पिछले चार दिनों से दक्षिण गुजरात से लेकर उत्तरी गुजरात और सौराष्ट्र-कच्छ तक के इलाके में भारी बारिश से हाहाकार मचा
By : डीबी न्यूज अपडेट
Edited By : सुप्रिया

गुजराज.
Gujarat Weather: गुजरात में भारी बारिश के कारण चारों तरफ हाहाकार मचा है. पिछले 24 घंटे में गुजरात के कई जिलों पानी-पानी हो चुके हैं. करीब 18 हजार लोगों को सुरक्षित स्थानों पर पहुंचा गया है. मौसम विभाग के मुताबिक कच्छ, मोरबी, जामनगर, द्वारका, राजकोट, जूनागढ़ सहित जिलों में बारिश होने की संभावना है. गुजरात के वडोदरा में बारिश थमने के बावजूद, शहर से होकर बहने वाली विश्वामित्री नदी के अपने तटों को तोड़कर आवासीय इलाकों में प्रवेश करने से निचले इलाके जलमग्न हो गए हैं. इमारतें, सड़कें और वाहन पानी में डूब गए. एनडीआरएफ और एसडीआरफ कर्मियों द्वारा लोगों को बचाने का काम जारी है.
विधायक जडेजा पानी में उतरकर राहत देने की कोशिश में जुटी
क्रिकेटर रविन्द्र जडेजा की पत्नी और विधायक रिवाबा जडेजा ने गुजरात के बाढ़ में फंसे लोगों की मदद के लिए कमर तक पानी में उतरकर राहत कार्य में जुटी दिखीं. रिवाबा जडेजा ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स पर एक वीडियो पोस्ट की है, जिसमें वह बाढ़ के पानी से भरी गलियों में घूमती दिखाई दे रही है. इस दौरान उन्होंने लोगों से भी मुलाकात की.
पीएम ने बाढ़ की जानकारी सीएम से ली
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने राज्य में बाढ़ की स्थिति को लेकर मुख्यमंत्री भूपेन्द्र पटेल से फोन पर बात की. बचाव और राहत कार्यों की जानकारी ली. पीएम मोदी ने विश्वामित्री बाढ़ को लेकर भी बतचीत की. पीएम मो दी ने गुजरात के सीएम को केंद्र सरकार की ओर से हर तरह की सहायता का भरोसा दिया है.
613 गांवों में बिजली गुल
कच्छ-सौराष्ट्र में भारी बारिश के कारण 613 गांवों में बिजली गुल है. 1122 बिजली के खंभे गिरे और 1528 फीडर बंद हो गए हैं. गुजरात के सतारा, राजकोट में भारी बारिश के बाद कोयना बांध के गेटों से पानी छोड़ा जा रहा है. द्वारका तट पर खराब मौसम की वजह से मशीनरी खराब होने के कारण 15 किलोमीटर दूर समुद्र में बह जाने के बाद भारतीय तटरक्षक जहाज द्वारा पद्मावती को सुरक्षित वापस लाया गया.

