महाराष्ट्र में हार के बाद अब उद्धव ठाकरे को बड़ा झटका लग सकता है. उनकी पार्टी के नौ में से छह सांसद पार्टी छोड़ सकते हैं.
By : DB News Update | Edited By: प्रिंस अवस्थी
Uddhav Thackeray Big Setback: महाराष्ट्र विधानसभा चुनाव में करारी हार के बाद शिवसेना (UBT) में काफी बेचैनी देखी जा रही है. कई नेता अपने राजनीतिक भविष्य को लेकर चिंतित नजर आ रहे हैं. इस बीच एक ऐसी खबर सामने आ रही है जिसने ठाकरे गुट में बड़ी हलचल मचा दी है. खबर है कि उद्धव गुट के 6 सांसद पार्टी छोड़ सकते हैं.
ऑपरेशन टाइगर नाम दिया
सूत्रों के मुताबिक, ठाकरे गुट के छह सांसद शिंदे गुट के संपर्क में हैं. ‘ऑपरेशन टाइगर’ के जरिए ठाकरे गुट के 9 में से 6 सांसद शिंदे गुट में शामिल हो सकते हैं. सूत्रों से पता चला है कि आगामी संसद सत्र से पहले इस अभियान को पूरा करने की कवायद चल रही है.
मीडिया में इस बात की चर्चा चरम पर है कि ‘ऑपरेशन टाइगर’ को लेकर कई दिनों से चर्चा का बाजार गर्म है. दल-बदल विरोधी कानून के कारण 6 सासंदों की संख्या जुटाने में पिछले कुछ दिनों से सांसदों से संपर्क किया गया था. अगर इस कानून से बचना था तो ठाकरे के 9 में से 6 सांसदों को अलग होना था अन्यथा दल-बदल विरोधी कानून के तहत अलग हुए समूह के खिलाफ कार्रवाई की जा सकती थी. इसलिए दल-बदल विरोधी कानून से बचने के लिए 6 सांसदों की संख्या महत्वपूर्ण थी. इसीलिए सांसदों को पूरी तरह से मनाने में समय लगा.

