By using this site, you agree to the Privacy Policy and Terms of Use.
Accept
DB News Update | Divya Bhumi NewsDB News Update | Divya Bhumi NewsDB News Update | Divya Bhumi News
  • Home
  • Religion
  • National
  • International
  • Madhya Pradesh
  • Politics
  • Business
Reading: कर्क, वृश्चिक और मकर के लिए बढ़िया रहेगा दिन, पढ़ें…
Share
Sign In
Notification Show More
Font ResizerAa
DB News Update | Divya Bhumi NewsDB News Update | Divya Bhumi News
Font ResizerAa
  • National
  • International
  • Politics
  • Religion
  • Technology
Search
  • Home
  • Religion
  • National
  • International
  • Madhya Pradesh
  • Politics
  • Business
Have an existing account? Sign In
Follow US
  • Advertise
© 2024 Copyright All Rights Reserved. Media Management Society Jabalpur M.P. | Design & Developed by JPTechnoPark
DB News Update | Divya Bhumi News > Blog > Religion > कर्क, वृश्चिक और मकर के लिए बढ़िया रहेगा दिन, पढ़ें…
Religion

कर्क, वृश्चिक और मकर के लिए बढ़िया रहेगा दिन, पढ़ें…

DB News
Last updated: 17/09/2025 12:00 PM
DB News
Share
9 Min Read
SHARE

Horoscope Today 29 August 2024: राशिफल का आंकलन ग्रह-नक्षत्र की चाल पर आधारित होता है. आज गुरुवार 29 अगस्त 2024 का दिन मेष-मीन सभी 12 राशियों के लिए कैसा रहेगा.

By : एस्ट्रोलॉजर पंडित प्रदीप मिश्रा
Edited By- Supriya
Horoscope Today 29 August 2024: पंचांग के अनुसार आज गुरुवार, 29 अगस्त 2024 के दिन भाद्रपद माह (Bhado 2024) एकादशी तिथि रहेगी. आज आद्रा और पुनर्वसु नक्षत्र रहेगा. साथ ही सिद्धि और व्यातीपात योग भी रहेगा.

Contents
Horoscope Today 29 August 2024: राशिफल का आंकलन ग्रह-नक्षत्र की चाल पर आधारित होता है. आज गुरुवार 29 अगस्त 2024 का दिन मेष-मीन सभी 12 राशियों के लिए कैसा रहेगा.आज का दिन मेष से लेकर मीन सभी 12 राशियों (Rashifal) के लिए कैसा रहेगा, जानें आज का राशिफल –

राहुकाल (Rahu Kaal) दोपहर 02 बजकर 01 मिनट से 03 बजकर 35 मिनट तक है. चंद्रमा का संचार मिथुन राशि पर होगा.

ग्रह-नक्षत्रों की स्थिति के अनुसार, आज मिथुन के लिए दिन सामान्य रहने वाला है. तुला वालों को कुछ समस्या हो सकती है. वहीं धनु के लिए दिन सामान्य रहेगा.

आज का दिन मेष से लेकर मीन सभी 12 राशियों (Rashifal) के लिए कैसा रहेगा, जानें आज का राशिफल –

मेष राशि (Aries)
आज का दिन आपके लिए सामाजिक क्षेत्रों में कार्यरत लोगों के आगे बढ़ने के लिए रहेगा, जिससे आपके कामों से आपकी छवि और निखरेगी. बिजनेस में यदि आप किसी को साझेदार बनाना चाहते हैं, तो वह आपको धोखा दे सकता है. आपके पिताजी का कोई लिया गया निर्णय आपको परेशान करेगा, इसलिए आपको बातचीत करते समय सावधानी बरतनी होगी. अविवाहित जातकों के लिए उत्तम विवाह के प्रस्ताव आ सकते हैं.

वृषभ राशि (Taurus)
आज का दिन आपके लिए कुछ विशेष कर दिखाने के लिए रहेगा. आप अपने व्यवसाय के कामों को लेकर परेशान रहेंगे. यदि किसी से धन उधार लेंगे, तो उसे भी आसानी से उतार पाएंगे. परिवार के सदस्यों में किसी बात को लेकर आपसी मतभेद हो सकता है, जिसमें आपको वरिष्ठ सदस्यों की मदद से सुलह करनी होगी. नौकरी की तलाश कर रहे लोगों को अभी कुछ समय और परेशान होना होगा, उसके बाद ही उन्हें कोई अच्छा ऑफर मिल सकता है. परिवार में किसी शुभ मांगलिक कार्यक्रम का आयोजन हो सकता है.

मिथुन राशि (Gemini)
आज का दिन आपके लिए सामान्य रहने वाला है. आप यदि किसी लंबी दूरी की यात्रा पर जाने की सोच रहे थे, तो आपकी वह इच्छा आज प्रबल होगी. मित्रों का आपको पूरा साथ मिलेगा. संतान पक्ष की ओर से आपको कोई खुशखबरी सुनने को मिल सकती है. आप जीवनसाथी के करियर को लेकर यदि परेशान चल रहे थे, तो उनका कोई अच्छा ऑफर आ सकता है.

कर्क राशि (Cancer)
आज का दिन आपके लिए सकारात्मक परिणाम लेकर आएगा. आप अपनी अच्छी सोच का कार्यक्षेत्र में लाभ उठाएंगे. व्यवसाय में किसी विशेष व्यक्ति के मिलने से आपको अच्छा लाभ मिलेगा, लेकिन आपके काम की गति आज थोड़ा धीमी रहेगी और आपको सिर दर्द, बदन दर्द आदि जैसी समस्या सकती है. आप कार्यक्षेत्र में किसी से वाद विवाद में ना पड़े, नहीं तो इससे आपको आज कोई भारी नुकसान उठाना पड़ सकता है. माता-पिता के आशीर्वाद से आपका कोई रुका हुआ काम पूरा होगा.

सिंह राशि (Leo)
आज का दिन आपके लिए किसी कानूनी मामले में जीत दिलवाने वाला रहेगा. आपके कुछ विरोधी आप पर काफी होने की कोशिश करेंगे, जिन्हें आप अपनी चतुर बुद्धि से मात देने में कामयाब रहेंगे. प्रॉपर्टी डीलिंग का कार्य कर रहे लोगों को अच्छा लाभ मिल सकता है. आपको बिजनेस में किसी काम को लेकर यदि धन उधार लेना पड़ा, तो वह आपको आसानी से मिल जाएगा.

कन्या राशि (Virgo)
आज का दिन आपके लिए भागदौड़ भरा रहने वाला है. अपने से ज्यादा औरों के कार्यों की चिंता करेंगे, जिसमें आप इनका काफी समय व्यतीत करेंगे. परिवार के सदस्यों से किसी आपसी वाद विवाद में पड़ने से बचना होगा. पिताजी से आपकी किसी बात को लेकर बहसबाजी हो सकती है. भागदौड़ अधिक रहने के कारण आप परिवार के सदस्यों को समय नहीं दे पाएंगे, जिसके कारण उन्हें आपसे शिकायत होगी.

तुला राशि (Libra)
आज का दिन आपके लिए पैतृक संपत्ति संबंधित मामले में कुछ नई-नई समस्याएं लेकर आएगा, जिनके लिए आपके परिवार में बड़े सदस्यों से बातचीत करनी होगी, तभी उनसे आप आसानी से बाहर निकाल पाएंगे. आपको अच्छी आय प्राप्त होगी, लेकिन आपके खर्च आपका सिरदर्द बने रहेंगे, जिन पर आपको समय रहते लगाम लगाना बेहतर रहेगा. आप किसी संस्था से जुड़कर विदेश से शिक्षा ग्रहण करने का मौका मिल सकता है और आप परिवार में बड़ी सदस्यों के साथ बैठकर कुछ जरूरी मुद्दों को लेकर बातचीत कर सकते हैं.

वृश्चिक राशि (Scorpio)
आज का दिन आपके लिए बाकी दिनों की तुलना में अच्छा रहने वाला है. आपको अपनी सोच समझ से आगे बढ़ना होगा. किसी की बातों में न आए और उन्हें पूरा करने की कोशिश करें. आप किसी संपत्ति की खरीदारी करते समय उसके चल व अचल पहलुओं को स्वाधीनता से जांच लें, नहीं तो समस्या हो सकती है. घूमने फिरने के दौरान आपको कोई महत्वपूर्ण जानकारी प्राप्त हो सकती है.

धनु राशि (Sagittarius)
आज का दिन आपके लिए मिलाजुला रहने वाला है. आपके मान-सम्मान में वृद्धि होने से आपकी खुशी का ठिकाना नहीं रहेगा. जीवनसाथी का सहयोग और सानिध्य आपको भरपूर मात्रा में मिलेगा. रोजगार की तलाश कर रहे लोगों को कोई खुशखबरी सुनने को मिल सकती है, जिससे उनकी यह चिंता भी समाप्त होगी. आप अपने माता-पिता की सेहत के प्रति सचेत रहें और यदि कोई समस्या हो, तो डॉक्टरी परामर्श अवश्य ले. नौकरी में कार्यरत लोगों को पदोन्नति मिल सकती है, जिससे वह प्रसन्न रहेंगे.

मकर राशि (Capricorn)
आज का दिन आपके लिए किसी नए काम की शुरुआत करने के लिए अच्छा रहने वाला है. आपको किसी काम के लिए छोटी दूरी की यात्रा पर जाने का मौका मिलेगा. आपको पैतृक संपत्ति मिलने से आपकी खुशी का ठिकाना नहीं रहेगा. लेकिन जो लोग घर में रहकर कार्य कर रहे हैं, उन्हें अपने कामों पर पूरा ध्यान देना होगा, नहीं तो उनसे कोई गलती हो सकती है. बिजनेस कर रहे लोग अपने बिजनेस में कुछ नई योजनाओ को शामिल करेंगे.

कुंभ राशि (Aquarius)
आज का दिन आपके लिए स्वास्थ्य के लिए कुछ समस्याएं लेकर आने वाला है. व्यापार में आपको किसी काम को लेकर कोई नुकसान उठाना पड़ सकता है, जिसका असर आपकी आर्थिक स्थिति पर पड़ेगा, इसलिए आप किसी योजना में धन का निवेश बहुत ही सोच विचार कर करें. यदि आपका आपस में कोई मतभेद हो, तो उसमें चुप ही रहना होगा, नहीं तो वह कानूनी वाद-विवाद में फंस सकते हैं. जो लोग नौकरी में बदलाव की योजना बना रहे थे, उन्हें कोई अच्छा अवसर हाथ लग सकता है.

मीन राशि (Pisces)
आज का दिन आपके लिए व्यवसाय के मामले में अच्छा रहने वाला है. यदि अपने कार्यक्षेत्र में अपने कुछ कामों में बदलाव किया, तो इससे भविष्य में आपको अच्छा लाभ मिल सकता है. आपके अंदर एक्स्ट्रा एनर्जी रहेगी, जिससे आप अपने काफी कामों को समय रहते निपटा पाएंगे. आप अपने व्यापार के लिए यदि कोई निर्णय लेंगे, तो वह भी आपके लिए अच्छा रहेगा. आपको किसी बाहरी व्यक्ति से वाद विवाद में पड़ने से बचना होगा और वाहनों के प्रयोग करतो आप सावधानी बरतें.

You Might Also Like

जन्माष्टमी 2026 में कब ? नोट करें तारीख और पूजा का मुहूर्त

गुरु पूर्णिमा के बीज मंत्र को सिद्ध करने का बन रहा दुर्लभ संयोग, जानें विधि

कब है गुरु पूर्णिमा? जानें सही तारीख, शुभ मुहूर्त और पूजा विधि

चरणामृत फायदेमंद है या फिर पंचामृत, जानें इससे जुड़ी मान्यताएं

शिवलिंग का रुद्राभिषेक करने के बाद ताली बजाना पुण्य है या पाप? जानें क्या है रहस्य

TAGGED:Aaj Ka RashifalDaily HoroscopeDB NewsDB News UpdateDBNewsupdatedivya bhumi updateHoroscope TodayJbp News
Share This Article
Facebook Twitter Whatsapp Whatsapp Telegram Threads Email Copy Link Print
What do you think?
Love0
Sad0
Happy0
Surprise0
Angry0
Previous Article मंदिर से हटाया शिवलिंग, लोगों ने सड़क जाम कर किया प्रदर्शन, एक गिरफ्तार
Next Article गुजरात में बारिश की वजह से 28 की जान गई, सेना बुलाना पड़ी
Leave a comment Leave a comment

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Stay Connected

FacebookLike
TwitterFollow
InstagramFollow
YoutubeSubscribe
- Advertisement -
Ad imageAd image

Latest News

7 दिन में ही 70 रुपये किलो बिकने लगी चीनी
Business 23/08/2026
‘आरक्षण हटाओ आंदोलन’ को खत्म करने देर रात पुलिस ने दिखाई सख्ती…
National 22/08/2026
मैहर शारदा लोक का रास्ता हुआ साफ, जिले को 256 करोड़ के विकास कार्यों की मिली सौगात
Madhya Pradesh 20/08/2026
लाल किले पर PM मोदी ने फहराया तिरंगा
National 15/08/2026
//

यह विश्व में सबसे तेजी से बढ़ती हुई हिंदी समाचार वेबसाइट है। यह राजनीतिक, सामाजिक, सांस्कृतिक, धार्मिक, व्यापार, मनोरंजन और क्रिकेट की दुनियां से जुड़े समाचार प्रकाशित करने में अहम भूमिका अदा कर रही है। यह अन्य हिंदी न्यूज साइटों की अपेक्षा सबसे अधिक विश्वसनीय, प्रामाणिक और निष्पक्ष समाचार अपने समर्पित पाठक वर्ग तक पहुंचाने का कार्य कर रही है।

Quick Link

  • About Us
  • Contact
  • My Bookmarks
  • Privacy Policy
  • Disclaimer
  • Sitemap

Top Categories

  • Fashion
  • Health
  • Religion
  • Science
  • Technology
  • Travel

Contact Us

//

Director – Mr. Prince Awasthi 8815353246,

Editor – Miss. Supriya 8815353246.

DB News Update | Divya Bhumi NewsDB News Update | Divya Bhumi News
Follow US
© 2024 Copyright All Rights Reserved. Media Management Society Jabalpur M.P. | Design & Developed by JPTechnoPark
  • Advertise
Welcome Back!

Sign in to your account

Lost your password?