जम्मू कश्मीर के कुपवाड़ा में खुफिया जानकारी मिलने बाद सुरक्षाबलों ने सर्च ऑपरेशन चलाया था.
By : DB News Update | Edited By : Prince Awasthi
Jammu Kashmir Encounter: जम्मू कश्मीर के कुपवाड़ा में सुरक्षाबलों ने आतंकियों के घुसपैठ की कोशिश का नाकाम किया. सुरक्षाबलों ने दो आतंकियों को मार गिराया. फिलहाल सुरक्षाबल इलाके की घेराबंदी कर सर्च ऑपरेशन चला रहे हैं. सुरक्षाबलों को आशंका है कि यहां और भी आतंकी छिपे हो सकते हैं.
आतंकियों और सुरक्षाबलों के बीच मुठभेड़
मीडिया रिपोर्ट के अनुसार कुपवाड़ा में आतंकियों के घुसपैठ की खुफिया जानकारी मिलने के बाद जम्मू कश्मीर पुलिस और भारतीय सेना ने शुक्रवार (4 अक्टूबर 2024) जिले में संयुक्त रूप से सर्च अभियान शुरू किया था. संदिग्ध गतिविधि पाए जाने के बाद आतंकियों और सुरक्षाबलों के बीच मुठभेड़ हुई.
चटरू गांव में संयुक्त तलाशी अभियान शुरू
जम्मू-कश्मीर के किश्तवाड़ जिले में शुक्रवार को ही सुरक्षा बलों और आतंकवादियों के बीच गोलीबारी हुई थी. अधिकारियों ने बताया कि आतंकियों की खुफिया जानकारी मिलने के बाद सुरक्षा बलों ने किश्तवाड़ जिले के चटरू गांव में संयुक्त तलाशी अभियान शुरू किया था.

