एमपी के ग्वालियर में स्पीकरके बेटे के प्री वेडिंग फंक्शन में हुए संगीत समारोह में बॉलीवुड एक्ट्रेस जैकलिन फर्नांडीस ने परफॉर्मेंस दी थी.
By : DB News Update | Edited By: प्रिंस अवस्थी
Narendra Singh Tomar Son Marriage News: ग्वालियर में नरेंद्र सिंह तोमर के छोटे बेटे प्रबल प्रताप तोमर का प्री वेडिंग फंक्शन को लेकर बवाल मच गया है. क्योंकि ग्वालियर में आयोजित संगीत समारोह में बॉलीवुड एक्ट्रेस जैकलिन फर्नांडीस और सिंगर बी पार्क ने परफॉर्मेंस दी है. यह संगीत समारोह एक बार फिर तूल पकड़ता जा रहा है. दरअसल पहलगाम में हुए आतंकी हमले के बाद जैकलिन फर्नांडीस का डांस कराने को लेकर यह शादी विवादों में घिर गई है. क्योंकि संगीत समारोह में जैकलिन फर्नांडीस ने जमकर ठुमके लगाए हैं.
वीआईपी का रहा जमावड़ा
बता दें कि मध्य प्रदेश विधानसभा के स्पीकर नरेंद्र सिंह तोमर के बेटे की शादी में वीआईपी मेहमानों का जमावड़ा लगा था. कई राज्यों के गवर्नर, सीएम, केंद्रीय मंत्री और दूसरे बड़े नेता वर-वधू को आशीर्वाद देने पहुंचे. अरबाज खान समेत बॉलीवुड के कई सितारे भी इस शादी में पहुंचे. नरेंद्र सिंह तोमर के छोटे बेटे प्रबल प्रताप तोमर का विवाह अरुंधति सिंह राजावत के साथ हुआ है. जयपुर के जय महल पैलेस मेंशादी का समारोह हुआ, जहां तमाम खास मेहमानों की मौजूदगी में वर-वधू ने एक-दूसरे को माला पहनाई.


