By using this site, you agree to the Privacy Policy and Terms of Use.
Accept
DB News Update | Divya Bhumi NewsDB News Update | Divya Bhumi NewsDB News Update | Divya Bhumi News
  • Home
  • Religion
  • National
  • International
  • Madhya Pradesh
  • Politics
  • Business
Reading: केजरीवाल की गिरफ्तारी के खिलाफ जंतर-मंतर पर इंडिया गठबंधन की 10 पार्टियों की रैली आज
Share
Sign In
Notification Show More
Font ResizerAa
DB News Update | Divya Bhumi NewsDB News Update | Divya Bhumi News
Font ResizerAa
  • National
  • International
  • Politics
  • Religion
  • Technology
Search
  • Home
  • Religion
  • National
  • International
  • Madhya Pradesh
  • Politics
  • Business
Have an existing account? Sign In
Follow US
  • Advertise
© 2024 Copyright All Rights Reserved. Media Management Society Jabalpur M.P. | Design & Developed by JPTechnoPark
DB News Update | Divya Bhumi News > Blog > Politics > केजरीवाल की गिरफ्तारी के खिलाफ जंतर-मंतर पर इंडिया गठबंधन की 10 पार्टियों की रैली आज
Politics

केजरीवाल की गिरफ्तारी के खिलाफ जंतर-मंतर पर इंडिया गठबंधन की 10 पार्टियों की रैली आज

DB News
Last updated: 28/03/2026 9:58 AM
DB News
Share
6 Min Read
SHARE

AAP Rally: आप सांसद संजय सिंह के ने कहा कि कांग्रेस, टीएमसी और सपा समेत दस दलों के नेता रैली में शामिल होंगे.

By : डीबी न्यूज अपडेट | Edited By- सुप्रिया
Delhi AAP Rally : आम आदमी पार्टी क ओर से सोशल मीडिया साइट एक्स पर पोस्ट किया गया, “भारत मां के लाल अरविंद केजरीवाल के जेल में खराब होते स्वास्थ्य और उनके खिलाफ तानाशाह की ओर से रची जा रही साजिश को लेकर आज जंतर-मंतर पर होगा INDIA का हल्ला बोल.” वहीं दिल्ली सरकार में मंत्री आतिशी ने बीजेपी पर सीएम अरविंद केजरीवाल को जेल में मारने की साजिश रचने का आरोप लगाया था. उन्होंने ये भी कहा था कि जब बीजेपी नेताओं को दिल्ली के सीएम को सुप्रीम कोर्ट से जमानत मिलने के बारे में पता चला तो उन्हें सीबीआई से गिरफ्तार करवा दिया.

Contents
AAP Rally: आप सांसद संजय सिंह के ने कहा कि कांग्रेस, टीएमसी और सपा समेत दस दलों के नेता रैली में शामिल होंगे.आज 10 पार्टियों की रैलीइन पार्टियों के शामिल होने की संभावनाINDIA गठबंधन की प्राथमिकता पार्टी है, न कि देश- पूनावालाकई बड़े नेता शामिल होने की संभावनारैली की मुख्य बातेंराजनीति में विपक्ष बनाम सत्ता के टकराव“लोकतंत्र बचाओ” बनाम “भ्रष्टाचार हटाओ”

आज 10 पार्टियों की रैली

दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल (Arvind Kejriwal) के बिगड़ते स्वास्थ्य को लेकर जंतर-मंतर पर ‘इंडिया’ गठबंधन (INDIA Alliance) में शामिल दलों के नेता और उनके कार्यकर्ता आज मंगलवार (30 जुलाई) को रैली करेंगे. इस रैली में कांग्रेस, समाजवादी पार्टी (सपा) और तृणमूल कांग्रेस सहित अन्य दल शामिल होंगे. आम आदमी पार्टी (आप) के राज्यसभा सदस्य संजय सिंह ने सोमवार (29 जुलाई) को कहा था कि तिहाड़ जेल में सीएम अरविंद केजरीवाल का स्वास्थ्य ठीक नहीं है. उनके हेल्थ का चेकअप भी सही तरीके से नहीं हो रहा है. यह उनके स्वास्थ्य के साथ खिलवाड़ है.

इन पार्टियों के शामिल होने की संभावना

आप सांसद संजय सिंह ने मंगलवार की रैली को लेकर पूछे सवालों के जवाब में कहा,”कांग्रेस, समाजवादी पार्टी, तृणमूल कांग्रेस, द्रमुक, भारतीय कम्युनिस्ट पार्टी (भाकपा), झारखंड मुक्ति मोर्चा, राष्ट्रवादी कांग्रेस पार्टी (शरदचंद्र पवार), शिवसेना (उद्धव बालासाहब ठाकरे) और भारतीय कम्युनिस्ट पार्टी (मार्क्सवादी-लेनिनवादी) लिबरेशन व अन्य दलों के नेता इस रैली में शामिल होंगे.”

INDIA गठबंधन की प्राथमिकता पार्टी है, न कि देश- पूनावाला

INDIA गठबंधन द्वारा जंतर-मंतर पर रैली करने पर बीजेपी के राष्ट्रीय प्रवक्ता शहजाद पूनावाला ने कहा है कि 27 जुलाई को भारत के तीन नौजवानों की एक घटना में मृत्यु हो गई. आज इनके के लिए न्याय मांगने के बजाय INDIA गठबंधन के लोग सीएम अरविंद केजरीवाल के समर्थन में प्रदर्शन करेंगे. जबकि कांग्रेस जैसे विपक्षी दल, समाजवादी पार्टी संसद में ओल्ड राजिंदर नगर की घटना के लिए AAP को जिम्मेदार ठहरा रही है. क्या कांग्रेस और INDIA गठबंधन के नेता मेयर शैली ओबेरॉय और AAP विधायक दुर्गेश पाठक के खिलाफ AAP से कार्रवाई के लिए कहेंगे?. इनकी प्राथमिकता देश की जनता नहीं बल्कि पार्टी हित हैं.

कई बड़े नेता शामिल होने की संभावना

Arvind Kejriwal की गिरफ्तारी के खिलाफ Jantar Mantar पर INDIA गठबंधन की लगभग 10 पार्टियों ने बड़ी रैली आयोजित की। इस विरोध प्रदर्शन में कई प्रमुख विपक्षी दल शामिल हुए, जिनमें INDIA Alliance के सदस्य दल भी थे। नेताओं ने इसे लोकतंत्र पर हमला बताते हुए केंद्र सरकार पर एजेंसियों के दुरुपयोग का आरोप लगाया। रैली में शामिल प्रमुख नेताओं में Rahul Gandhi, Mallikarjun Kharge, Sharad Pawar और Uddhav Thackeray जैसे नाम शामिल बताए गए।

रैली की मुख्य बातें

केजरीवाल की गिरफ्तारी को “राजनीतिक साजिश” बताया गया
केंद्र सरकार और जांच एजेंसियों की कार्रवाई पर सवाल उठाए गए
विपक्षी एकता का प्रदर्शन करने की कोशिश
आगामी चुनावों से पहले राजनीतिक माहौल गरमाने के संकेत

राजनीति में विपक्ष बनाम सत्ता के टकराव

इस तरह की रैलियां 2024 के बाद भी भारतीय राजनीति में विपक्ष बनाम सत्ता के टकराव को दर्शाती हैं। Bharatiya Janata Party और केंद्र सरकार के समर्थक इसे भ्रष्टाचार के खिलाफ कार्रवाई के रूप में पेश करते हैं। एजेंसियों (जैसे Enforcement Directorate) की कार्रवाई को “कानूनी प्रक्रिया” बताया जाता है।
यह नैरेटिव बनाया जाता है कि “कोई भी कानून से ऊपर नहीं है”, चाहे वह मुख्यमंत्री ही क्यों न हो। Aam Aadmi Party और व्यापक विपक्ष इसे राजनीतिक बदले की कार्रवाई (political vendetta) के रूप में देखता है। आरोप लगाया जाता है कि केंद्रीय एजेंसियों का इस्तेमाल विपक्षी नेताओं को कमजोर करने के लिए हो रहा है।
Rahul Gandhi जैसे नेता भी इसी लाइन पर बोलते रहे हैं कि लोकतांत्रिक संस्थाओं पर दबाव है।

“लोकतंत्र बचाओ” बनाम “भ्रष्टाचार हटाओ”

क्या जांच एजेंसियां स्वतंत्र हैं या राजनीतिक प्रभाव में काम कर रही हैं? यह बहस केवल केजरीवाल तक सीमित नहीं, बल्कि कई विपक्षी नेताओं के मामलों में उठती रही है। केजरीवाल का मुद्दा विपक्षी दलों को एक मंच पर लाने का एक कारण बना। “लोकतंत्र बचाओ” बनाम “भ्रष्टाचार हटाओ” जैसे नारों का टकराव दिखा।

You Might Also Like

Cockroach Janta Party धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे तक नहीं रुकेगी

तमिलनाडु में BJP के हाथ से फिसले पूर्व अध्यक्ष रहे अन्नामलाई

‘अभिषेक बनर्जी को इलाज के लिए हैदराबाद या कहीं और भी ले जाने की व्यवस्था कर सकते हैं….’

BJP ने नितिन नबीन को कार्यकारी अध्यक्ष बनाकर फिर चौंकाया!

CM कुर्सी का झगड़ा: सिद्धारमैया से मिले डीके शिवकुमार

TAGGED:DB NewsDB News UpdateDBNewsupdateDelhi Newsdivya bhumi updateKEJRIWALSanjay Singh
Share This Article
Facebook Twitter Whatsapp Whatsapp Telegram Threads Email Copy Link Print
What do you think?
Love0
Sad0
Happy0
Surprise0
Angry0
Previous Article हावड़ा-मुंबई एक्सप्रेस के 18 डिब्बे पटरी से उतरे, एक की मौत, 40 से अधिक घायल
Next Article कुंभ राशि वालों के लिए दिन सामान्य, बढ़ते खर्च से बिगड़ सकता है तुला वालों का बजट
Leave a comment Leave a comment

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Stay Connected

FacebookLike
TwitterFollow
InstagramFollow
YoutubeSubscribe
- Advertisement -
Ad imageAd image

Latest News

7 दिन में ही 70 रुपये किलो बिकने लगी चीनी
Business 23/08/2026
‘आरक्षण हटाओ आंदोलन’ को खत्म करने देर रात पुलिस ने दिखाई सख्ती…
National 22/08/2026
मैहर शारदा लोक का रास्ता हुआ साफ, जिले को 256 करोड़ के विकास कार्यों की मिली सौगात
Madhya Pradesh 20/08/2026
लाल किले पर PM मोदी ने फहराया तिरंगा
National 15/08/2026
//

यह विश्व में सबसे तेजी से बढ़ती हुई हिंदी समाचार वेबसाइट है। यह राजनीतिक, सामाजिक, सांस्कृतिक, धार्मिक, व्यापार, मनोरंजन और क्रिकेट की दुनियां से जुड़े समाचार प्रकाशित करने में अहम भूमिका अदा कर रही है। यह अन्य हिंदी न्यूज साइटों की अपेक्षा सबसे अधिक विश्वसनीय, प्रामाणिक और निष्पक्ष समाचार अपने समर्पित पाठक वर्ग तक पहुंचाने का कार्य कर रही है।

Quick Link

  • About Us
  • Contact
  • My Bookmarks
  • Privacy Policy
  • Disclaimer
  • Sitemap

Top Categories

  • Fashion
  • Health
  • Religion
  • Science
  • Technology
  • Travel

Contact Us

//

Director – Mr. Prince Awasthi 8815353246,

Editor – Miss. Supriya 8815353246.

DB News Update | Divya Bhumi NewsDB News Update | Divya Bhumi News
Follow US
© 2024 Copyright All Rights Reserved. Media Management Society Jabalpur M.P. | Design & Developed by JPTechnoPark
  • Advertise
Welcome Back!

Sign in to your account

Lost your password?