भारतीय टीम के लचर प्रदर्शन को देखते हुए बीसीसीआई ने कुछ नए नियम जारी कर दिए हैं. यदि इन नियमों का पालन नहीं हुआ तो खिलाड़ियों को सजा मिल सकती है.
By : DB News Update | Edited By: प्रिंस अवस्थी
BCCI New Rules: भारतीय क्रिकेट कंट्रोल बोर्ड (BCCI) ने भारतीय खिलाड़ियों के लिए सख्त रवैया अपनाते हुए 10 नियम बनाए हैं. न्यूजीलैंड और ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ टेस्ट सीरीज में हार के बाद बोर्ड काफी सख्ती से पेश आ रहा है और टीम के अंदर अनुशासन के साथ-साथ एकता लाने का प्रयास किया जा रहा है. इनके तहत सभी खिलाड़ियों के लिए डोमेस्टिक क्रिकेट खेलना अनिवार्य कर दिया गया है. खिलाड़ियों को विदेशी दौरों पर पार्टनर को ले जाने पर कुछ हद तक पाबंदी लगाई गई है.
सैलरी में कटौती संभव
कुछ मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक हाल ही में हुई BCCI की रिव्यू मीटिंग में गौतम गंभीर ने ऐसी पाबंदियों को लगाने की पैरवी की थी. खिलाड़ी इन नियमों का पालन नहीं करते हैं तो उन्हें सजा सुनाई जा सकती है और यहां तक कि उनकी सैलरी में कटौती भी संभव है. नियम इतने कड़े हैं कि उनका पालन न होने पर किसी खिलाड़ी को IPL में खेलने से भी बाधित किया जा सकता है.
ये हैं नए नियम
- – खिलाड़ियों का डोमेस्टिक क्रिकेट खेलना अनिवार्य होगा. सभी खिलाड़ी एकसाथ यात्रा करेंगे,
- – यदि कुछ समस्या उत्पन्न होती है तब हेड कोच गौतम गंभीर और चीफ सिलेक्टर अजीत अगरकर से परमिशन लेकर खिलाड़ी परिवार संग यात्रा कर पाएगा.
- -विदेशी दौरे पर खिलाड़ियों द्वारा ले जाए जाने वाले समान का अधिकतम वजन 150 किलोग्राम पर सेट कर दिया गया है.
- -मैनेजर, कुक, असिस्टेंट या सिक्योरिटी जैसे किसी भी पर्सनल स्टाफ को साथ नहीं ले जाया जा सकेगा.

