By using this site, you agree to the Privacy Policy and Terms of Use.
Accept
DB News Update | Divya Bhumi NewsDB News Update | Divya Bhumi NewsDB News Update | Divya Bhumi News
  • Home
  • Religion
  • National
  • International
  • Madhya Pradesh
  • Politics
  • Business
Reading: केजरीवाल हनुमान मंदिर, आतिशी गुरुद्वारे में शुरू करेंगी रजिस्ट्रेशन
Share
Sign In
Notification Show More
Font ResizerAa
DB News Update | Divya Bhumi NewsDB News Update | Divya Bhumi News
Font ResizerAa
  • National
  • International
  • Politics
  • Religion
  • Technology
Search
  • Home
  • Religion
  • National
  • International
  • Madhya Pradesh
  • Politics
  • Business
Have an existing account? Sign In
Follow US
  • Advertise
© 2024 Copyright All Rights Reserved. Media Management Society Jabalpur M.P. | Design & Developed by JPTechnoPark
DB News Update | Divya Bhumi News > Blog > Delhi > केजरीवाल हनुमान मंदिर, आतिशी गुरुद्वारे में शुरू करेंगी रजिस्ट्रेशन
Delhi

केजरीवाल हनुमान मंदिर, आतिशी गुरुद्वारे में शुरू करेंगी रजिस्ट्रेशन

DB News
Last updated: 12/04/2026 11:54 AM
DB News
Share
5 Min Read
SHARE

AAP जीती तो पुजारी-ग्रंथी को 18 हजार हर माह देगी सैलरी, सोशल मीडिया के माध्यम से दी जानकारी

By : DB News Update | Edited By: प्रिंस अवस्थी

Contents
AAP जीती तो पुजारी-ग्रंथी को 18 हजार हर माह देगी सैलरी, सोशल मीडिया के माध्यम से दी जानकारीकेजरीवाल ने की थी घोषणा18 हजार रुपये हर माह देगी सरकारअरविंद केजरीवाल ने ट्वीट कर कहाकैसे करें रजिस्ट्रेशन?पुजारी ग्रंथी सम्मान योजना है क्या?कौन-कौन कर सकेगा आवेदन?कब से शुरू होंगे आवेदन?

Delhi News. अरविंद केजरीवाल ने सोशल मीडिया पोस्ट में बताया कि आज कनॉट प्लेस स्थित हनुमान मंदिर से मैं अपनी पत्नी के साथ पुजारी ग्रंथी सम्मान योजना का शुभारंभ करूंगा. आतिशी जी करोल बाग स्थित गुरुद्वारे से इस योजना का शुभारंभ करेंगी. बता दें कि आम आदमी पार्टी के संयोजक अरविंद केजरीवाल आज पुजारी-ग्रंथी सम्मान योजना का शुभारंभ करने जा रहे हैं. वह पत्नी सुनीता केजरीवाल के साथ कनॉट प्लेस के हनुमान मंदिर जाकर इस योजना की शुरुआत करेंगे.

केजरीवाल ने की थी घोषणा

बता दें कि सोमवार को अरविंद केजरीवाल ने पुजारी और ग्रंथी सम्मान योजना का ऐलान किया था. इस योजना के तहत मंदिरों में भगवान की पूजा करने वाले, लोगों को पूजा करवाने वाले पुजारियों और गुरुद्वारों के ग्रंथियों को हर महीने सम्मान राशि देने का प्रावधान है. पुजारी हमारे सुख-दुख में काम आता है. शादी हो, बच्चे का बर्थडे हो, कोई भी खुशी का मौका हो या फिर किसी की मौत हो जाए. वह हर वक्त हमारे साथ रहता है लेकिन दुर्भाग्य है कि आज तक किसी ने उनकी ध्यान नहीं दिया.

18 हजार रुपये हर माह देगी सरकार

अरविंद केजरीवाल ने कहा था कि इसलिए इस योजना के तहत हर महीने मंदिर के पुजारियों और गुरुद्वारों के ग्रंथियों को 18000 रुपये की राशि दी जाएगी. उन्होंने कहा था कि देश में ऐसा पहली बार हो रहा है. योजना के लिए कल से रजिस्ट्रेशन शुरू किया जाएगा. कल कनॉट प्लेस से योजना की शुरुआत होगी. कनॉट प्लेस के हनुमान मंदिर जाकर रजिस्ट्रेशन की शुरुआत की जाएगी.

अरविंद केजरीवाल ने ट्वीट कर कहा

अरविंद केजरीवाल ने ट्वीट कर कहा, “आम आदमी पार्टी के जीतने पर दिल्ली में मंदिरों के पुजारियों और गुरुद्वारा साहिब के ग्रंथियों को ₹18,000 प्रति माह की सम्मान राशि दी जाएगी. ये योजना समाज में उनके आध्यात्मिक योगदान और हमारी सांस्कृतिक धरोहर को संरक्षित रखने के उनके प्रयासों का सम्मान है.” इसके साथ ही उन्होंने बीजेपी पर निशाना साधते हुए कहा कि इसे रोकने की कोशिश मत करना वरना पाप लगेगा.

आम आदमी पार्टी के जीतने पर दिल्ली में मंदिरों के पुजारियों और गुरुद्वारा साहिब के ग्रंथियों को ₹18,000 प्रति माह की सम्मान राशि दी जाएगी।

कैसे करें रजिस्ट्रेशन?

पुजारी-ग्रंथी योजना का रजिस्ट्रेशन 31 दिसंबर से शुरू हो रहा है. अरविंद केजरीवाल के इस योजना का शुभारंभ करते ही पूरी दिल्ली में आम आदमी पार्टी के विधायक, उम्मीदवार और कार्यकर्ता सभी मंदिरों और गुरुद्वारों में जाकर पुजारियों और ग्रंथियों का खुद रजिस्ट्रेशन करेंगे. दिल्ली में अगर आम आदमी पार्टी की सरकार फिर से बनती है तो विधानसभा चुनाव के बाद 18 हजार रुपए महीने की यह राशि मिलनी शुरू हो जाएगी. ये राशि सिर्फ दिल्ली के लोगों को ही दी जाएगी.

पुजारी ग्रंथी सम्मान योजना है क्या?

पुजारी-ग्रंथी सम्मान मंदिर और गुरुद्वारे में काम करने वाले पुजारियों और ग्रंथियों के लिए है. इस योजना के तहत दिल्ली के मंदिरों और गुरुद्वारों में सेवा करने वाले पुजारियों और ग्रंथियों को हर महीने 18 हजार रुपए दिए जाएंगे. दिल्ली सरकार का कहना है कि अगर वह फिर से सत्ता में वापसी करते हैं तो वह पुजारियों और ग्रंथियों को 18 हजार रुपए महीने सम्मान राशि देंगे. उनका दावा है कि इस तरह की देश में यह पहली योजना होगी. इसका मकसद पुजारियों और ग्रंथियों की मदद करना है. इसके लिए आवेदन मंगलवार से ही शुरू हो जाएंगे.

कौन-कौन कर सकेगा आवेदन?

दिल्ली सरकार की इस योजना के तहत दिल्ली के मंदिरों और गुरुद्वारों में सेवा करने वाले पुजारी और ग्रंथी आवेदन कर सकते हैं. अब इस इसकी पात्रता के लिए कोई भी नोटिफिकेशन जारी नहीं हुआ है. अब तक मस्जिद या चर्च को लेकर कुछ भी कहा नहीं गया है. तो माना जा रहा है कि ये योजना सिर्फ मंदिर और गुरुद्वारों के लिए है.

कब से शुरू होंगे आवेदन?

पुजारी-ग्रंथी सम्मान योजना के लिए आवेदन आज यानी कि 31 दिसंबर, मंगलवार से शुरू होंगे. सीएम केजरीवाल के मुताबिक वह कनॉट प्लेस के प्राचीन हनुमान मंदिर में जाकर पुजारियों का रजिस्ट्रेशन कर इसकी शुरुआत पूरी दिल्ली में करेंगे. आम आदमी पार्टी ने साफ किया है कि भले ही रजिस्ट्रेशन अभी से शुरू हो रहे हों लेकिन 18 हजार रुपए सरकार के सत्ता वापसी पर ही दिए जाएंगे.

You Might Also Like

लाल किले के पास कार में धमाका, 8 की मौत

भारत टैक्सी सर्विस से किसे होगा फायदा! जानें…

Air India प्लेन के इंजन में लगी आग, तुरंत दिल्ली में इमरजेंसी लैंडिंग

‘केंद्र जो पैसे भेजती है, उसे लूटकर TMC काडर पर किया जाता है खर्च’- पीएम मोदी

Delhi CM पर हमले की कोशिश, आरोपी गिरफ्तार

TAGGED:DB NewsDB News UpdateDBNewsupdateDelhi NewsJbp News
Share This Article
Facebook Twitter Whatsapp Whatsapp Telegram Threads Email Copy Link Print
What do you think?
Love0
Sad0
Happy0
Surprise0
Angry0
Previous Article Rohit Sharma ने लिया रिटायरमेंट का फैसला? BCCI जल्द करेगा एलान
Next Article कड़ी-सुरक्षा के बीच रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह ने भगवान महाकाल का लिया आर्शीवाद
Leave a comment Leave a comment

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Stay Connected

FacebookLike
TwitterFollow
InstagramFollow
YoutubeSubscribe
- Advertisement -
Ad imageAd image

Latest News

7 दिन में ही 70 रुपये किलो बिकने लगी चीनी
Business 23/08/2026
‘आरक्षण हटाओ आंदोलन’ को खत्म करने देर रात पुलिस ने दिखाई सख्ती…
National 22/08/2026
मैहर शारदा लोक का रास्ता हुआ साफ, जिले को 256 करोड़ के विकास कार्यों की मिली सौगात
Madhya Pradesh 20/08/2026
लाल किले पर PM मोदी ने फहराया तिरंगा
National 15/08/2026
//

यह विश्व में सबसे तेजी से बढ़ती हुई हिंदी समाचार वेबसाइट है। यह राजनीतिक, सामाजिक, सांस्कृतिक, धार्मिक, व्यापार, मनोरंजन और क्रिकेट की दुनियां से जुड़े समाचार प्रकाशित करने में अहम भूमिका अदा कर रही है। यह अन्य हिंदी न्यूज साइटों की अपेक्षा सबसे अधिक विश्वसनीय, प्रामाणिक और निष्पक्ष समाचार अपने समर्पित पाठक वर्ग तक पहुंचाने का कार्य कर रही है।

Quick Link

  • About Us
  • Contact
  • My Bookmarks
  • Privacy Policy
  • Disclaimer
  • Sitemap

Top Categories

  • Fashion
  • Health
  • Religion
  • Science
  • Technology
  • Travel

Contact Us

//

Director – Mr. Prince Awasthi 8815353246,

Editor – Miss. Supriya 8815353246.

DB News Update | Divya Bhumi NewsDB News Update | Divya Bhumi News
Follow US
© 2024 Copyright All Rights Reserved. Media Management Society Jabalpur M.P. | Design & Developed by JPTechnoPark
  • Advertise
Welcome Back!

Sign in to your account

Lost your password?