By using this site, you agree to the Privacy Policy and Terms of Use.
Accept
DB News Update | Divya Bhumi NewsDB News Update | Divya Bhumi NewsDB News Update | Divya Bhumi News
  • Home
  • Religion
  • National
  • International
  • Madhya Pradesh
  • Politics
  • Business
Reading: तीज का व्रत पहली बार करने वाले ध्यान रखें ये बातें, जानें पूजा विधि
Share
Sign In
Notification Show More
Font ResizerAa
DB News Update | Divya Bhumi NewsDB News Update | Divya Bhumi News
Font ResizerAa
  • National
  • International
  • Politics
  • Religion
  • Technology
Search
  • Home
  • Religion
  • National
  • International
  • Madhya Pradesh
  • Politics
  • Business
Have an existing account? Sign In
Follow US
  • Advertise
© 2024 Copyright All Rights Reserved. Media Management Society Jabalpur M.P. | Design & Developed by JPTechnoPark
DB News Update | Divya Bhumi News > Blog > Religion > तीज का व्रत पहली बार करने वाले ध्यान रखें ये बातें, जानें पूजा विधि
Religion

तीज का व्रत पहली बार करने वाले ध्यान रखें ये बातें, जानें पूजा विधि

DB News
Last updated: 25/10/2025 10:58 AM
DB News
Share
4 Min Read
SHARE

हरतालिका तीज 26 अगस्त 2025 को है. इस व्रत में नियम और विधि का खास ख्याल रखना पड़ता है, कहते हैं तभी व्रत पूर्ण होता है और पुण्य प्रदान करता है.

By : DB न्यूज अपडेट | Edited By : प्रिंस अवस्थी

Contents
हरतालिका तीज 26 अगस्त 2025 को है. इस व्रत में नियम और विधि का खास ख्याल रखना पड़ता है, कहते हैं तभी व्रत पूर्ण होता है और पुण्य प्रदान करता है.क्यों करते हैं हरतालिका तीज व्रत ?कैसे करें तैयारी ?ऐसे लें व्रत का संकल्प ?दोपहर में करें ये कामकिस समय करें पूजा ?पूजा विधि

Hartalika Teej 2025: सुहागिनें और कुंवारी लड़कियां दोनों ही इस व्रत को करती हैं. सबसे पहले माता पार्वती ने हरतालिका तीज व्रत किया था, जिसके फलस्वरूप शिव जी के रूप में उन्हें जीवनसाथी प्राप्त हुआ. हरतालिका तीज हिन्दू धर्म में महिलाओं का एक अत्यंत पावन और फलदायक व्रत है. यह व्रत भाद्रपद शुक्ल तृतीया को रखा जाता है और विशेष रूप से भगवती पार्वती और भगवान शिव को समर्पित है. इस साल हरतालिका तीज 26 अगस्त 2025 को है.

हरतालिका तीज बेहद कठिन व्रत है, इसलिए जो स्त्रियां पहली बार इस व्रत को कर रही हैं वह इसके नियम, विधि जरुर जान लें तभी व्रत का पुण्य प्राप्त होता है.

क्यों करते हैं हरतालिका तीज व्रत ?

इस दिन विवाहिता अपने पति की लंबी उम्र और सुखद वैवाहिक जीवन के लिए व्रत रखती हैं. वहीं मनचाहे वर की प्राप्ति के लिए अविवाहित युवतियां भी पूरी श्रद्धा के साथ इस व्रत को करती हैं.

कैसे करें तैयारी ?

हरतालिका तीज व्रत से एक दिन पहले रात में स्त्रियों को सात्विक भोजन करना चाहिए. साथ ही खीरा जरुर खाएं, इससे अगले दिन व्रत के दौरान पानी की कमी नहीं लगेगी.

ऐसे लें व्रत का संकल्प ?

“उमा महेश्वर सायुज्य सिद्धये हरितालिका व्रतमहं करिष्ये” मंत्र का जाप करते हुए हरतालिका तीज व्रत का संकल्प लें. व्रत वाले दिन सूर्योदय से पहले उठें और नए या साफ वस्त्र पहनें. जो लोग पहली बार ये व्रत कर रहे हैं वह निर्जला व्रत का संकल्प लें. ध्यान रहे एक बार संकल्प लेने के बाद इस व्रत को तोड़ा नहीं जाता है. सालों साल इसे करना पड़ता है.

दोपहर में करें ये काम

हरतालिका तीज की पूजा में शिव जी को 16 तरह की पत्तियां चढ़ाई जाती है. स्त्रियां इसे दोपहर के समय तोड़ लें और पूजा की थाली तैयार कर लें. इसमें सभी पूजन सामग्री रखें. सुहाग पिटारा भी रखें.

किस समय करें पूजा ?

हरतालिका तीज की पूजा प्रदोष काल से शुरू होती है और रात्रि के चारों प्रहर में शिव-पार्वती जी का पूजन, भजन किया जाता है. इस दिन रात्रि जागरण करने का विधान है.

पूजा विधि

  • शाम को पुन: स्नान करने के बाद स्त्रियां 16 श्रृंगार करें और फिर सबसे पहले पूजा स्थल को साफ कर वहां फुलेरा लगाएं. उसके नीचे मिट्‌टी या बालू से शिव पार्वती, गणेश जी की मूर्ति बनाकर स्थापित करें.
  • सबसे पहले गणेश जी का पूजन करें. षोडोपचार विधि से शंकर-पार्वती का पूजन करें. जल, पंचामृत, बेलपत्र, फूल, पत्तियां आदि चढ़ाएं. माता पार्वती को सुहाग सामग्री अर्पित करें. भोग लगाएं.
  • अब भगवान की परिक्रमा करें. रात को जागरण करें. तीज की कथा सुनें.
  • फिर ककड़ी और हल्वे का भोग लगाएं. भोग लगाने के बाद ककड़ी खाकर व्रत का पारण करें. अगले दिन सुबह स्नान करके वस्त्र बदलें और माता पार्वती को सिंदूर चढ़ाकर स्वंय लगाएं.
  • सभी पूजन सामग्री को एकत्र कर किसी सुहागिन महिला को दान दें. फिर शिव-पार्वती का विसर्जन कर दें.

Disclaimer: यह सूचना सिर्फ मान्यताओं और जानकारियों पर आधारित है. यहां यह बताना जरूरी है कि DBNewsupdate.com किसी भी तरह की मान्यता, जानकारी की पुष्टि नहीं करता है. किसी भी जानकारी या मान्यता को अमल में लाने से पहले संबंधित विशेषज्ञ से सलाह लें.

You Might Also Like

जन्माष्टमी 2026 में कब ? नोट करें तारीख और पूजा का मुहूर्त

गुरु पूर्णिमा के बीज मंत्र को सिद्ध करने का बन रहा दुर्लभ संयोग, जानें विधि

कब है गुरु पूर्णिमा? जानें सही तारीख, शुभ मुहूर्त और पूजा विधि

चरणामृत फायदेमंद है या फिर पंचामृत, जानें इससे जुड़ी मान्यताएं

शिवलिंग का रुद्राभिषेक करने के बाद ताली बजाना पुण्य है या पाप? जानें क्या है रहस्य

TAGGED:DB NewsDB News UpdateDBNewsupdatedivya bhumi updateJbp NewsMP NEWS
Share This Article
Facebook Twitter Whatsapp Whatsapp Telegram Threads Email Copy Link Print
What do you think?
Love0
Sad0
Happy0
Surprise0
Angry0
Previous Article दोस्तों के साथ समय अच्छा बीतेगा, पढ़ें आज का राशिफल
Next Article संयम रखें. आर्थिक स्थिति बेहतर होगी, पढ़ें आज का राशिफल
Leave a comment Leave a comment

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Stay Connected

FacebookLike
TwitterFollow
InstagramFollow
YoutubeSubscribe
- Advertisement -
Ad imageAd image

Latest News

7 दिन में ही 70 रुपये किलो बिकने लगी चीनी
Business 23/08/2026
‘आरक्षण हटाओ आंदोलन’ को खत्म करने देर रात पुलिस ने दिखाई सख्ती…
National 22/08/2026
मैहर शारदा लोक का रास्ता हुआ साफ, जिले को 256 करोड़ के विकास कार्यों की मिली सौगात
Madhya Pradesh 20/08/2026
लाल किले पर PM मोदी ने फहराया तिरंगा
National 15/08/2026
//

यह विश्व में सबसे तेजी से बढ़ती हुई हिंदी समाचार वेबसाइट है। यह राजनीतिक, सामाजिक, सांस्कृतिक, धार्मिक, व्यापार, मनोरंजन और क्रिकेट की दुनियां से जुड़े समाचार प्रकाशित करने में अहम भूमिका अदा कर रही है। यह अन्य हिंदी न्यूज साइटों की अपेक्षा सबसे अधिक विश्वसनीय, प्रामाणिक और निष्पक्ष समाचार अपने समर्पित पाठक वर्ग तक पहुंचाने का कार्य कर रही है।

Quick Link

  • About Us
  • Contact
  • My Bookmarks
  • Privacy Policy
  • Disclaimer
  • Sitemap

Top Categories

  • Fashion
  • Health
  • Religion
  • Science
  • Technology
  • Travel

Contact Us

//

Director – Mr. Prince Awasthi 8815353246,

Editor – Miss. Supriya 8815353246.

DB News Update | Divya Bhumi NewsDB News Update | Divya Bhumi News
Follow US
© 2024 Copyright All Rights Reserved. Media Management Society Jabalpur M.P. | Design & Developed by JPTechnoPark
  • Advertise
Welcome Back!

Sign in to your account

Lost your password?