By using this site, you agree to the Privacy Policy and Terms of Use.
Accept
DB News Update | Divya Bhumi NewsDB News Update | Divya Bhumi NewsDB News Update | Divya Bhumi News
  • Home
  • Religion
  • National
  • International
  • Madhya Pradesh
  • Politics
  • Business
Reading: जनगणना प्रपत्र में हिंदुओं की संख्या कम करने का रचा जा रहा षडयंत्र-दण्डी स्वामी जितेन्द्रानंद
Share
Sign In
Notification Show More
Font ResizerAa
DB News Update | Divya Bhumi NewsDB News Update | Divya Bhumi News
Font ResizerAa
  • National
  • International
  • Politics
  • Religion
  • Technology
Search
  • Home
  • Religion
  • National
  • International
  • Madhya Pradesh
  • Politics
  • Business
Have an existing account? Sign In
Follow US
  • Advertise
© 2024 Copyright All Rights Reserved. Media Management Society Jabalpur M.P. | Design & Developed by JPTechnoPark
DB News Update | Divya Bhumi News > Blog > National > जनगणना प्रपत्र में हिंदुओं की संख्या कम करने का रचा जा रहा षडयंत्र-दण्डी स्वामी जितेन्द्रानंद
National

जनगणना प्रपत्र में हिंदुओं की संख्या कम करने का रचा जा रहा षडयंत्र-दण्डी स्वामी जितेन्द्रानंद

DB News
Last updated: 17/04/2026 12:20 AM
DB News
Share
5 Min Read
अखिल भारतीय संत समिति की बैठक आयोजित
SHARE

अखिल भारतीय संत समिति की बैठक मध्य प्रदेश जबलपुर में हुई. गौरक्षा, राष्ट्र रक्षा, धर्म रक्षा जैसे विषयों को लेकर नरसिंह मंदिर शास्त्री ब्रिज में प्रदेश स्तरीय चर्चा हुई.

Source : DB News Update  

Contents
अखिल भारतीय संत समिति की बैठक मध्य प्रदेश जबलपुर में हुई. गौरक्षा, राष्ट्र रक्षा, धर्म रक्षा जैसे विषयों को लेकर नरसिंह मंदिर शास्त्री ब्रिज में प्रदेश स्तरीय चर्चा हुई.हिंदुत्व की रक्षा के लिए संत एकजुट रहेंगौ, राष्ट्र और धर्म रक्षा जैसे विषयों पर हुई चर्चाराष्ट्रीय स्तर के संतों का हुआ आगमनडॉ. स्वामी श्यामदेवाचार्य जी महाराज जी का पंचम पुण्य स्मरण

By : DB News Update | Edited By: प्रिंस अवस्थी

All India Sant Samiti Meeting News: हिंदू धर्म के साथ छल बर्दाश्त नहीं किया जाएगा. इस समय जनगणना के माध्यम से हिंदुओं की संख्या कम करने का षडयंत्र चल रहा है. इस जनगणना में वनवासी, आदिवासी जो पिछड़े रहते हैं. उन्हें प्रलोभन देकर जनगणना प्रपत्र के हिंदू धर्म के कालम में ‘अन्य’ पर टिक करने का आप्शन दिया जा रहा है. जबकि यह समाज सदियों से हिंदू धर्म की धारा से जुड़ा रहा है. गणना प्रपत्र के धार्मिक कॉलम में जब कोई हिंदू “अन्य” पर टिक करेगा तो संख्यात्मक रूप से हिंदुओं की संख्या में कमी देखने को मिलेगी और संख्यात्मक रूप से हिंदू कम हो जाएंगे. यदि ऐसा हुआ तो भारत में हिंदुओं की विराटता पर सीधा असर पड़ेगा. जिसे संत समाज बर्दाश्त नहीं करेगा. इसका मुखर विरोध किया जाएगा. उक्त आशय के उद्गार अखिल भारतीय संत समिति के राष्ट्रीय महामंत्री दण्डी स्वामी जितेन्द्रानंद सरस्वती जी महाराज ने नरसिंह मंदिर शास्त्रीब्रिज गोरखपुर जबलपुर में आयोजित संत समिति की बैठक में कही. उन्होंने आगे कहा कि जनगणना प्रपत्र के इस कालम में यदि संशोधन नहीं होता है और सरकार इसी दिशा में काम करती है तो संत समिति इसका मुखरता से विरोध करेगी. इस अवसर पर गौ माता की सेवा का संकल्प लेते हुए समाज में जगरूकता लाने का संकल्प भी पारित किया गया.

हिंदुत्व की रक्षा के लिए संत एकजुट रहें

अखिल भारतीय संत समिति के प्रदेश अध्यक्ष जगद्गुरु डॉ. स्वामी नृसिंहदेवाचार्य जी महाराज ने कहा कि हिंदुत्व की रक्षा, गौ रक्षा और धर्म रक्षा के लिए सभी संतों को एक जुट रहना होगा. इसके साथ ही अखिल भारतीय संत समिति के पदाधिकारियों को गौ पालन पर जोर दिया गया. गौ पालन और गाय को राष्ट्रीय पशु घोषित करने जैसे मुद्दे सड़क पर नहीं लड़े जा सकते हैं. बल्कि गाय की सेवा करने से हल किए जा सकते हैं. इसके लिए समाज में जागरुकता लाना होगा और समाज को गौ पालन के लिए प्रेरित करना होगा, जिससे सड़क पर विचरण कर रहीं गायों की रक्षा हो सके.

गौ, राष्ट्र और धर्म रक्षा जैसे विषयों पर हुई चर्चा

मध्य प्रदेश जबलपुर स्थित नरसिंह मंदिर शास्त्री ब्रिज में अखिल भारतीय संत समिति मध्यप्रदेशकार्यकारिणी की बैठक आयोजित हुई. इस बैठक में गौरक्षा, राष्ट्र रक्षा, धर्म रक्षा जैसे विषयों को लेकर चर्चा हुई. प्रदेश स्तरीय बैठक का नेतृत्व पूज्य डॉ. स्वामी नृसिंहदेवाचार्य जी महाराज ने किया और अखिल भारतीय संत समिति राष्ट्रीय महामंत्री पूज्य दंडी स्वामी जितेन्द्रानंद गिरी जी महाराज ने अध्यक्षता की. इस बैठक में अभा. संत समिति के पदाधिकारियों ने राष्ट्रीय-प्रदेश स्तरीय मुद्दों को प्रदेश सरकार और देश की सरकार से समन्वय बनाकर सतों, मठ-मंदिरों और हिंदुओं के मुद्दों पर काम करने की सहमति भी बनी.

राष्ट्रीय स्तर के संतों का हुआ आगमन

अखिल भारतीय संत समिति की प्रदेश कार्यकारिणी की इस बैठक में राष्ट्रीय व प्रदेश संत समिति के समस्त पदाधिकारी एवं पूज्य संतों का आगमन हुआ. इस अवसर पर पूज्य महामंडलेश्वर पुरुषोत्तम दास जी (प्रदेश संयोजक), स्वामी हनुमान दास जी (प्रदेश महामंत्री), स्वामी अनिलानंद जी (प्रदेश कार्य अध्यक्ष), महामंडलेश्वर रामगिरी जी (प्रदेश उपाध्यक्ष), महंत बालक दास जी (प्रदेश उपाध्यक्ष), महामंडलेश्वर स्वामी केशवदास जी, स्वामी पुष्करनंद जी, स्वामी अखिलेश्वरानंद गिरी जी, स्वामी मुकुंददास जी, स्वामी राजारामाचार्य,  स्वामी दादा पागलानंद जी, स्वामी रामजीशरण जी, स्वामी चौकी वाले बाबा जी, स्वामी कालिकानन्द जी, स्वामी कृष्णानंद जी, स्वामी शिवानंद जी सहित प्रदेश एवं नगर के पूज्य संतों की पावन उपस्थति रही.

डॉ. स्वामी श्यामदेवाचार्य जी महाराज जी का पंचम पुण्य स्मरण

नरसिंह मंदिर शास्त्री ब्रिज गोरखपुर में आज 17 अप्रैल 2026 को पूज्य गुरुदेव अनंत श्री विभूषित पूज्य सद्‌गुरुदेव जगद्‌गुरु नृसिंहपीठाधीश्वर डॉ. स्वामी श्यामदेवाचार्य जी महाराज का पंचम पुण्य स्मरण का कार्यक्रम आयोजित है. इस अवसर पर पादुका पूजन- प्रातः 9 से 10 बजे तक होगा. श्रद्धांजली एवं संतों का उद्बोधन- प्रातः 11 से दोपहर 12 बजे तक आयोजित है. प्रसाद भण्डारे का आयोजन दोपहर 12 बजे से प्रारंभ हो जाएगा. इस अवसर पर श्रीमद् जगद्‌गुरु नृसिंह पीठाधीश्वर पूज्य डॉ. स्वामी नृसिंहदेवाचार्य जी महाराज उपस्थित रहेंगे. नरसिंह मन्दिर, गीताधाम, जबलपुर शिष्य मंडल ने सभी श्रद्धालु भक्तों से इस कार्यक्रम में नरसिंह मंदिर, शास्त्री ब्रिज, गोरखपुर जबलपुर पहुंचने की अपील की है.

You Might Also Like

‘आरक्षण हटाओ आंदोलन’ को खत्म करने देर रात पुलिस ने दिखाई सख्ती…

लाल किले पर PM मोदी ने फहराया तिरंगा

देशभक्ति की रंग में रंगा देश…, कहीं सनातन तिरंगा यात्रा तो कहीं स्कूटर रैली निकाली

राम मंदिर चढ़ावा चोरी पर अड़ा विपक्ष, 18वें दिन भी दिखी नोकझोंक

‘NEET-UG का पेपर NTA के एक्सपर्ट्स ने लीक कराया’- CBI

TAGGED:All India Saint CommitteeAll India Saint Committee MPRastriya Sant Pujari Samiti MPRastriya Sant Samiti MPRastriya Sant Samiti MP News
Share This Article
Facebook Twitter Whatsapp Whatsapp Telegram Threads Email Copy Link Print
What do you think?
Love0
Sad0
Happy0
Surprise0
Angry0
Previous Article ज्येष्ठ माह में हनुमान जी की पूजा का खास महत्व, जानें… क्यों कहा जाता है बड़ा मंगल?
Next Article गुरु को मानने के साथ गुरु की मानिए यही सच्ची श्रद्धांजलि
Leave a comment Leave a comment

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Stay Connected

FacebookLike
TwitterFollow
InstagramFollow
YoutubeSubscribe
- Advertisement -
Ad imageAd image

Latest News

वेस्टइंडीज कप्तान ने भारत से छीन ली जीत, 351 रन का टार्गेट किया चेज
Sport 04/10/2026
7 दिन में ही 70 रुपये किलो बिकने लगी चीनी
Business 17/09/2026
मैहर शारदा लोक का रास्ता हुआ साफ, जिले को 256 करोड़ के विकास कार्यों की मिली सौगात
Madhya Pradesh 17/09/2026
जन्माष्टमी 2026 में कब ? नोट करें तारीख और पूजा का मुहूर्त
Religion 17/09/2026
//

यह विश्व में सबसे तेजी से बढ़ती हुई हिंदी समाचार वेबसाइट है। यह राजनीतिक, सामाजिक, सांस्कृतिक, धार्मिक, व्यापार, मनोरंजन और क्रिकेट की दुनियां से जुड़े समाचार प्रकाशित करने में अहम भूमिका अदा कर रही है। यह अन्य हिंदी न्यूज साइटों की अपेक्षा सबसे अधिक विश्वसनीय, प्रामाणिक और निष्पक्ष समाचार अपने समर्पित पाठक वर्ग तक पहुंचाने का कार्य कर रही है।

Quick Link

  • About Us
  • Contact
  • My Bookmarks
  • Privacy Policy
  • Disclaimer
  • Sitemap

Top Categories

  • Fashion
  • Health
  • Religion
  • Science
  • Technology
  • Travel

Contact Us

//

Director – Mr. Prince Awasthi 8815353246,

Editor – Miss. Supriya 8815353246.

DB News Update | Divya Bhumi NewsDB News Update | Divya Bhumi News
Follow US
© 2024 Copyright All Rights Reserved. Media Management Society Jabalpur M.P. | Design & Developed by JPTechnoPark
  • Advertise
Welcome Back!

Sign in to your account

Lost your password?