13 जनवरी से शुरू हुए महाकुंभ का मंगलवार को 23वां दिन है, जो 26 फरवरी तक जारी रहेगा.
By : DB News Update | Edited By : प्रिंस अवस्थी
Contents
Modi Mahakumbh Visit: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी बुधवार (5 फरवरी, 2025) को प्रयागराज महाकुंभ में त्रिवेणी संगम में स्नान कर सकते हैं. सूत्रों के हवाले से कहा जा रहा है कि पीएम मोदी की प्रयागराज यात्रा दिल्ली विधानसभा चुनाव के दिन होगी. ऐसे में उनका प्रयागराज पहुंचने के बाद कैसा शेड्यूल होगा, जान लेते हैं.
सूत्रों से मिली जानकारी के मुताबिक, पीएम मोदी सुबह 11 बजे से 11:30 बजे के बीच संगम में स्नान करेंगे.
आइये जानें कार्यक्रम का पूरा शेड्यूल:
- 10:05 बजे – प्रधानमंत्री मोदी प्रयागराज एयरपोर्ट पहुंचेंगे.
- 10:10 बजे – वे प्रयागराज एयरपोर्ट से डीपीएस हेलीपैड जाएंगे.
- 10:45 बजे – प्रधानमंत्री अरैल घाट पहुंचेंगे.
- 10:50 बजे – अरैल घाट से वे महाकुंभ पहुंचने के लिए नाव से जाएंगे.
- 11:00 – 11:30 बजे – प्रधानमंत्री मोदी का कार्यक्रम महाकुंभ मेले के लिए आरक्षित है.
- 11:45 बजे – वे नाव से अरैल घाट लौटेंगे फिर डीपीएस हेलीपैड पर वापस जाएंगे और प्रयागराज हवाई अड्डे के लिए रवाना होंगे.
- 12:30 बजे – प्रधानमंत्री भारतीय वायुसेना के विमान से प्रयागराज से प्रस्थान करेंगे.

