By : DB News Update | Edited By: प्रिंस अवस्थी
Delhi NEWS. गणतंत्र दिवस पर पर कर्तव्य पथ पर भारतीय सेना के सिग्नल कोर के डेयरडेविल्स ने अद्भुत प्रदर्शन किया. समारोह में हर साल रोमांच का केंद्र जांबाज मोटरसाइकिल सवार होते हैं, जिन्हें डेयरडेविल्स के नाम से जाना जाता है. ये सवार अपनी मोटरसाइकलों पर अद्भुत और हैरतअंगेज करतब दिखाकर दर्शकों को मंत्रमुग्ध कर देते हैं.
दर्शक दांतों तले अंगुली दबाने को मजबूर हो गए
नाइब सुबेदार अनिल कुमार की अगुआई में आठ जवानों ने 9 मोटरसाइकिलोंपर एक भव्य मानव पिरामिड बनाकर सबको हैरान कर दिया. इस रोमांचक करतब को देखकर दर्शक दांतों तले अंगुली दबाने को मजबूर हो गए. कोर ऑफ सिग्नल्स के कैप्टन आशीष राणा ने अपनी टीम के साथ शानदार फॉर्मेशन तैयार करते हुए माननीय राष्ट्रपति को सलामी दी.
डेयर डेविल्स की टीम ने अद्भुत साहस का प्रदर्शन करते हुए ‘शत्रुजीत’ फॉर्मेशन बनाया, जिसने दर्शकों को जोश और गर्व से भर दिया.

