By using this site, you agree to the Privacy Policy and Terms of Use.
Accept
DB News Update | Divya Bhumi NewsDB News Update | Divya Bhumi NewsDB News Update | Divya Bhumi News
  • Home
  • Religion
  • National
  • International
  • Madhya Pradesh
  • Politics
  • Business
Reading: किसानों का बीमा कराने के लिए रजिस्ट्रेशन की तारीख बढ़ी
Share
Sign In
Notification Show More
Font ResizerAa
DB News Update | Divya Bhumi NewsDB News Update | Divya Bhumi News
Font ResizerAa
  • National
  • International
  • Politics
  • Religion
  • Technology
Search
  • Home
  • Religion
  • National
  • International
  • Madhya Pradesh
  • Politics
  • Business
Have an existing account? Sign In
Follow US
  • Advertise
© 2024 Copyright All Rights Reserved. Media Management Society Jabalpur M.P. | Design & Developed by JPTechnoPark
DB News Update | Divya Bhumi News > Blog > Madhya Pradesh > किसानों का बीमा कराने के लिए रजिस्ट्रेशन की तारीख बढ़ी
Madhya Pradesh

किसानों का बीमा कराने के लिए रजिस्ट्रेशन की तारीख बढ़ी

DB News
Last updated: 03/04/2026 12:01 PM
DB News
Share
5 Min Read
SHARE

PM Fasal Bima Yojana :एमपी फसल बीमा योजना के अंतर्गत किसान धान, मक्का, सोयाबीन जैसी मुख्य खरीफ फसलों का बीमा करा सकते हैं. किसान टोल फ्री नंबर 14447 पर अपनी शिकायत दर्ज करा सकते हैं. 

Source : DB News Update  

Contents
PM Fasal Bima Yojana :एमपी फसल बीमा योजना के अंतर्गत किसान धान, मक्का, सोयाबीन जैसी मुख्य खरीफ फसलों का बीमा करा सकते हैं. किसान टोल फ्री नंबर 14447 पर अपनी शिकायत दर्ज करा सकते हैं. इन फसलों का होगा बीमाकिसानों को ये मिलेगा फायदाआवेदन में इन डॉक्यूमेंट्स की जरूरत1 दिसंबर तक कर सकते हैं आवेदनकम प्रीमियम पर बड़ा लाभप्राकृतिक आपदाओं से सुरक्षित करने के लिए आवेदन कर सकते हैंइनकी मदद से होगा पंजीयन

By- डीबी न्यूज अपडेट | Edited By- सुप्रिया

PM Fasal Bima Yojana: जबलपुर.  एमपी सरकार ने प्रधानमंत्री फसल बीमा योजना की लास्ट डेट को बढ़ा दिया है.  किसानों के हितों को ध्यान में रखते हुए फसल के बीमा की तारीख को बढ़ाने का निर्णय लिया गया है. बतादें कि मौसम में हो रहे लगातार बदलाव और आपदाओं को देखते हुए किसानों के लिए फसल बीमा आवश्यक है, जिससे प्राकृतिक आपदा की स्थिति में आय की सुरक्षा हो सके. ऋणी और गैर ऋणी दोनों तरह के किसान इस योजना का लाभ उठा सकते हैं. ऐसे किसान अब 16 अगस्त तक रजिस्ट्रेशन करवा सकते हैं.

राज्य सरकार ने एडवाइजरी जारी करते हुए एमपी के किसानों से इस तारीख से पहले पहले अपनी फसलों के बीमा कराने का आग्रह किया है. पीएम फसल बीमा योजना भारत सरकार और एमपी गवर्नमेंट के सहयोग से एग्रीकल्चर इंश्योरेंस कंपनी ऑफ इंडिया लिमिटेड द्वारा संचालित की जाती है।

इन फसलों का होगा बीमा

1.- प्रधानमंत्री फसल बीमा योजना के तहत किसान खरीफ की मुख्य फसलों में धान सिंचित, धान असिंचित का बीमा करा सकते हैं.

2.- मक्का, मूंग, उड़द, सोयाबीन, अरहर, तुअर, कोदो-कुटकी, रागी, मूंगफली का भी बीमा करा सकते हैं.

किसानों को ये मिलेगा फायदा

किसानों की फसलों को सूखा, बाढ़, ओलावृष्टि, तूफान आदि प्राकृतिक आपदाओं से होने वाले नुकसान से राहत दिलाने के लिए बीमा में शामिल किया गया है. यह योजना किसानों को इन आपदाओं से होने वाले नुकसान से फायदा मिलेगा.

आवेदन में इन डॉक्यूमेंट्स की जरूरत

  • किसान का आधार कार्ड,
  • बैंक पासबुक की फोटोकापी,
  • प्रॉपर्टी से जुड़े दस्तावेज (खतौनी)
  • आवेदक का बैंक सेविंग अकाउंट

1 दिसंबर तक कर सकते हैं आवेदन

रबी फसलों के बीमा के लिए आवेदन की अंतिम तारीख 31 दिसंबर 2025 तय की गई है। किसानों को सलाह दी गई है कि आखिरी समय का इंतजार न करें क्योंकि अक्सर भीड़ या तकनीकी दिक्कतों की वजह से कई लोग पीछे रह जाते हैं. समय पर किया गया बीमा पूरे सीजन में सुरक्षा का भरोसा देता है.

कम प्रीमियम पर बड़ा लाभ

खेती में कब मौसम बदल जाए, इसका अनुमान लगाना मुश्किल है.ओलावृष्टि, आंधी या बेमौसम बरसात जैसी स्थितियों में फसल को भारी नुकसान हो सकता है. ऐसे समय में फसल बीमा किसान के लिए एक मजबूत सहारा बनता है. इस योजना में प्रीमियम बहुत कम है लेकिन नुकसान की स्थिति में बीमा कंपनी नियमों के अनुसार पूरी मदद करती है. इससे किसान आर्थिक दबाव से बच जाता है.

प्राकृतिक आपदाओं से सुरक्षित करने के लिए आवेदन कर सकते हैं

सरकार ने प्रधानमंत्री फसल बीमा योजना (PMFBY) के तहत रबी 2025-26 के तहत 1 दिसंबर से फसल बीमा सप्ताह की शुरुआत हो चुकी है. किसान अपनी फसल को प्राकृतिक आपदाओं से सुरक्षित करने के लिए आवेदन कर सकते हैं. ताकि हर किसान इस योजना का लाभ आसानी से ले सके और अपनी मेहनत की फसल को प्राकृतिक आपदाओं से सुरक्षित कर सके.

इनकी मदद से होगा पंजीयन

किसान सहकारी समिति की भी मदद ले सकते हैं। इसके अलावा ग्राहक सेवा केंद्र या सीएससी सेंटर पर संपर्क कर सकते हैं। आधिकारिक फसल बीमा पोर्टल pmfby.gov.in या क्रॉप इंश्योरेंस एप की मदद से भी अप्लाई कर सकते हैं। साथ ही एआईसी के प्रतिनिधि या अधिकृत इन्टरमीडियरीज की सहायता से भी इस योजना का लाभ ले सकते हैं.

‘फसल बीमा कराओ-सुरक्षा कवच पाओ’ के संदेश के साथ कृषि विभाग अधिक से अधिक किसानों को योजना से जोड़ने का प्रयास कर रहा है. फसल खराब होने या अन्य आपदा की स्थिति में किसान टोल फ्री नंबर 14447 पर अपनी शिकायत दर्ज करा सकते हैं. विभाग ने किसानों से अपील की है कि वे अंतिम तिथि से पहले बीमा करा लें ताकि किसी भी आपदा की स्थिति में राहत मिल सके.

You Might Also Like

मैहर शारदा लोक का रास्ता हुआ साफ, जिले को 256 करोड़ के विकास कार्यों की मिली सौगात

नर्मदा के घाट पर दिखा आस्था का सैलाब, संकल्प के साथ हजारों कांवड़िए तट पर पहुंचे

सोनभद्र की नगरी में प्रवेश करेंगी नर्मदा!

दतिया उपचुनाव में नरोत्तम मिश्रा का टिकट कटने से NH-44 पर उतरे कार्यकता

डबल डेकर ब्रिज से फोरलेन में तब्दील हो गई शास्त्रीब्रिज की डिजाइन

TAGGED:DB NewsDB News UpdateDBNewsupdateDelhi Newsdivya bhumi updateJbp NewsPMModi
Share This Article
Facebook Twitter Whatsapp Whatsapp Telegram Threads Email Copy Link Print
What do you think?
Love0
Sad0
Happy0
Surprise0
Angry0
Previous Article पितृपक्ष कब से हो रहा है शुरू, श्राद्ध की तिथियां और तारीख जानें…
Next Article जबलपुर-इंदौर में स्वाइन फ्लू के मामले मिलने से स्वास्थ्य विभाग में हड़कंप
Leave a comment Leave a comment

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Stay Connected

FacebookLike
TwitterFollow
InstagramFollow
YoutubeSubscribe
- Advertisement -
Ad imageAd image

Latest News

7 दिन में ही 70 रुपये किलो बिकने लगी चीनी
Business 23/08/2026
‘आरक्षण हटाओ आंदोलन’ को खत्म करने देर रात पुलिस ने दिखाई सख्ती…
National 22/08/2026
लाल किले पर PM मोदी ने फहराया तिरंगा
National 15/08/2026
देशभक्ति की रंग में रंगा देश…, कहीं सनातन तिरंगा यात्रा तो कहीं स्कूटर रैली निकाली
National 14/08/2026
//

यह विश्व में सबसे तेजी से बढ़ती हुई हिंदी समाचार वेबसाइट है। यह राजनीतिक, सामाजिक, सांस्कृतिक, धार्मिक, व्यापार, मनोरंजन और क्रिकेट की दुनियां से जुड़े समाचार प्रकाशित करने में अहम भूमिका अदा कर रही है। यह अन्य हिंदी न्यूज साइटों की अपेक्षा सबसे अधिक विश्वसनीय, प्रामाणिक और निष्पक्ष समाचार अपने समर्पित पाठक वर्ग तक पहुंचाने का कार्य कर रही है।

Quick Link

  • About Us
  • Contact
  • My Bookmarks
  • Privacy Policy
  • Disclaimer
  • Sitemap

Top Categories

  • Fashion
  • Health
  • Religion
  • Science
  • Technology
  • Travel

Contact Us

//

Director – Mr. Prince Awasthi 8815353246,

Editor – Miss. Supriya 8815353246.

DB News Update | Divya Bhumi NewsDB News Update | Divya Bhumi News
Follow US
© 2024 Copyright All Rights Reserved. Media Management Society Jabalpur M.P. | Design & Developed by JPTechnoPark
  • Advertise
Welcome Back!

Sign in to your account

Lost your password?