कोटा के रामगंज मंडी कस्बे में एक मंदिर से शिवलिंग हटाए जाने के विरोध में प्रदर्शनकारियों ने सड़क जाम कर दी और दुकानें बंद, एक व्यक्ति को गिरफ्तार किया गया
By : DB News Update| Edited By: सुप्रिया
Rajasthan Kota News: राजस्थान में कोटा के रामगंज मंडी कस्बे में एक हिंदू मंदिर से ‘शिवलिंग’ हटाए जाने को लेकर जबरदस्त विरोध प्रदर्शन हुआ. प्रदर्शनकारियों ने मंगलवार को सड़क जाम कर दी और व्यापारियों ने अपनी दुकानों के शटर गिरा दिये. पुलिस ने यह जानकारी दी है कि शिवलिंग 500 मीटर दूर एक जैन मंदिर के द्वार पर मिला है. पुलिस ने कार्रवाई करते हुए सीसीटीवी फुटेज के आधार पर इस घटना के सिलसिले में मानसिक रूप से बीमार एक व्यक्ति को पकड़ लिया.
हिंदू संगठन के कार्यकर्ताओं द्वारा किया गया प्रदर्शन
क्षेत्रीय डीएसपी घटना की जानकारी देते हुए बताया कि इस घटना से क्षेत्र में रोष है, हिंदू संगठन के कार्यकर्ता अपना रोष व्यक्त करते चौराहे पर एकत्र हुए प्रदर्शन किया, इसी दौरान व्यापारियों ने अपनी दुकानें बंद कर दीं. लोगों ने मामले के आरोपियों की तत्काल गिरफ्तारी की मांग की.

