AAP पार्टी ने आरोप लगाया कि ये हमला बीजेपी के ‘गुंडों’ ने किया है. बीजेपी की भी प्रतिक्रिया आई
By : DB News Update| Edited By: प्रिंस अवस्थी
Delhi News: दिल्ली की सीएम आतिशी ने मुख्यमंत्री आतिशी ने तस्वीर शेयर करते हुए लिखा, “जिस आदमी ने आज अरविंद केजरीवाल पर हमला किया वह बीजेपी का गुंडा है.” उन्होंने पूर्व सीएम अरविंद केजरीवाल पर कथित तौर पर हमला करने वाले शख्स की तस्वीर जारी की है. सीएम ने जिस शख्स की तस्वीर शेयर की है, सोशल मीडिया पर उसका नाम रोहित सेहरावत है. नाम के आगे बीजेपी लगाया हुआ है.
निंदनीय व चिंतनीय है- अखिलेश यादव
आम आदमी पार्टी के कई नेताओं ने बीजेपी को घेरते हुए निशाना साधा. इस बीच यूपी के पूर्व सीएम और सपा अध्यक्ष अखिलेश यादव ने भी इस मामले पर प्रतिक्रिया दी. अखिलेश यादव ने कहा, “दिल्ली में पदयात्रा के दौरान श्री अरविंद केजरीवाल जी पर हमले का समाचार निंदनीय भी है और चिंतनीय भी.
सड़क, बिजली और पानी के नाम पर ठगा- बीजेपी
दिल्ली बीजेपी के अध्यक्ष वीरेंद्र सचदेवा ने कहा, “जनता अगर पूछे सवाल तो क्यों परेशान हैं केजरीवाल? आपने दिल्ली को सड़क, बिजली और पानी के नाम पर ठगा है. जनता जब आपसे सवाल पूछ रही है तो आप उसे बीजेपी का हमला बता रहे हैं.”

