीजेपी इस चुनाव की सबसे बड़ी पार्टी बनकर उभरी है. बीजेपी 101 सीटों पर चुनाव लड़ा था वहीं जेडीयू भी 101 सीटों पर चुनाव मैदान में थी. करीब 90 प्रतिशत की स्ट्राइक रेट से बीजेपी जीत दर्ज की है. इससे न केवल प्रधानमंत्री की लोकप्रियता देखने को मिल रही है, बल्कि नितिश कुमार के किए जा रहे काम पर भी मोहर लगी है.

2 चरणों पर हुए थे चुनाव

बिहार में 18वीं विधानसभा का गठन करने के चुनाव 2 चरणों में जुए थे. भारत निर्वाचन आयोग ने 6 और 11 नवंबर को क्रमशः पहले और दूसरे चरण में चुनाव संपन्न कराया था. आज 14 नवंबर 2025 को सभी 243 सीटों पर मतगणना हुई. राज्य में 38 जिलों के 46 मतगणना केंद्रों पर काउंटिंग सुबह 8 बजे से शुरू हुई. जिसके परिणाम देर रात तक आए.

एनडीए और महागठबंधन में रही कांटे की टक्कर

बिहार विधानसभा के इस चुनाव में भारतीय जनता पार्टी नीत राष्ट्रीय जनतांत्रिक गठबंधन यानी NDA और राष्ट्रीय जनता दल की अगुवाई वाले महागठबंधन के बीच कांटे की टक्कर देखने को मिली. लेकिन परिणाम अप्रत्याशित देखने को मिले. विपक्ष पूरी तरह से ताश की पत्तों  की माफिक बिखर गया. एनडीए के मुकाबले किसी भी विधान सभा में अच्छा प्रदर्शन करते हुए नहीं देखने को मिला. जबकि इस वर्ष के विधानसभा चुनाव में मतदान करने वालों का आंकड़ा 65 प्रतिशत रहा.

क्षेत्रीय विपक्षी पार्टियों का अतापता नहीं

इस चुनाव में कुछ ऐसे भी दल थे जिन्होंने पहली बार चुनाव लड़ा था. जिसमें प्रशांत किशोर की अगुवाई वाले जन सुराज, तेज प्रताप यादव की अध्यक्षता वाली जन शक्ति जनता दल प्रमुखता से शामिल रहीं. वहीं एनडीए के साथ जनता दल यूनाइटेड, लोक जनशक्ति पार्टी (रामविलास), राष्ट्रीय लोक मोर्चा और हिन्दुस्तानी आवाम मोर्चा का चुनावी प्रदर्शन अच्छा देखने को मिला. जबकि महागठबंधन में राजद के अलावा भारतीय राष्ट्रीय कांग्रेस, वाम मोर्चा , विकासशील इंसान पार्टी और आईआईपी का चुनावी प्रदर्शन संतोषजनक नहीं रहा. जबकि महागठबंधन ने फ्रेंडली फाइट लड़ते हुए 252 उम्मीदवार उतारे थे तो वहीं एनडीए के सभी दलों में 242 सीटों पर ही कैंडिडेट्स को मैदान में थे. इतना ही नहीं महागठबंधन ने राजद नेता तेजस्वी यादव को सीएम फेस तक घोषित कर दिया था. वहीं एनडीए मुख्यमंत्री नीतीश कुमार की अगुवाई में गठबंधन चुनाव लड़ा था.

AIMIM ने 2 सीटों पर जीता चुनाव

असदुद्दीन ओवैसी की पार्टी एआईएमआईएम ने दो सीटों पर चुनाव जीता है. पार्टी ने कोचाधामन और अमौर सीट पर बाजी मार ली है. कोचाधामन से सरवर आलम और अमौर सीट से अख्तरुल ईमान ने जीत दर्ज कर ली है.

किसकी क्या रही प्रतिक्रिया

“बिहार विधान सभा चुनाव-2025 में राज्यवासियों ने हमें भारी बहुमत देकर हमारी सरकार के प्रति विश्वास जताया है. इसके लिए राज्य के सभी सम्मानित मतदाताओं को मेरा नमन, हृदय से आभार एवं धन्यवाद.”

नीतीश कुमार, सीएम बिहार

पार्टी और गठबंधन के बीच जो तालमेल रहा उसी की वजह से हमें प्रचंड जीत मिली. मैं किसी की हार पर नहीं बोलूंगा लेकिन मैं अपने गठबंधन की जीत पर बहुत खुश हूं. मैं मानता हूं मेरे पिता जहां होंगे बहुत खुश होंगे.

चिराग पासवान, लोक जनशक्ति पार्टी (रामविलास)

नेतृत्व ही संगठन को मजबूत बनाता है और हमारे चहेते नेता नरेंद्र मोदी का नेतृत्व अपने आप में अद्वितीय है. बिहार चुनाव के ऐतिहासिक परिणाम के बाद अभी प्रधानमंत्री मोदी से फोन पर बातचीत हुई और मैंने बिहार चुनाव में उनके कुशल नेतृत्व के लिए उन्हें बधाई दी.

जीतन राम मांझी, पूर्व सीएम, हिंदुस्तानी अवाम मोर्चा के प्रमुख

हमने सोचा नहीं था कि ऐसा होगा. हम जनादेश का सम्मान करते हैं. उन्होंने ये भी कहा कि पहले रात के समय लूट हुआ करती थी अब खुलेआ हो रही है.

मुकेश सहनी, वीआईपी प्रमुख

You Might Also Like

‘आरक्षण हटाओ आंदोलन’ को खत्म करने देर रात पुलिस ने दिखाई सख्ती…

लाल किले पर PM मोदी ने फहराया तिरंगा

देशभक्ति की रंग में रंगा देश…, कहीं सनातन तिरंगा यात्रा तो कहीं स्कूटर रैली निकाली

राम मंदिर चढ़ावा चोरी पर अड़ा विपक्ष, 18वें दिन भी दिखी नोकझोंक

‘NEET-UG का पेपर NTA के एक्सपर्ट्स ने लीक कराया’- CBI

TAGGED:Bihar Election Results 2025DB NewsDB News UpdateDBNewsupdateDelhi Newsdivya bhumi updateJbp NewsMP NEWS
Share This Article
Facebook Twitter Whatsapp Whatsapp Telegram Threads Email Copy Link Print
What do you think?
Love0
Sad0
Happy0
Surprise0
Angry0
Previous Article Ladli Behna Yojana की महिलाओं के खातों में ट्रांसफर हुए 1500-1500 रुपये
Next Article ‘बिहार के लोगों ने गर्दा उड़ा दिया…’ -PM मोदी
Leave a comment Leave a comment

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Stay Connected

FacebookLike
TwitterFollow
InstagramFollow
YoutubeSubscribe
- Advertisement -
Ad imageAd image

Latest News

7 दिन में ही 70 रुपये किलो बिकने लगी चीनी
Business 23/08/2026
मैहर शारदा लोक का रास्ता हुआ साफ, जिले को 256 करोड़ के विकास कार्यों की मिली सौगात
Madhya Pradesh 20/08/2026
जन्माष्टमी 2026 में कब ? नोट करें तारीख और पूजा का मुहूर्त
Religion 14/08/2026
जिंदगी की उलझनों को सुलझाने का रास्ता बताएगा ‘अंतर्गीता’ ऐप
Technology 12/08/2026
//

यह विश्व में सबसे तेजी से बढ़ती हुई हिंदी समाचार वेबसाइट है। यह राजनीतिक, सामाजिक, सांस्कृतिक, धार्मिक, व्यापार, मनोरंजन और क्रिकेट की दुनियां से जुड़े समाचार प्रकाशित करने में अहम भूमिका अदा कर रही है। यह अन्य हिंदी न्यूज साइटों की अपेक्षा सबसे अधिक विश्वसनीय, प्रामाणिक और निष्पक्ष समाचार अपने समर्पित पाठक वर्ग तक पहुंचाने का कार्य कर रही है।

Quick Link

  • About Us
  • Contact
  • My Bookmarks
  • Privacy Policy
  • Disclaimer
  • Sitemap

Top Categories

  • Fashion
  • Health
  • Religion
  • Science
  • Technology
  • Travel

Contact Us

//

Director – Mr. Prince Awasthi 8815353246,

Editor – Miss. Supriya 8815353246.

DB News Update | Divya Bhumi NewsDB News Update | Divya Bhumi News
Follow US
© 2024 Copyright All Rights Reserved. Media Management Society Jabalpur M.P. | Design & Developed by JPTechnoPark
  • Advertise
Welcome Back!

Sign in to your account

Lost your password?