Aaj Ka Rashifal, 4 August 2025 : आज 4 अगस्त 2025, सोमवार का दिन आपका कैसा रहेगा. इस सवाल का जवाब हर कोई जानना चाहता है. ग्रहों की चाल सभी राशियों को प्रभावित करती है. राशिफल या भविष्यफल से इसका शुभ अशुभ फल जान सकते हैं.
By : एस्ट्रोलॉजर पंडित प्रदीप मिश्रा
Edited by – सुप्रिया
Aaj Ka Rashifal: आज का राशिफल यानि 4 अगस्त 2025, सोमवार का दिन विशेष –
मेष | Aries – (जिनका नाम अ, ल, इ से शुरू होता है)
आज काम समय पर पूरे होंगे, आत्मविश्वास बढ़ेगा. नए अवसर मिलेंगे, फिजूल खर्च से बचें. दिनभर ऊर्जा बनी रहेगी. दोस्तों के साथ समय अच्छा बीतेगा, किसी मित्र से मतभेद संभव.
वृष | Taurus (जिनका नाम ब, व, उ, ए से शुरू होता है)
आज कार्यस्थल पर ध्यान दें, पिता की सलाह फायदेमंद. प्रॉपर्टी संबंधी मामलों में प्रगति. मानसिक तनाव रह सकता है. घर में मेहमान का आगमन, पुरानी यादें ताज़ा होंगी.
मिथुन | Gemini – (जिनका नाम क, छ, घ, ह से शुरू होता है)
आज नए संपर्क बनेंगे, काम में तरक्की. अप्रत्याशित लाभ, पर खर्च बढ़ सकते हैं. थकान हो सकती है, संतुलन रखें. ससुराल पक्ष से मुलाकात और सम्मान मिलेगा.
कर्क | Cancer- (जिनका नाम ड, हे से शुरू होता है)
आज मेहनत ज्यादा करनी होगी, विरोधी सक्रिय. आर्थिक स्थिति सामान्य. तनाव रह सकता है. सोच-समझकर बोलें, माता-पिता का आशीर्वाद मिलेगा.
सिंह | Leo – (जिनका नाम म, ट से शुरू होता है)
आज समाज और काम में सफलता. खर्च बढ़ सकते हैं, आय का संतुलन रखें. सेहत अच्छी रहेगी. घर में मेहमान का आगमन, परिजनों की याद आएगी.
कन्या | Virgo- (जिनका नाम प, ठ, ण, ट से शुरू होता है)
आज मेहनत का पूरा फल मिलेगा, जिम्मेदारियां निभाएंगे. आर्थिक स्थिति मजबूत. थकान और काम का दबाव रहेगा. परिवार में मतभेद खत्म होंगे, बच्चों से खुशी.
तुला | Libra – (जिनका नाम र, त से शुरू होता है)
आज तकनीकी और लंबे प्रोजेक्ट में सफलता. नए अवसर मिलेंगे. योग और ध्यान से लाभ. परिजन से सावधानी बरतें, दांपत्य जीवन अच्छा.
वृश्चिक | Scorpio – (जिनका नाम न, य से शुरू होता है)
आज बिजनेस डील अटक सकती है. उधार से बचें. धैर्य रखें, तनाव न लें. ससुराल पक्ष से विवाद हो सकता है.
धनु | Sagittarius – (जिनका नाम ये, ध, फ, भ से शुरू होता है)
आज रुके हुए काम पूरे होंगे. आय बढ़ेगी, संपत्ति खरीदने के योग. मन प्रसन्न रहेगा. संतान की नौकरी का योग, दूसरों के मामलों में न बोलें.
मकर | Capricorn – (जिनका नाम भो, ज, ख, ग से शुरू होता है)
आज काम में नए अवसर मिलेंगे. इनकम बढ़ेगी, प्रॉपर्टी से लाभ. मानसिक शांति और ऊर्जा रहेगी. माता-पिता का सहयोग मिलेगा, धार्मिक यात्रा संभव.
कुंभ | Aquarius – (जिनका नाम गु, स, श, ष, द से शुरू होता है)
आज मेहनत का फल मिलेगा, सतर्क रहें. बड़ी खरीदारी से पहले जांच करें. उतार-चढ़ाव रहेगा. जीवनसाथी से खटपट और पुराने मित्र से मुलाकात.
मीन | Pisces – (जिनका नाम दि, चा, झ, थ से शुरू होता है)
आज बिजनेस ट्रिप सफल होगी. रुका हुआ धन मिलेगा, सरकारी लाभ संभव. उत्साह बना रहेगा. भाई-बहनों का सहयोग, परिवार में शादी की बात पक्की.

