By using this site, you agree to the Privacy Policy and Terms of Use.
Accept
DB News Update | Divya Bhumi NewsDB News Update | Divya Bhumi NewsDB News Update | Divya Bhumi News
  • Home
  • Religion
  • National
  • International
  • Madhya Pradesh
  • Politics
  • Business
Reading: कोरोना काल से रद्द ट्रेनों के ठहराव को बहाल किया जाए
Share
Sign In
Notification Show More
Font ResizerAa
DB News Update | Divya Bhumi NewsDB News Update | Divya Bhumi News
Font ResizerAa
  • National
  • International
  • Politics
  • Religion
  • Technology
Search
  • Home
  • Religion
  • National
  • International
  • Madhya Pradesh
  • Politics
  • Business
Have an existing account? Sign In
Follow US
  • Advertise
© 2024 Copyright All Rights Reserved. Media Management Society Jabalpur M.P. | Design & Developed by JPTechnoPark
DB News Update | Divya Bhumi News > Blog > Madhya Pradesh > कोरोना काल से रद्द ट्रेनों के ठहराव को बहाल किया जाए
Madhya PradeshNational

कोरोना काल से रद्द ट्रेनों के ठहराव को बहाल किया जाए

DB News
Last updated: 25/09/2025 10:39 AM
DB News
Share
6 Min Read
SHARE

यात्री सुविधाओं से जुड़े सुझाव जबलपुर रेल मंडल परिक्षेत्र में आयोजित बैठक में सासंदों ने दिए

By : डीबी न्यूज अपडेट  | Edited By: प्रिंस अवस्थी

MPs’ meeting with WCR: पश्चिम मध्य रेलवे जबलपुर रेल मंडल परिक्षेत्र की बैठक 24 सितंबर आयोजित की गई. जिसमें पमरे के परिक्षेत्र में आने वाले सांसद बैठक में शामिल हुए और अपने सुझाव दिए. इस अवसर पर सांसद जबलपुर आशीष दुबे ने गढ़ा, ग्वारीघाट और बरगी स्टेशनो को जबलपुर मंडल में शामिल करने का सुझाव दिया तो वहीं सतना के सांसद गणेश सिंह ने कोरोना काल से रद्द विभिन्न ट्रेनों के ठहराव को बहाल करने का सुझाव दिया.

Contents
यात्री सुविधाओं से जुड़े सुझाव जबलपुर रेल मंडल परिक्षेत्र में आयोजित बैठक में सासंदों ने दिएBy : डीबी न्यूज अपडेट  | Edited By: प्रिंस अवस्थीजबलपुर सांसद की मांगसतना सांसद ने रखी अपनी मांगयात्री सुविधाओं को ध्यान रखते हुए बैठक आयोजितसांसदों का हुआ स्वागतइन्होंने अपने क्षेत्र के विकास को लेकर बात रखी

जबलपुर सांसद की मांग

  • जबलपुर से रायपुर के बीच चलने वाली इंटर सिटी एक्सप्रेस के गोंदिया स्टेशन पर ठहराव को न्यूनतम किया जाए.
  • जबलपुर से गोंदिया होकर चेन्नई, बेंगुलुरु के लिए नई ट्रेन चलाई जाए.
  • हरिद्वार ट्रेन को पुनः प्रारंभ किया जाए.
  • 150 किलोमीटर के लिए लोकल मेमू ट्रेन चलाई जाए.
  • कछपुरा मालगोदाम को शिफ्ट किया जाए.
  • आधारताल स्टेशन का उन्नयन करके श्रीधाम एवं जन शताब्दी को यहां से प्रारंभ किया जाए.
  • जबलपुर स्टेशन के पुनर्निर्माण का कार्य शीघ्र शुरू किया जाए.
  • रेलवे अस्पताल में शाम को भी ओ.पी.डी. सुविधा प्रारंभ की जाए.
  • जबलपुर से दमोह के लिए कटंगी मार्ग से नए रेल मार्ग का सर्वे किया जाए.
  • भूलन से धन्वन्तरी नगर के लिए रेल ओवर ब्रिज निर्माण किया जाए.
  • सिहोरा रोड स्टेशन पर रीवा – इतवारी एवं शहडोल नागपुर ट्रेन का ठहराव सुनिश्चित किया जाए.

सतना सांसद ने रखी अपनी मांग

बैठक में अपने संबोधन में सतना के सांसद गणेश सिंह ने सतना स्टेशनों के पुनर्निर्माण को जल्द प्रारंभ करने, माल गोदाम को कैमा स्टेशन पर शिफ्ट करने, अवैध वेंडरो पर रोक लगाने, पर्यटक स्टेशनों की जानकारी के चित्र सभी स्टेशनों पर लगाने, सतना से दिल्ली के बीच वन्दे भारत ट्रेन चलाने, सतना में ए टी वी एम मशीन लगाने एवं कोरोना काल से रद्द विभिन्न ट्रेनों के ठहराव को बहाल करने का सुझाव दिया.

यात्री सुविधाओं को ध्यान रखते हुए बैठक आयोजित

यात्री सुविधाओं पर विचार-विमर्श करने तथा रेल सुविधाओं के विकास एवं विस्तार पर चर्चा करने जबलपुर रेल मंडल परिक्षेत्र के सांसदों की बैठक पश्चिम मध्य रेलवे की महाप्रबन्धक श्रीमती शोभना बंदोपाध्याय के साथ रखी गई. बैठक में उपस्थित सांसदों ने विगत वर्षों में यात्री सुविधाओं के लिए किये जा रहे कई कार्यों की सराहना की. इस बैठक में सांसद सतना गणेश सिंह, सांसद जबलपुर आशीष दुबे, सांसद नर्मदापुरम दर्शन सिंह चौधरी, सांसद दमोह राहुल सिंह लोधी, सांसद सीधी डॉ. राजेश मिश्र तथा राज्यसभा सांसद श्रीमती माया नारोलिया उपस्थित थी.। इसके अतिरिक्त अन्य माननीय सांसदों ने अपने प्रतिनिधियों के माध्यम से सुझाव भेजे. बैठक के दौरान मण्डल रेल प्रबंधक कमल कुमार तलरेजा द्वारा पावर प्वाइन्ट प्रेजेंटेशन के माध्यम से मण्डल में चल रहे विकास कार्यों की जानकारी प्रदान की गई.

सांसदों का हुआ स्वागत

बैठक के प्रारंभ में महाप्रबन्धक श्रीमती शोभना बंदोपाध्याय द्वारा सभी माननीय सांसदों का हार्दिक स्वागत एवं अभिनंदन किया गया. महाप्रबंधक द्वारा अपने स्वागत उद्धबोधन में कहा कि यह हमारे लिए सौभाग्य की बात है कि इस महत्वपूर्ण बैठक में रेल प्रशासन को सभी सांसदगणों का मार्गदर्शन और आप सभी के बहुमूल्य सुझाव मिलते हैं. श्रीमती बंदोपाध्याय ने यात्री सुरक्षा के लिए कवच तकनीक, अमृत भारत स्टेशन योजना से हो रहे निर्माण तथा कटनी में निर्मित रेलवे ग्रेड सेपरेटर के निर्माण एवं इनके लाभ की जानकारी दी.

इन्होंने अपने क्षेत्र के विकास को लेकर बात रखी

होशंगाबाद के सांसद दर्शन सिंह चौधरी ने रेलवे अंडर ब्रिजो में पानी के भराव को रोकने, पिपरिया, जुन्हेटा, गाडरवारा, करेली, गुरम खेडी एवं बोहनी में विभिन्न ट्रेनों के ठहराव दिए जाने का सुझाव दिया.

सांसद दमोह राहुल सिंह लोधी ने दमोह स्टेशन पर पुलिस थाना खोलने, पथरिया स्टेशन पर दयोदय एक्सप्रेस के ठहराव एवं पत्रकारों को रेल किराये में रियायत का सुझाव दिया.

सीधी सांसद डॉ. राजेश मिश्र ने सिंगरोली से भोपाल एवं नई दिल्ली के लिए दैनिक ट्रेन चलाने, मडवास ग्राम स्टेशन को विकसित करने के साथ ही इस खंड का दोहरीकरण शीघ्र किये जाने का सुझाव दिया. राज्य सभा सदस्य श्रीमती माया नारोलिया ने माँ नर्मदा के चित्रों का अन्य स्टेशनों पर प्रदर्शन के साथ ही इटारसी स्टेशन पर रेल नीर की फेक्ट्री खोलने का सुझाव दिया. बैठक में खजुराहो के सांसद प्रतिनिधि दीपक सोनी ने कटनी की विभिन्न समस्याओ पर प्रकाश डाला, राज्यसभा सांसद विवेक तन्खा के प्रतिनिधि आशीष शुक्ला ने जबलपुर से बनारस के लिए एक ओवर नाइट ट्रेन चलाने एवं जबलपुर से उत्तराखंड के लिए नई ट्रेन चलाने, छपरा पहरुया स्टेशन को जल्द प्रारभ करने का सुझाव दिया.   

You Might Also Like

‘आरक्षण हटाओ आंदोलन’ को खत्म करने देर रात पुलिस ने दिखाई सख्ती…

मैहर शारदा लोक का रास्ता हुआ साफ, जिले को 256 करोड़ के विकास कार्यों की मिली सौगात

लाल किले पर PM मोदी ने फहराया तिरंगा

देशभक्ति की रंग में रंगा देश…, कहीं सनातन तिरंगा यात्रा तो कहीं स्कूटर रैली निकाली

राम मंदिर चढ़ावा चोरी पर अड़ा विपक्ष, 18वें दिन भी दिखी नोकझोंक

TAGGED:DB NewsDB News UpdateDBNewsupdatedivya bhumi updateJbp NewsMP NEWSMPs’ meetingWCR
Share This Article
Facebook Twitter Whatsapp Whatsapp Telegram Threads Email Copy Link Print
What do you think?
Love0
Sad0
Happy0
Surprise1
Angry0
Previous Article शारदीय नवरात्रि में तंत्र-मंत्र साधना का मुख्य केन्द्र बना कालीधाम
Next Article INDIA ने बांग्लादेश को हराया फाइनल में जगह पक्की, आज तय होगा हमारा प्रतिद्वंदी
Leave a comment Leave a comment

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Stay Connected

FacebookLike
TwitterFollow
InstagramFollow
YoutubeSubscribe
- Advertisement -
Ad imageAd image

Latest News

7 दिन में ही 70 रुपये किलो बिकने लगी चीनी
Business 23/08/2026
जन्माष्टमी 2026 में कब ? नोट करें तारीख और पूजा का मुहूर्त
Religion 14/08/2026
जिंदगी की उलझनों को सुलझाने का रास्ता बताएगा ‘अंतर्गीता’ ऐप
Technology 12/08/2026
नाराज छात्रों ने किया बंद का ऐलान- ‘यात्री बसों के पहिए हुए जाम, सोरेन सरकार के खिलाफ दिखे आम’
Jharkhand 11/08/2026
//

यह विश्व में सबसे तेजी से बढ़ती हुई हिंदी समाचार वेबसाइट है। यह राजनीतिक, सामाजिक, सांस्कृतिक, धार्मिक, व्यापार, मनोरंजन और क्रिकेट की दुनियां से जुड़े समाचार प्रकाशित करने में अहम भूमिका अदा कर रही है। यह अन्य हिंदी न्यूज साइटों की अपेक्षा सबसे अधिक विश्वसनीय, प्रामाणिक और निष्पक्ष समाचार अपने समर्पित पाठक वर्ग तक पहुंचाने का कार्य कर रही है।

Quick Link

  • About Us
  • Contact
  • My Bookmarks
  • Privacy Policy
  • Disclaimer
  • Sitemap

Top Categories

  • Fashion
  • Health
  • Religion
  • Science
  • Technology
  • Travel

Contact Us

//

Director – Mr. Prince Awasthi 8815353246,

Editor – Miss. Supriya 8815353246.

DB News Update | Divya Bhumi NewsDB News Update | Divya Bhumi News
Follow US
© 2024 Copyright All Rights Reserved. Media Management Society Jabalpur M.P. | Design & Developed by JPTechnoPark
  • Advertise
Welcome Back!

Sign in to your account

Lost your password?