By using this site, you agree to the Privacy Policy and Terms of Use.
Accept
DB News Update | Divya Bhumi NewsDB News Update | Divya Bhumi NewsDB News Update | Divya Bhumi News
  • Home
  • Religion
  • National
  • International
  • Madhya Pradesh
  • Politics
  • Business
Reading: चैंपियंस ट्रॉफी का खिताब ऐसे जीत सकती है टीम इंडिया!
Share
Sign In
Notification Show More
Font ResizerAa
DB News Update | Divya Bhumi NewsDB News Update | Divya Bhumi News
Font ResizerAa
  • National
  • International
  • Politics
  • Religion
  • Technology
Search
  • Home
  • Religion
  • National
  • International
  • Madhya Pradesh
  • Politics
  • Business
Have an existing account? Sign In
Follow US
  • Advertise
© 2024 Copyright All Rights Reserved. Media Management Society Jabalpur M.P. | Design & Developed by JPTechnoPark
DB News Update | Divya Bhumi News > Blog > Sport > चैंपियंस ट्रॉफी का खिताब ऐसे जीत सकती है टीम इंडिया!
Sport

चैंपियंस ट्रॉफी का खिताब ऐसे जीत सकती है टीम इंडिया!

DB News
Last updated: 09/03/2025 11:07 AM
DB News
Share
3 Min Read
SHARE

भारत का न्यूजीलैंड के खिलाफ फाइनल मैच में पलड़ा भारी नजर आता है.

By : DB News Update | Edited By: प्रिंस अवस्थी

Contents
भारत का न्यूजीलैंड के खिलाफ फाइनल मैच में पलड़ा भारी नजर आता है.न्यूजीलैंड को ग्रुप मैच में बुरी तरह हराया थाघातक बॉलिंग अटैकमजबूत बैटिंग लाइन अपशानदार कप्तानी के साथ अच्छी फील्डिंग

Champions Trophy 2025 Final: भारत चैंपियंस ट्रॉफी 2025 के खिताब के बहुत करीब पहुंच चुका है. रोहित शर्मा की कप्तानी वाली टीम इंडिया इतिहास रचने के कगार पर पहुंच चुकी है. भारत और न्यूजीलैंड के बीच रविवार आज फाइनल मैच खेला जाएगा. रोहित के साथ-साथ विराट कोहली के लिए भी यह मैच अहम होगा. अगर भारत के जीत के फैक्टर्स की बात करें तो वह खिताब पर कब्जा कर सकता है. इसमें तीन फैक्टर अहम साबित हो सकते हैं.

न्यूजीलैंड को ग्रुप मैच में बुरी तरह हराया था

रिकॉर्ड्स को देखें तो टीम इंडिया का न्यूजीलैंड पर पलड़ा भारी नजर आता है. भारत और न्यूजीलैंड के बीच अभी तक कुल 119 वनडे मैच खेले गए हैं. इस दौरान भारत ने 61 मैच जीते हैं. जबकि न्यूजीलैंड ने 50 मैचों में जीत दर्ज की है. भारतीय टीम अब एक बार फिर न्यूजीलैंड के खिलाफ मैदान पर उतरेगी. भारत ने न्यूजीलैंड को ग्रुप मैच में बुरी तरह हराया था. अब दुबई में खेले जाने वाले फाइनल में भी जीत हासिल कर सकती है. अगर भारतीय टीम की बॉलिंग और बैटिंग ने कमाल किया तो खिताब पर कब्जा हो सकता है.

घातक बॉलिंग अटैक

टीम इंडिया की जीत में सबसे बड़ा फैक्टर बॉलिंग अटैक साबित हो सकता है. मोहम्मद शमी और वरुण चक्रवर्ती ने अभी तक कमाल का प्रदर्शन किया है. शमी ने 4 मैचों में 8 विकेट झटके हैं. वहीं वरुण चक्रवर्ती ने 2 मैचों में ही 7 विकेट ले डाले हैं. शमी और चक्रवर्ती फाइनल में भी कमाल दिखा सकते हैं. इनके साथ-साथ अक्षर पटेल, कुलदीप यादव और रवींद्र जडेजा भी बॉलिंग में कमाल का प्रदर्शन कर चुके हैं.

मजबूत बैटिंग लाइन अप

भारतीय टीम के पास विराट कोहली, रोहित शर्मा और श्रेयस अय्यर जैसे दमदार बैटर हैं. टीम इंडिया के लिए रोहित और शुभमन गिल ओपनिंग कर सकते हैं. अगर यह जोड़ी नहीं भी चली तो कोहली और अय्यर मामले को संभाल सकते हैं. इसके बाद मिडिल ऑर्डर में केएल राहुल और हार्दिक पांड्या दम दिखा सकते हैं. टीम इंडिया के बैटर उसकी जीत में अहम साबित हो सकते हैं.

शानदार कप्तानी के साथ अच्छी फील्डिंग

भारतीय टीम के कप्तान रोहित शर्मा अभी तक चार आईसीसी टूर्नामेंट्स के फाइनल में पहुंच चुके हैं. उनकी कप्तानी में भारत ने टी20 विश्व कप 2024 का खिताब भी जीता. अब वे एक बार फिर फाइनल में पहुंचे हैं. रोहित भारत की जीत में अहम साबित हुए हैं. उनके साथ टीम की फील्डिंग भी अहम रही है.

You Might Also Like

स्पेन की जीत का जश्न मनाने में ट्रंप ने खलल डाला, सोशल मीडिया में हुए ट्रोल

39 वर्षीय रोहित शर्मा ने जड़ा 34वां शतक, लॉर्ड्स में वनडे शतक लगाने वाले सबसे उम्रदराज बल्लेबाज बने

वर्ल्ड कप 2027 से रोहित शर्मा को बाहर करने की प्लानिंग?

INDIA की शर्मनाक हार, छिना नंबर-1 का ताज, टी-20 सीरीज पर इंग्लिश टीम का कब्जा

श्रेयस अय्यर की कप्तानी पर लगा बड़ा ‘कलंक’, लगातार मैच हारने की लिस्ट में पहले पायदान पर पहुंचे

TAGGED:DB NewsDB News UpdateDBNewsupdateDelhi Newsdivya bhumi updateJbp News
Share This Article
Facebook Twitter Whatsapp Whatsapp Telegram Threads Email Copy Link Print
What do you think?
Love0
Sad0
Happy0
Surprise0
Angry0
Previous Article बहुत सोच समझकर भरोसा करना चाहिए, पढ़ें आज का राशिफल
Next Article शराब की जगह दूध की दुकान खोलने पर जोर
Leave a comment Leave a comment

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Stay Connected

FacebookLike
TwitterFollow
InstagramFollow
YoutubeSubscribe
- Advertisement -
Ad imageAd image

Latest News

7 दिन में ही 70 रुपये किलो बिकने लगी चीनी
Business 23/08/2026
‘आरक्षण हटाओ आंदोलन’ को खत्म करने देर रात पुलिस ने दिखाई सख्ती…
National 22/08/2026
मैहर शारदा लोक का रास्ता हुआ साफ, जिले को 256 करोड़ के विकास कार्यों की मिली सौगात
Madhya Pradesh 20/08/2026
लाल किले पर PM मोदी ने फहराया तिरंगा
National 15/08/2026
//

यह विश्व में सबसे तेजी से बढ़ती हुई हिंदी समाचार वेबसाइट है। यह राजनीतिक, सामाजिक, सांस्कृतिक, धार्मिक, व्यापार, मनोरंजन और क्रिकेट की दुनियां से जुड़े समाचार प्रकाशित करने में अहम भूमिका अदा कर रही है। यह अन्य हिंदी न्यूज साइटों की अपेक्षा सबसे अधिक विश्वसनीय, प्रामाणिक और निष्पक्ष समाचार अपने समर्पित पाठक वर्ग तक पहुंचाने का कार्य कर रही है।

Quick Link

  • About Us
  • Contact
  • My Bookmarks
  • Privacy Policy
  • Disclaimer
  • Sitemap

Top Categories

  • Fashion
  • Health
  • Religion
  • Science
  • Technology
  • Travel

Contact Us

//

Director – Mr. Prince Awasthi 8815353246,

Editor – Miss. Supriya 8815353246.

DB News Update | Divya Bhumi NewsDB News Update | Divya Bhumi News
Follow US
© 2024 Copyright All Rights Reserved. Media Management Society Jabalpur M.P. | Design & Developed by JPTechnoPark
  • Advertise
Welcome Back!

Sign in to your account

Lost your password?