By using this site, you agree to the Privacy Policy and Terms of Use.
Accept
DB News Update | Divya Bhumi NewsDB News Update | Divya Bhumi NewsDB News Update | Divya Bhumi News
  • Home
  • Religion
  • National
  • International
  • Madhya Pradesh
  • Politics
  • Business
Reading: टीम इंडिया के नए हेड कोच बने गौतम गंभीर
Share
Sign In
Notification Show More
Font ResizerAa
DB News Update | Divya Bhumi NewsDB News Update | Divya Bhumi News
Font ResizerAa
  • National
  • International
  • Politics
  • Religion
  • Technology
Search
  • Home
  • Religion
  • National
  • International
  • Madhya Pradesh
  • Politics
  • Business
Have an existing account? Sign In
Follow US
  • Advertise
© 2024 Copyright All Rights Reserved. Media Management Society Jabalpur M.P. | Design & Developed by JPTechnoPark
DB News Update | Divya Bhumi News > Blog > Sport > टीम इंडिया के नए हेड कोच बने गौतम गंभीर
Sport

टीम इंडिया के नए हेड कोच बने गौतम गंभीर

DB News
Last updated: 12/04/2026 10:17 AM
DB News
Share
5 Min Read
SHARE

BCCI सचिव जय शाह ने एलान कर दिया है कि गंभीर ही टीम इंडिया के अगले हेड कोच बनने जा रहे हैं. बता दें कि गंभीर इस साल IPL चैंपियन बनी कोलकाता नाइट राइडर्स (KKR) के मेंटॉर रहे थे.

Source : DB News Update

Contents
BCCI सचिव जय शाह ने एलान कर दिया है कि गंभीर ही टीम इंडिया के अगले हेड कोच बनने जा रहे हैं. बता दें कि गंभीर इस साल IPL चैंपियन बनी कोलकाता नाइट राइडर्स (KKR) के मेंटॉर रहे थे.नई दिल्ली.जय शाह ने किया पोस्टगंभीर का कोचिंग अनुभवगौतम गंभीर का इंटरनेशनल करियरकोच बनने के बाद इंडिया टीम को मिली जीतन्यूजीलैंड की पूरी टीम 19 ओवर में 159 रन बनाकर ढेर हो

By- DBnewsupdate | Edited by – Supriya

नई दिल्ली.

Gautam Gambhir Head Coach: भारतीय टीम के हेड कोच पद को लेकर कई महीने से अलग-अलग तरह की अफवाहें सामने आ रही थीं. अब आखिरकार BCCI सचिव जय शाह ने एलान कर दिया है कि गंभीर ही टीम इंडिया के अगले हेड कोच बनने जा रहे हैं. बता दें कि गंभीर इस साल IPL चैंपियन बनी कोलकाता नाइट राइडर्स (KKR) के मेंटॉर रहे थे. उन्हें अपनी आक्रामक रणनीतियों और स्पष्ट विजन के लिए जाना जाता है. तो चलिए जानते हैं टीम इंडिया का हेड कोच बनने के बाद गंभीर के सामने 3 सबसे बड़ी चुनौतियां कौन सी हो सकती हैं.

जय शाह ने किया पोस्ट

बीसीसीआई के सचिव जय शाह ने सोशल मीडिया पर पोस्ट डालकर गंभीर को हेड कोच बनाने की घोषणा की। उन्होंने लिखा- मुझे बेहद खुशी है कि मैं गौतम गंभीर का भारतीय क्रिकेट टीम के नए मुख्य कोच के रूप में स्वागत करता हूं। आधुनिक समय में क्रिकेट काफी तेजी से विकसित हुआ है और गौतम ने इस बदलते परिदृश्य को काफी नजदीक से देखा है। अपने पूरे करियर में कई तरह की चुनौतियों का सामना करके अपने रोल को निभाया है। मुझे पूरा विश्वास है कि गौतम भारतीय क्रिकेट को आगे बढ़ाने के लिए आदर्श व्यक्ति हैं।

गंभीर का कोचिंग अनुभव

गौतम गंभीर ने अपने कोचिंग करियर की शुरुआत आईपीएल में लखनऊ सुपर जायंट्स के साथ की थी। वह 2022 में टीम के मेंटॉर के रूप में जुड़े थे। अपना लखनऊ ने लगातार दो सीजन प्लेऑफ तक का सफर तय किया था। इसके बाद वह कोलकाता नाइट राइडर्स से जुड़े। केकेआर ने आईपीएल 2024 का खिताब जीता। तब से ही खबरें आ रही थीं कि गंभीर भारतीय क्रिकेट टीम के हेड कोच बनेंगे।

गौतम गंभीर का इंटरनेशनल करियर

गौतम गंभीर ने 2003 में भारत के लिए पहला मैच खेला था। अपने करियर में उन्होंने 58 टेस्ट, 147 वनडे और 37 टी20 मैच खेले। उनके नाम इंटरनेशनल क्रिकेट में 10 हजार से ज्यादा रन हैं। 2016 में भारत के लिए आखिरी मैच खेलने वाले गंभीर ने 2018 में संन्यास का ऐलान किया था।

गौतम गंभीर के हेड कोच बनने के बाद टीम इंडिया ने यह दूसरी आईसीसी ट्रॉफी जीती है. इससे पहले साल 2025 में भारतीय टीम ने आईसीसी चैंपियंस ट्रॉफी का खिताब अपने नाम किया था.

कोच बनने के बाद इंडिया टीम को मिली जीत

फाइनल मुकाबले में पहले बल्लेबाजी करते हुए भारतीय टीम ने 20 ओवर में 5 विकेट गंवाकर 255 रन बनाए. टीम की ओर से संजू सैमसन ने बेहतरीन बल्लेबाजी करते हुए 46 गेंदों में 89 रनों की दमदार पारी खेली. उन्होंने अपनी इस पारी के दौरान 5 चौके और 8 छक्के लगाए. वहीं, अभिषेक शर्मा ने 21 गेंदों में 52 रनों की तेज तर्रार पारी खेली. ईशान किशन ने 25 गेंदों में 54 रनों की दमदार पारी खेली. अंतिम ओवरों में शिवम दुबे ने महज 8 गेंदों में 26 रन बनाए, जिसके दम पर भारतीय टीम टी20 विश्व कप के नॉकआउट मुकाबले का सबसे बड़ा स्कोर बनाने में सफल रही.

न्यूजीलैंड की पूरी टीम 19 ओवर में 159 रन बनाकर ढेर हो

256 रनों के लक्ष्य का पीछा करते हुए न्यूजीलैंड की पूरी टीम 19 ओवर में 159 रन बनाकर ढेर हो गई. कीवी टीम की तरफ से टिम सीफर्ट ने सर्वाधिक 52 रन बनाए, जबकि मिचेल सैंटनर ने 43 रनों का योगदान दिया. गेंदबाजी में भारत की ओर से जसप्रीत बुमराह ने बेहतरीन प्रदर्शन करते हुए 4 ओवर में सिर्फ 15 रन देकर 4 बड़े विकेट निकाले. भारत घरेलू सरजमीं पर टी20 विश्व कप के खिताब को जीतने वाला पहला देश बना. इसके साथ ही सूर्यकुमार यादव की कप्तानी में टीम इंडिया लगातार दूसरी बार टी20 विश्व कप को जीतने वाली दुनिया की पहली टीम बनी.

You Might Also Like

स्पेन की जीत का जश्न मनाने में ट्रंप ने खलल डाला, सोशल मीडिया में हुए ट्रोल

39 वर्षीय रोहित शर्मा ने जड़ा 34वां शतक, लॉर्ड्स में वनडे शतक लगाने वाले सबसे उम्रदराज बल्लेबाज बने

वर्ल्ड कप 2027 से रोहित शर्मा को बाहर करने की प्लानिंग?

INDIA की शर्मनाक हार, छिना नंबर-1 का ताज, टी-20 सीरीज पर इंग्लिश टीम का कब्जा

श्रेयस अय्यर की कप्तानी पर लगा बड़ा ‘कलंक’, लगातार मैच हारने की लिस्ट में पहले पायदान पर पहुंचे

TAGGED:DB NewsDB News UpdateDBNewsupdateDelhi Newsdivya bhumi updateHead Coach Of Team India:Jbp News
Share This Article
Facebook Twitter Whatsapp Whatsapp Telegram Threads Email Copy Link Print
What do you think?
Love0
Sad0
Happy0
Surprise0
Angry0
Previous Article रूसी सेना के साथ यूक्रेन युद्ध लड़ रहे भारतीय जल्द भारत वापिस आएंगे … पुतिन ने किया अश्वस्त
Next Article PM Modi को रूस का सबसे ऊंचा नागरिक सम्मान मिला
Leave a comment Leave a comment

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Stay Connected

FacebookLike
TwitterFollow
InstagramFollow
YoutubeSubscribe
- Advertisement -
Ad imageAd image

Latest News

7 दिन में ही 70 रुपये किलो बिकने लगी चीनी
Business 23/08/2026
‘आरक्षण हटाओ आंदोलन’ को खत्म करने देर रात पुलिस ने दिखाई सख्ती…
National 22/08/2026
मैहर शारदा लोक का रास्ता हुआ साफ, जिले को 256 करोड़ के विकास कार्यों की मिली सौगात
Madhya Pradesh 20/08/2026
लाल किले पर PM मोदी ने फहराया तिरंगा
National 15/08/2026
//

यह विश्व में सबसे तेजी से बढ़ती हुई हिंदी समाचार वेबसाइट है। यह राजनीतिक, सामाजिक, सांस्कृतिक, धार्मिक, व्यापार, मनोरंजन और क्रिकेट की दुनियां से जुड़े समाचार प्रकाशित करने में अहम भूमिका अदा कर रही है। यह अन्य हिंदी न्यूज साइटों की अपेक्षा सबसे अधिक विश्वसनीय, प्रामाणिक और निष्पक्ष समाचार अपने समर्पित पाठक वर्ग तक पहुंचाने का कार्य कर रही है।

Quick Link

  • About Us
  • Contact
  • My Bookmarks
  • Privacy Policy
  • Disclaimer
  • Sitemap

Top Categories

  • Fashion
  • Health
  • Religion
  • Science
  • Technology
  • Travel

Contact Us

//

Director – Mr. Prince Awasthi 8815353246,

Editor – Miss. Supriya 8815353246.

DB News Update | Divya Bhumi NewsDB News Update | Divya Bhumi News
Follow US
© 2024 Copyright All Rights Reserved. Media Management Society Jabalpur M.P. | Design & Developed by JPTechnoPark
  • Advertise
Welcome Back!

Sign in to your account

Lost your password?