अपनी ही बंदूक से गोविंदा के पैर में गोली लग गई है. जिसके बाद उन्हें अस्पताल में भर्ती कराया गया है.
By : DB News Update | Edited By: सुप्रिया
Govinda Shot By Gun: बॉलीवुड एक्टर गोविंदा अपनी ही बदूक की गोली लगने से जख्मी हो गए हैं. उनके पैर में गोली लगी है. ये घटना आज सुबह पौने 5 बजे की बताई जा रही है. गोविंदा सुबह कहीं जाने के लिए निकल रहे थे उसी समय गलती से मिसफायर हो गया था और वे घायल हो गए, जिसके बाद गोविंदा को CRITI केयर अस्पताल में भर्ती कराया गया है.
काफी खून बह गया है
पुलिस के मुताबिक गोली चलने के बाद पुलिस मौके पर पहुंच गई थी और उन्होंने गोविंदा की बंदूक को अपने कब्जे में ले ली है. जिसके बाद से पुलिस मामले की जांच में जुटी है. गोली लगने के बाद गोविंदा के पैर से काफी खून बह गया है. जिसकी वजह से उनकी हालत काफी खराब हो गई है. फिलहाल गोविंदा अंधेरी के क्रिटी केयर अस्पताल में भर्ती है. मामले की जांच की जा रही है. घर के सदस्यों के बयान दर्ज करेगी पुलिस.
गोविंदा खतरे से बाहर
मीडिया रिपोर्ट के मुताबिक एक्टर की हालत अब खतरे से बाहर बताई जा रही है. वो कोलकाता जाने के लिए तैयार हो रहे थे. वो रिवॉल्वर को साफ करके अलमारी में रख रहे थे. इस दौरान पिस्टल जमीन पर गिर गई, जिसके बाद मिसफायर हो गया. उनके घुटने के नीचे गोली लगी है. कोई घबराने की बात नहीं है.
पत्नी नहीं हैं मुंबई में
रिपोर्ट्स की माने तो गोविंदा की पत्नी सुनीता आहूजा इस समय मुंबई में नहीं है. जैसे ही उन्हें गोविंदा को गोली लगने के बारे में पता चला है तो वो मुंबई के लिए रवाना हो गई हैं. वो अगले दो घंटे में मुंबई आ जाएंगी.

