By using this site, you agree to the Privacy Policy and Terms of Use.
Accept
DB News Update | Divya Bhumi NewsDB News Update | Divya Bhumi NewsDB News Update | Divya Bhumi News
  • Home
  • Religion
  • National
  • International
  • Madhya Pradesh
  • Politics
  • Business
Reading: ग्लोबल इन्वेस्टर्स समिट के तहत MP में इतना होगा निवेश? जानें…
Share
Sign In
Notification Show More
Font ResizerAa
DB News Update | Divya Bhumi NewsDB News Update | Divya Bhumi News
Font ResizerAa
  • National
  • International
  • Politics
  • Religion
  • Technology
Search
  • Home
  • Religion
  • National
  • International
  • Madhya Pradesh
  • Politics
  • Business
Have an existing account? Sign In
Follow US
  • Advertise
© 2024 Copyright All Rights Reserved. Media Management Society Jabalpur M.P. | Design & Developed by JPTechnoPark
DB News Update | Divya Bhumi News > Blog > Madhya Pradesh > ग्लोबल इन्वेस्टर्स समिट के तहत MP में इतना होगा निवेश? जानें…
Madhya Pradesh

ग्लोबल इन्वेस्टर्स समिट के तहत MP में इतना होगा निवेश? जानें…

DB News
Last updated: 18/04/2026 10:54 AM
DB News
Share
6 Min Read
SHARE

ग्लोबल इन्वेस्टर्स समिट के पहले दिन अडानी, रिलायंस, अवाडा समेत कई बड़ी कंपनियों ने लाखों करोड़ों रुपये के निवेश का ऐलान किया.

Source : MEDIA

Contents
ग्लोबल इन्वेस्टर्स समिट के पहले दिन अडानी, रिलायंस, अवाडा समेत कई बड़ी कंपनियों ने लाखों करोड़ों रुपये के निवेश का ऐलान किया.पंप स्टोरेज, सीमेंट, माइनिंग, स्मार्ट-मीटर में निवेशरिलायंस ग्रुप 60 हजार करोड़ का करेगा निवेशNTPC करेगी 1.20 लाक करोड़ का निवेशअवाडा ग्रुप 50 हजार करोड़ का इन्वेस्ट करेगाटॉरेंट पावर करेगा 26500 करोड़ का निवेशओपीजी पावर 13,400 करोड़ का इन्वेस्ट प्लानसनदेव रिन्यूएबल्स ने की 13330 करोड़ के निवेश की इच्छाराष्ट्रीय और अन्तर्राष्ट्रीय भागीदारीसीआईआई की राष्ट्रीय समिति की बैठकतीन प्रमुख औद्योगिक प्रदर्शनियां

By : DB NEWS Update | Edited By: प्रिंस अवस्थी

MP Global Investors Summit 2025: MP भोपाल मे दो दिवसीय ग्लोबल इन्वेस्टर्स समिट की शुरुआत हुई, जिसमें सोमवार (24 फरवरी) को इन्वेस्ट करने वाले उद्योगपतियों ने हर क्षेत्र में उद्योग लगाने प्रतिबद्धता जताई. पहले दिन अडानी ग्रुप, मुकेश अंबानी की रिलायंस इंडस्ट्रीज और सार्वजनिक क्षेत्र की बिजली उत्पादक एनटीपीसी समेत 10 से ज्यादा कंपनियों ने मध्य प्रदेश में करीब चार लाख करोड़ रुपये निवेश करने का ऐलान किया है.

पंप स्टोरेज, सीमेंट, माइनिंग, स्मार्ट-मीटर में निवेश

ग्लोबल इन्वेस्टर्स समिट में अडानी ग्रुप ने पंप स्टोरेज, सीमेंट, माइनिंग, स्मार्ट-मीटर और थर्मल पावर में 1.10 लाख करोड़ रुपये से अधिक के निवेश की घोषणा की. इसके अलावा एक हवाई अड्डा परियोजना और एक कोयला-गैसीकरण परियोजना में निवेश का ऐलान किया. इस दौरान ग्रुप के चेयरेमैन गौतम अडानी ने कहा कि मध्य प्रदेश में 1,20,000 से अधिक नौकरियां पैदा करेंगे.

रिलायंस ग्रुप 60 हजार करोड़ का करेगा निवेश

बायोफ्यूल प्रोजेक्ट्स स्थापित करने के लिए 60,000 करोड़ रुपये के निवेश की प्रतिबद्धता जताई.

NTPC करेगी 1.20 लाक करोड़ का निवेश

एनटीपीसी के चेयरमैन और प्रबंध निदेशक (सीएमडी) गुरदीप सिंह ने मध्यप्रदेश में दो गीगावाट नवीकरणीय ऊर्जा उत्पादन क्षमता स्थापित करने के लिए 1.20 लाख करोड़ रुपये का निवेश करेंगे. एनटीपीसी राज्य में नये न्यूक्लियर पावर प्लांट्स के दो प्रोजेक्ट्स में 80,000 करोड़ रुपये का निवेश करने पर भी विचार करेगी.

अवाडा ग्रुप 50 हजार करोड़ का इन्वेस्ट करेगा

रिन्यूएबल एनर्जी सेक्टर के अवाडा ग्रुप के चेयरमैन विनीत मित्तल ने कहा कि कंपनी ने मध्य प्रदेश में सोलर, पवन और पंप भंडारण और बैटरी भंडारण प्रोजेक्ट्स और सोलर फोटोवोल्टिक मॉड्यूल मैन्यूफैक्चरिंग सुविधा विकसित करने में 50,000 करोड़ रुपये के निवेश की योजना बनाई है.

टॉरेंट पावर करेगा 26500 करोड़ का निवेश

अहमदाबाद स्थित टॉरेंट पावर ने रिन्यूएबल एनर्जी प्रोजेक्ट्स में मध्य प्रदेश में 26,500 करोड़ रुपये के निवेश की प्रतिबद्धता जताई. पावर फाइनेंस कॉरपोरेशन (पीएफसी) और रूरल इलेक्ट्रिफिकेशन कॉरपोरेशन (आरईसी) ने मध्य प्रदेश में प्रोजेक्ट्स के लिए 26,800 करोड़ रुपये और 21,000 करोड़ रुपये की लोन असिस्टेंस देने की प्रतिबद्धता जताई.

ओपीजी पावर 13,400 करोड़ का इन्वेस्ट प्लान

ओपीजी पावर जनरेशन प्राइवेट लिमिटेड ने राज्य में बैटरी स्टोरेज सिस्टम, छोटे मॉड्यूलर रिएक्टर, ग्रीन हाइड्रोजन और हाइब्रिड (एक ही जगह पर सौर और पवन) बिजली उत्पादन के लिए मैन्यूफैक्चरिंग सुविधा की स्थापना में 13,400 करोड़ रुपये के निवेश का वादा किया.

सनदेव रिन्यूएबल्स ने की 13330 करोड़ के निवेश की इच्छा

सनदेव रिन्यूएबल्स के संस्थापक सुनील जैन ने राज्य में 750 मेगावॉट का नया डेटा सेंटर स्थापित करने के लिए अगले पांच वर्षों में 4,330 करोड़ रुपये से अधिक के निवेश की इच्छा व्यक्त की.

राष्ट्रीय और अन्तर्राष्ट्रीय भागीदारी

भोपाल जीआईएस में 60 से अधिक देशों के राजनयिक प्रतिनिधि, उच्चायुक्त, काउंसल जनरल और अन्तर्राष्ट्रीय संगठनों के वरिष्ठ अधिकारी शामिल होंगे। इसमें प्रमुख भागीदार देशों में जापान, जर्मनी, इंग्लैंड, कनाडा, ऑस्ट्रेलिया, दक्षिण कोरिया और सिंगापुर शामिल हैं। जीआईएस में मेक्सिको, ब्राजील, अर्जेटीना, पेरू, अंगोल, बुर्किनाफांसो, मोरक्को, मोल्दोवा, नेपाल और जिम्बाम्बे के राजदूत, आस्ट्रेलिया, श्रीलंका, फिजी, जमैका, लेसोथो, रवांडा, सेशेक्स और युगांडा के उच्चायुक्त, यूके, कनाडा, नीदरलैंड, पौलैंड ताइवान, दक्षिण अफ्रिका, कोरूटारिका, पनामा, मैक्सिको, टोगो, स्लोवेनिया के वरिष्ठ राजनयिक बुलगारिया, जिबूती, अल्बानिया, तुबालु हैती, म्यांमार, पलाऊ पौलेंड, दक्षिण कोरिया, रोमानिया और उज्बेकिस्तान के ओनोरेरी कौंसल शामिल है।

इसके अतिरिक्त विश्व बैंक, डब्ल्यूएआईपीए , जेट्रो, टीएआईटीएआरए , इंडो-जर्मन चैंबर ऑफ कॉमर्स, भारत आयरलैंड परिषद सिंगापुर इंडिया चैंबर आफ कॉमर्स, कोरिया इंडिया चैंबर ऑफ कामर्स, इंडो पोलिश चैंबर ऑफ कॉमर्स एंड इंडस्ट्री के संगठन भी शामिल होंगे।

सीआईआई की राष्ट्रीय समिति की बैठक

जीआईएस से एक दिन पूर्व 23 फरवरी को सीआईआई की राष्ट्रीय समिति की बैठक आयोजित होगी, जिसमें भारत के प्रमुख उद्योगपतियों के साथ मध्यप्रदेश में निवेश की संभावनाओं पर विचार-विमर्श किया जाएगा।

मध्यप्रदेश ग्लोबल इन्वेस्टर्स समिट-2025 प्रदेश के औद्योगिक विकास को गति देने और निवेशकों के लिए अनुकूल वातावरण तैयार करने की दिशा में एक महत्वपूर्ण पहल है। इस आयोजन से प्रदेश में नई परियोजनाओं को प्रोत्साहन मिलेगा, रोजगार के अवसर बढ़ेंगे और मध्यप्रदेश वैश्विक निवेश के केंद्र के रूप में अपनी मजबूत पहचान स्थापित करेगा.

तीन प्रमुख औद्योगिक प्रदर्शनियां

समिट में तीन विशेष औद्योगिक प्रदर्शनियां भी आयोजित की जा रही हैं:

  • ऑटो शो: मध्यप्रदेश की ऑटोमोटिव क्षमताओं और भविष्य की गतिशीलता समाधान का प्रदर्शन.
  • कपड़ा और फैशन एक्सपो: पारंपरिक और आधुनिक वस्त्र निर्माण में राज्य की विशेषज्ञता का प्रदर्शन.
  • एक जिला-एक उत्पाद ग्राम : प्रदेश के विभिन्न जिलों की विशिष्ट शिल्पकला और सांस्कृतिक विरासत की झलक।

    You Might Also Like

    मैहर शारदा लोक का रास्ता हुआ साफ, जिले को 256 करोड़ के विकास कार्यों की मिली सौगात

    नर्मदा के घाट पर दिखा आस्था का सैलाब, संकल्प के साथ हजारों कांवड़िए तट पर पहुंचे

    सोनभद्र की नगरी में प्रवेश करेंगी नर्मदा!

    दतिया उपचुनाव में नरोत्तम मिश्रा का टिकट कटने से NH-44 पर उतरे कार्यकता

    डबल डेकर ब्रिज से फोरलेन में तब्दील हो गई शास्त्रीब्रिज की डिजाइन

    TAGGED:DB NewsDB News UpdateDBNewsupdatedivya bhumi updateJbp NewsMP Global Investors SummitMP NEWSPMModi
    Share This Article
    Facebook Twitter Whatsapp Whatsapp Telegram Threads Email Copy Link Print
    What do you think?
    Love0
    Sad0
    Happy0
    Surprise0
    Angry0
    Previous Article MP Board की परीक्षाएं आज से शुरू, क्या है तैयारी?
    Next Article महाशिवरात्रि पर ग्रहों के दुर्लभ योग, जलाभिषेक का मुहूर्त जानें…
    Leave a comment Leave a comment

    Leave a Reply Cancel reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    Stay Connected

    FacebookLike
    TwitterFollow
    InstagramFollow
    YoutubeSubscribe
    - Advertisement -
    Ad imageAd image

    Latest News

    7 दिन में ही 70 रुपये किलो बिकने लगी चीनी
    Business 23/08/2026
    ‘आरक्षण हटाओ आंदोलन’ को खत्म करने देर रात पुलिस ने दिखाई सख्ती…
    National 22/08/2026
    लाल किले पर PM मोदी ने फहराया तिरंगा
    National 15/08/2026
    देशभक्ति की रंग में रंगा देश…, कहीं सनातन तिरंगा यात्रा तो कहीं स्कूटर रैली निकाली
    National 14/08/2026
    //

    यह विश्व में सबसे तेजी से बढ़ती हुई हिंदी समाचार वेबसाइट है। यह राजनीतिक, सामाजिक, सांस्कृतिक, धार्मिक, व्यापार, मनोरंजन और क्रिकेट की दुनियां से जुड़े समाचार प्रकाशित करने में अहम भूमिका अदा कर रही है। यह अन्य हिंदी न्यूज साइटों की अपेक्षा सबसे अधिक विश्वसनीय, प्रामाणिक और निष्पक्ष समाचार अपने समर्पित पाठक वर्ग तक पहुंचाने का कार्य कर रही है।

    Quick Link

    • About Us
    • Contact
    • My Bookmarks
    • Privacy Policy
    • Disclaimer
    • Sitemap

    Top Categories

    • Fashion
    • Health
    • Religion
    • Science
    • Technology
    • Travel

    Contact Us

    //

    Director – Mr. Prince Awasthi 8815353246,

    Editor – Miss. Supriya 8815353246.

    DB News Update | Divya Bhumi NewsDB News Update | Divya Bhumi News
    Follow US
    © 2024 Copyright All Rights Reserved. Media Management Society Jabalpur M.P. | Design & Developed by JPTechnoPark
    • Advertise
    Welcome Back!

    Sign in to your account

    Lost your password?