Keshav Maurya Letter Viral: बीजेपी में सब ठीक तो नहीं चल रहा है. इस बीच केशव प्रसाद मौर्य के लेटर हेड की एक चिट्ठी काफी वायरल हो रही है.
By : DB News Update | Edited By : Supriya
UP NEWS. जब से लोकसभा चुनाव में बीजेपी ने यूपी में खराब प्रदर्शन किया है, तब से लेकर अब तक पार्टी कार्यकर्ताओं नेताओं और सीएम योगी के बीच सब कुछ ठीक नहीं चल रहा है. इसको लेकर कई तरह के कयास सियासी गलियारों में लगाए जा रहे हैं. केशव प्रसाद मौर्य ने अपर मुख्य सचिव नियुक्ति और कार्मिक को एक पत्र लिख दिया है. उन्होंने कार्मिक विभाग के अधिकारियों से आउटसोर्सिंग या संविदा पर कार्यरत कुल अधिकारियों और कर्मचारियों को मिले आरक्षण का ब्योरा मांग लिया है.इस पर राजनीति और गर्मा गई है. इससे पहले भाजपा की यूपी कार्यसमिति की बैठक में, जो कुछ दिखा उसका सार कमोबेश यही है कि पार्टी में सब ठीक तो नहीं चल रहा है. केशव प्रसाद मौर्य के लेटर हेड की एक चिट्ठी इन दिनों काफी वायरल हो रही है. जिससे भाजपा की मुश्किलें कम होती दिखाई नहीं पड़ रही हैं और विपक्ष लगातार हमला भी कर रहा है. इससे भी भाजपा के नेता पशोपेश में है.
16 अगस्त को दोबारा लिखा है पत्र
केशव प्रसाद मौर्य ने पत्र में लिखा कि उनके द्वारा इस मुद्दे को 11 अगस्त, 2023 को विधान परिषद में उठाया गया था और जानकारी मांगी गई थी. उन्होंने जानकारी न मिल पाने के कारण फिर से 16 अगस्त, 2023 को लिखा था, लेकिन जानकारी नहीं मिली. इसके बाद उन्होंने अधिकारियों को कहा कि प्रशासन के आदेश के मुताबिक जानकारी एकत्र करें.

