शंकराचार्य अविमुक्तेश्वरानंद सरस्वती का दावा, कोई जांच तक नहीं बैठाई
By- DB News Update
Edited By-Supriya
Swami Avimukateshwaranand:केदारनाथ धाम से 228 किलो सोना गायब हो गया है. शंकराचार्य अविमुक्तेश्वरानंद सरस्वती ने ये दावा किया है. शंकराचार्य अविमुक्तेश्वरानंद ने इसे ‘सोना घोटाला’ नाम दिया है. अविमुक्तेश्वरानंद ने मीडिया से बात करते हुए कहा, केदारनाथ में सोने का घोटाला हो गया. अब वहां घोटाला हो गया तो दिल्ली में केदारनाथ बना रहे हो. वहां पर फिर दूसरा घोटाला करोगे. 228 किलो सोना, केदारनाथ से गायब कर दिया गया है. कोई जांच तक नहीं बैठाई गई.
ज्योतिर्मठ के शंकराचार्य अविमुक्तेश्वरानंद ने दिल्ली में केदारनाथ मंदिर की तर्ज पर बन रहे मंदिर पर भी सवाल उठाते हुए कहा कि केदारनाथ मंदिर हिमालय में है और उसे दिल्ली में नहीं बनाया जा सकता क्या है 228 किलो का सोना घोटाला?
सोना 2005 में मंदिर की दीवारों पर लगवाया गया था
शंकराचार्य ने जिस सोना घोटाला का जिक्र किया है, वो मामला जून 2023 में सामने आया था. तब केदारनाथ धाम के मुख्य पुजारी संतोष त्रिवेदी ने आरोप लगाया था कि मंदिर के गर्भगृह की दीवारों पर 125 करोड़ रुपये का सोना मड़वाया गया था.ये सोना 2005 में मंदिर की दीवारों पर लगवाया गया था. किसी दानदार ने ये सोना दान में दिया था. लेकिन संतोष त्रिवेदी ने दावा किया था कि वो सोना अब पीतल में बदल गया है. उन्होंने बद्रीनाथ केदारनाथ मंदिर समिति (BKTC) पर गड़बड़ी का आरोप लगाया था. हालांकि, मंदिर समिति ने इन आरोपों को खारिज किया था और प्रबंधन को बदनाम करने की साजिश बताया था.
इसी मसले पर शंकराचार्य अविमुक्तेश्वरानंद का कहना है कि सरकार ने इसकी कभी जांच नहीं की.

