By using this site, you agree to the Privacy Policy and Terms of Use.
Accept
DB News Update | Divya Bhumi NewsDB News Update | Divya Bhumi NewsDB News Update | Divya Bhumi News
  • Home
  • Religion
  • National
  • International
  • Madhya Pradesh
  • Politics
  • Business
Reading: ग़लत राह पर ले जाने वाले लोगों से सतर्क रहे, बुद्धि और विवेक का सहारा लें, पढ़ें आज का राशिफल
Share
Sign In
Notification Show More
Font ResizerAa
DB News Update | Divya Bhumi NewsDB News Update | Divya Bhumi News
Font ResizerAa
  • National
  • International
  • Politics
  • Religion
  • Technology
Search
  • Home
  • Religion
  • National
  • International
  • Madhya Pradesh
  • Politics
  • Business
Have an existing account? Sign In
Follow US
  • Advertise
© 2024 Copyright All Rights Reserved. Media Management Society Jabalpur M.P. | Design & Developed by JPTechnoPark
DB News Update | Divya Bhumi News > Blog > Religion > ग़लत राह पर ले जाने वाले लोगों से सतर्क रहे, बुद्धि और विवेक का सहारा लें, पढ़ें आज का राशिफल
Religion

ग़लत राह पर ले जाने वाले लोगों से सतर्क रहे, बुद्धि और विवेक का सहारा लें, पढ़ें आज का राशिफल

DB News
Last updated: 18/01/2025 9:35 AM
DB News
Share
8 Min Read
SHARE

Aaj Ka Rashifal, 18 January 2025: आज 18 जनवरी 2025, शनिवार का दिन आपका कैसा रहेगा. इस सवाल का जवाब हर कोई जानना चाहता है. ग्रहों की चाल सभी राशियों को प्रभावित करती है. राशिफल या भविष्यफल से इसका शुभ अशुभ फल जान सकते हैं.

By : एस्ट्रोलॉजर पंडित प्रदीप मिश्रा

Contents
Aaj Ka Rashifal, 18 January 2025: आज 18 जनवरी 2025, शनिवार का दिन आपका कैसा रहेगा. इस सवाल का जवाब हर कोई जानना चाहता है. ग्रहों की चाल सभी राशियों को प्रभावित करती है. राशिफल या भविष्यफल से इसका शुभ अशुभ फल जान सकते हैं.Aaj Ka Rashifal: आज का राशिफल यानि 18 जनवरी 2025, शनिवार का दिन विशेष-मेष | Aries – (जिनका नाम अ, ल, इ से शुरू होता है)वृष | Taurus 9 (जिनका नाम ब, व, उ, ए से शुरू होता है)मिथुन | Gemini – (जिनका नाम क, छ, घ, ह से शुरू होता है)कर्क | Cancer- (जिनका नाम ड, हे से शुरू होता है)सिंह | Leo – (जिनका नाम म, ट से शुरू होता है)कन्या | Virgo- (जिनका नाम प, ठ, ण, ट से शुरू होता है)तुला | Libra – (जिनका नाम र, त से शुरू होता है)वृश्चिक | Scorpio – (जिनका नाम न, य से शुरू होता है)धनु | Sagittarius – (जिनका नाम ये, ध, फ, भ से शुरू होता है)मकर | Capricorn – (जिनका नाम भो, ज, ख, ग से शुरू होता है)कुंभ | Aquarius – (जिनका नाम गु, स, श, ष, द से शुरू होता है)मीन | Pisces – (जिनका नाम दि, चा, झ, थ से शुरू होता है)

Edited by – सुप्रिया

Aaj Ka Rashifal: आज का राशिफल यानि 18 जनवरी 2025, शनिवार का दिन विशेष-

मेष | Aries – (जिनका नाम अ, ल, इ से शुरू होता है)

आज का दिन आपके पक्ष में रहने वाला है.  आपको भाग्य का पूरा साथ मिलेगा. व्यापार में अचानक धन लाभ के अवसर प्राप्त हो सकते हैं. किसी से उधार के लेन-देन से बचें. कुछ दिनों से चल रहे पारिवारिक मनमुटाव का माहौल जीवन- साथी की मदद से अच्छा हो जाएगा, गलतफहमियां दूर होंगी. परस्पर रिश्तों में सुधार होगा और आज आप सब एक साथ मिलकर रात्रि-भोज में शामिल होंगे.

वृष | Taurus 9 (जिनका नाम ब, व, उ, ए से शुरू होता है)

आज आपको परिवार का पूरा सहयोग मिलेगा. परिवार के साथ अधिक समय व्यतीत करेंगे. घर के कार्यों में सभी सदस्यों का साथ मिलेगा. घूमने फिरने की योजना बना सकते हैं, जिससे पारिवारिक माहौल खुशहाल बना रहेगा. कोई मित्र मिलने घर आ सकता है, उससे निजी समस्याओं को शेयर करने से मन का बोझ हल्का होगा. नौकरीपेशा हैं, तो अनुकूल स्थान पर ट्रांसफर हो सकता है.

मिथुन | Gemini – (जिनका नाम क, छ, घ, ह से शुरू होता है)

सकारात्मक विचारों से दिन का प्रारंभ करें. आपके लिए आज का दिन अच्छा रहेगा. ऑफिस के कार्यों संबंधित यात्रा हो सकती है. यात्रा के दौरान किसी प्रभावशाली व्यक्ति से मुलाकात हो सकती है. जिससे आप प्रभावित होकर जीवन शैली में बदलाव लाने पर विचार करेंगे. यदि आप गाड़ी खरीदने की सोच रहे हैं तो अभी के लिए टाल दीजिए.

कर्क | Cancer- (जिनका नाम ड, हे से शुरू होता है)

आज का दिन आपके तथा आपके परिवार के लिए खुशियां लाने वाला दिन है. पारिवारिक समस्याएं आज स्वयं दूर हो जाएंगी और आप अपने जीवनसाथी के साथ आनंद का अनुभव करेंगे. अध्यात्म की ओर रूझान बढ़ेगा. किसी धार्मिक कार्यक्रम की योजना बना सकते हैं. प्रोफेशनल हैं तो कार्यक्षेत्र में प्रगति के अवसर मिलेंगे, आपमें उत्साह बढ़ेगा, परन्तु आगे बढ़ने से पहले अपने अधूरे कार्य को अवश्य पूर्ण करें कार्य का बोझ बढ़ेगा.

सिंह | Leo – (जिनका नाम म, ट से शुरू होता है)

आपके लिए दिन सामान्य रहेगा. भाई- बहन से बिगड़े रिश्ते सुधारने पर आज आप सोच विचार करेंगे. इसके लिए जीवन साथी की मदद ले सकते हैं. सड़क पर चलते समय सतर्क रहें.  विद्यार्थियों के लिए दिन अच्छा है, पढ़ाई में आ रहीं बाधाएं दूर होंगी, और पढ़ने में मन लगेगा. विद्यालय की विभिन्न गतिविधियों में भाग लेने का मन बनाएंगे. मनोबल ऊंचा रहेगा. इस राशि के अविवाहित जातकों के लिए दिन शुभ है.

कन्या | Virgo- (जिनका नाम प, ठ, ण, ट से शुरू होता है)

आज आपका दिन आनंद से भरा रहेगा. दाम्पत्य जीवन में भरपूर मधुरता बनी रहेगी ,आप अपने परिवार के बीच सुखद समय व्यतीत करेंगे. हंसी- मज़ाक का वातावरण बना रहेगा. खाद्य तथा घरेलू चीजों पर आज खर्चे हो सकते हैं. आप बच्चों को पार्क में ले जाएंगे, उनके साथ आप भी आनंद मनाएंगे.  आपको रोजगार के उचित अवसर मिलने की संभावना बन रही है, शुभ समाचार मिल सकते हैं.

तुला | Libra – (जिनका नाम र, त से शुरू होता है)

आज का दिन खुशनुमा रहेगा. आप ऊर्जावान रहकर अपने सभी काम समय पर अच्छी तरह पूरा करेंगे. आपका आत्मविश्वास कार्यस्थल पर दिन को बेहतर बनाने में मददगार साबित होंगे.  ग़लत राह पर ले जाने वाले लोगों से सतर्क रहे, बुद्धि और विवेक का सहारा लें और जल्दबाजी में कोई भी निर्णय ना लें. किसी तरह की समस्या का सामना करना पड़ सकता है. मानसिक स्वास्थ्य के लिए भरपूर नींद लें.

वृश्चिक | Scorpio – (जिनका नाम न, य से शुरू होता है)

आज आपकी सृजनशील प्रवृत्ति कार्यस्थल पर आपको सम्मान दिलाएगी. आप अपनी बुद्धि और विवेक से किसी आर्थिक समस्या का समाधान खोज लेंगे. जिससे आपकी कंपनी को दोगुना लाभ होगा. उच्च अधिकारियों से सराहना एवं सम्मान प्राप्त होगा. आपका प्रमोशन की संभावना बढ़ जाएगी. संतान के प्रति आज विश्वास बढ़ेगा. बिजनेस कर रहें हैं, तो संतान का पूरा सहयोग आपको मिलेगा.

धनु | Sagittarius – (जिनका नाम ये, ध, फ, भ से शुरू होता है)

आज आपको तरक्की के कुछ नये साधन मिलेंगे. कुछ अच्छे लोगों से आपकी मुलाकात दिन को और बेहतर बनाएगी.  आपका मूड काफी अच्छा रहने वाला है. बिजनेस में तरक्की सामान्य रूप से बनी रहेगी. दाम्पत्य संबंधों में एक बार फिर से ताजगी भरने के लिए आज का दिन बढ़िया है. आप कुछ नए विचारों के साथ अपना कोई खास काम शुरू करने का मन बनायेंगे. आज आपके आत्मविश्वास में बढ़ोतरी होगी.

मकर | Capricorn – (जिनका नाम भो, ज, ख, ग से शुरू होता है)

आज आप नवीन विचारों से अपने नए दिन की शुरुआत करेंगे. यात्रा के योग बन रहें हैं. परिवार के साथ किसी रमणीय स्थल पर जाने की योजना बना सकते हैं.  आपका मन आज सामाजिक तथा राजनीतिक कार्यों में लगा रहेगा. आर्थिक क्षेत्र में स्थिरता बनी रहेगी. राजनीति से जुड़े लोगों का समाज में प्रभाव बढ़ेगा, आपके लिए आज बिजनेस में दोगुने लाभ का योग बन रहा है.

कुंभ | Aquarius – (जिनका नाम गु, स, श, ष, द से शुरू होता है)

आपका दिन उत्साह से भरा रहेगा. शाम तक कोई शुभ समाचार मिलने से घर में खुशियों का माहौल बन जाएगा. ऑफिस का काम आज समय से पहले पूरा हो जायेगा, जिससे आप आपने घर वालो के साथ समय व्यतीत करेंगे. बेहतर होगा किसी को बिना आवश्यकता अपनी राय न दें. कारोबार में आज किसी भी तरह की नई योजना शुरू करने से पहले दो-चार लोगों से राय जरूर लें.

मीन | Pisces – (जिनका नाम दि, चा, झ, थ से शुरू होता है)

आज आपका दिन मिला-जुला रहेगा. आपका झुकाव संगीत के प्रति रहेगा. आपको किसी शो में गाने का प्रस्ताव मिल सकता है,जिसकी प्रतीक्षा बहुत समय से कर रहे थे. आप बहुत प्रसन्न रहेंगे. घर में संतान के रुप में लक्ष्मी का आगमन होगा. इस उपलक्ष्य पर घर में बधाई देने लोगों का आना-जाना लगा रहेगा. छोटी सी पार्टी भी होगी. मित्रों के साथ बाहर मौसम का आनंद लेंगे.

You Might Also Like

जन्माष्टमी 2026 में कब ? नोट करें तारीख और पूजा का मुहूर्त

गुरु पूर्णिमा के बीज मंत्र को सिद्ध करने का बन रहा दुर्लभ संयोग, जानें विधि

कब है गुरु पूर्णिमा? जानें सही तारीख, शुभ मुहूर्त और पूजा विधि

चरणामृत फायदेमंद है या फिर पंचामृत, जानें इससे जुड़ी मान्यताएं

शिवलिंग का रुद्राभिषेक करने के बाद ताली बजाना पुण्य है या पाप? जानें क्या है रहस्य

TAGGED:Aaj Ka RashifalDaily HoroscopeDB NewsDB News UpdateDBNewsupdatedivya bhumi updateJbp News
Share This Article
Facebook Twitter Whatsapp Whatsapp Telegram Threads Email Copy Link Print
What do you think?
Love0
Sad0
Happy0
Surprise0
Angry0
Previous Article खिलाड़ियों का सिस्टम सुधारने BCCI ले लगाई पाबंदी, विराट-रोहित सहित पूरी टीम जद में
Next Article 2025 में सबसे ज्यादा शादियां, 76 दिन बजेगी शहनाई, विवाह के शुभ मुहूर्त की लिस्ट यहां देखें
Leave a comment Leave a comment

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Stay Connected

FacebookLike
TwitterFollow
InstagramFollow
YoutubeSubscribe
- Advertisement -
Ad imageAd image

Latest News

7 दिन में ही 70 रुपये किलो बिकने लगी चीनी
Business 23/08/2026
‘आरक्षण हटाओ आंदोलन’ को खत्म करने देर रात पुलिस ने दिखाई सख्ती…
National 22/08/2026
मैहर शारदा लोक का रास्ता हुआ साफ, जिले को 256 करोड़ के विकास कार्यों की मिली सौगात
Madhya Pradesh 20/08/2026
लाल किले पर PM मोदी ने फहराया तिरंगा
National 15/08/2026
//

यह विश्व में सबसे तेजी से बढ़ती हुई हिंदी समाचार वेबसाइट है। यह राजनीतिक, सामाजिक, सांस्कृतिक, धार्मिक, व्यापार, मनोरंजन और क्रिकेट की दुनियां से जुड़े समाचार प्रकाशित करने में अहम भूमिका अदा कर रही है। यह अन्य हिंदी न्यूज साइटों की अपेक्षा सबसे अधिक विश्वसनीय, प्रामाणिक और निष्पक्ष समाचार अपने समर्पित पाठक वर्ग तक पहुंचाने का कार्य कर रही है।

Quick Link

  • About Us
  • Contact
  • My Bookmarks
  • Privacy Policy
  • Disclaimer
  • Sitemap

Top Categories

  • Fashion
  • Health
  • Religion
  • Science
  • Technology
  • Travel

Contact Us

//

Director – Mr. Prince Awasthi 8815353246,

Editor – Miss. Supriya 8815353246.

DB News Update | Divya Bhumi NewsDB News Update | Divya Bhumi News
Follow US
© 2024 Copyright All Rights Reserved. Media Management Society Jabalpur M.P. | Design & Developed by JPTechnoPark
  • Advertise
Welcome Back!

Sign in to your account

Lost your password?