By using this site, you agree to the Privacy Policy and Terms of Use.
Accept
DB News Update | Divya Bhumi NewsDB News Update | Divya Bhumi NewsDB News Update | Divya Bhumi News
  • Home
  • Religion
  • National
  • International
  • Madhya Pradesh
  • Politics
  • Business
Reading: दूसरे टी20 में भारत की हार, 51 रनों से जीता दक्षिण अफ्रीका
Share
Sign In
Notification Show More
Font ResizerAa
DB News Update | Divya Bhumi NewsDB News Update | Divya Bhumi News
Font ResizerAa
  • National
  • International
  • Politics
  • Religion
  • Technology
Search
  • Home
  • Religion
  • National
  • International
  • Madhya Pradesh
  • Politics
  • Business
Have an existing account? Sign In
Follow US
  • Advertise
© 2024 Copyright All Rights Reserved. Media Management Society Jabalpur M.P. | Design & Developed by JPTechnoPark
DB News Update | Divya Bhumi News > Blog > Sport > दूसरे टी20 में भारत की हार, 51 रनों से जीता दक्षिण अफ्रीका
Sport

दूसरे टी20 में भारत की हार, 51 रनों से जीता दक्षिण अफ्रीका

DB News
Last updated: 11/12/2025 11:18 PM
DB News
Share
4 Min Read
SHARE

दक्षिण अफ्रीका ने दूसरा टी20 जीत लिया है. पांच मैचों की सीरीज अब 1-1 की बराबरी पर आ गई है.

Source : SOCIAL MEDIA

Contents
दक्षिण अफ्रीका ने दूसरा टी20 जीत लिया है. पांच मैचों की सीरीज अब 1-1 की बराबरी पर आ गई है.टॉप आर्डर फ्लॉपकहीं कोच गंभीर से तो नहीं हुई चूकसंघर्ष करते दिखे तिलक वर्मा20 ओवर भी नहीं खेल पाई टीम इंडियाअर्शदीप 13 गेंदों का ओवर डालकर बनाया रिकार्ड

By : DB News Update | Edited By: प्रिंस अवस्थी

IND vs SA 2nd T20 Full Highlights: भारत और दक्षिण अफ्रीका के पांच मैचों की टी20 सीरीज में आज दूसरा मैच न्यू चंडीगढ़ मुल्लांपुर के महाराजा यादवेंद्र सिंह अंतर्राष्ट्रीय क्रिकेट स्टेडियम में खेला गया. जिसमें दक्षिण अफ्रीका के हाथों दूसरे टी20 मैच में भारत को 51 रनों से हार का सामना करना पड़ा. इस जीत के साथ दक्षिण अफ्रीकी टीम एक-एक से बराबरी पर आ गई है. इस मुकाबले में दक्षिण अफ्रीका ने पहले बैटिंग करते हुए 213 रन बनाए थे, जवाब में टीम इंडिया निर्धारित 20 ओवरों में 162 रन ही बना सकी.

टॉप आर्डर फ्लॉप

मैच जीतने के लिए 214 रनों का लक्ष्य मिला, जिसका पीछा करने आई टीम इंडिया का टॉप आर्डर फ्लॉप साबित हुआ. क्योंकि शुभमन गिल गोल्डन डक का शिकार बने. कप्तान सूर्यकुमार यादव की खराब फॉर्म जारी है, जो 5 रन बनाकर पवेलियन लौट गए. अभिषेक शर्मा को मार्को यान्सेन ने जबरदस्त गेंद फेंक कर आउट किया, जिसे अभिषेक समझ ही नहीं पाए. अभिषेक के बल्ले से 17 रन निकले.

कहीं कोच गंभीर से तो नहीं हुई चूक

टीम इंडिया का सिर्फ टॉप ऑर्डर पक्का है, बाकी बल्लेबाजों का क्रम पक्का नहीं है. कोच गौतम गंभीर की यह नीति टीम इंडिया के वर्ल्ड कप प्लान पर भारी पड़ सकती है. टी20 टीम में नंबर-3 अभी तक सूर्यकुमार यादव और तिलक वर्मा के इर्दगिर्द घूम रहा था. मगर दूसरे टी20 में अक्षर पटेल को तीसरे क्रम पर भेजा गया. पटेल ने ऐसे समय में 21 गेंद में 21 रन बनाए, जब टीम इंडिया को तूफानी अंदाज में बैटिंग की जरूरत थी. नतीजन भारतीय टीम के लिए जरूरी रन रेट बढ़ता ही चला गया.

संघर्ष करते दिखे तिलक वर्मा

तिलक वर्मा अकेले संघर्ष करते देखे गए. एक छोर से लगातार विकेट गिरते रहे, लेकिन तिलक वर्मा किसी दीवार की तरह दक्षिण अफ्रीकी गेंदबाजों के सामने डटे रहे. बेबस बल्लेबाज केवल खराब गेंद का इंतजार करता रहा और अंतत: दबाव में उन्होंने भी छक्का-चौका मारने के चक्कर में आउट हो गए और दक्षिण अफ्रीका जीत हासिल कर ली.

20 ओवर भी नहीं खेल पाई टीम इंडिया

दक्षिण अफ्रीका ने पहले खेलने के बाद 20 ओवर में 4 विकेट पर 213 रन बनाए थे. जवाब में टीम इंडिया 19.1 ओवर में 162 रनों पर ढेर हो गई. भारत के लिए तिलक वर्मा ने 34 गेंद में 62 रन बनाए, लेकिन वह सिर्फ हार के अंतर को ही कम कर सके. दक्षिण अफ्रीका के लिए लुंगी एनगिडी, मार्को यानसेन और लुथो सिपाम्ला ने दो-दो विकेट झटके. वहीं ओटनील बार्टमैन ने 4 ओवर में 24 रन देकर 4 विकेट लिए. इससे पहले बैटिंग में दक्षिण अफ्रीका के लिए क्विंटन डिकॉक ने 90 रनों की पारी खेली. जसप्रीत बुमराह और अर्शदीप सिंह काफी महंगे साबित रहे थे.

अर्शदीप 13 गेंदों का ओवर डालकर बनाया रिकार्ड

अर्शदीप सिंह टी20 इंटरनेशनल में पूर्णकालिक देशों में संयुक्त रूप से सबसे ज्यादा गेंदों का ओवर डालने वाले गेंदबाज बन गए हैं. उन्होंने दक्षिण अफ्रीका के खिलाफ दूसरे टी20 में 13 गेंदों का ओवर डाला. इस मामले में नवीन उल हक के बराबर पहुंच गए. इस ओवर में अर्शदीप ने 18 रन खर्चे.

You Might Also Like

स्पेन की जीत का जश्न मनाने में ट्रंप ने खलल डाला, सोशल मीडिया में हुए ट्रोल

39 वर्षीय रोहित शर्मा ने जड़ा 34वां शतक, लॉर्ड्स में वनडे शतक लगाने वाले सबसे उम्रदराज बल्लेबाज बने

वर्ल्ड कप 2027 से रोहित शर्मा को बाहर करने की प्लानिंग?

INDIA की शर्मनाक हार, छिना नंबर-1 का ताज, टी-20 सीरीज पर इंग्लिश टीम का कब्जा

श्रेयस अय्यर की कप्तानी पर लगा बड़ा ‘कलंक’, लगातार मैच हारने की लिस्ट में पहले पायदान पर पहुंचे

TAGGED:DB NewsDB News UpdateDBNewsupdateDelhi Newsdivya bhumi updateIND vs SA 2nd T20 Full HighlightsJbp NewsMP NEWS
Share This Article
Facebook Twitter Whatsapp Whatsapp Telegram Threads Email Copy Link Print
What do you think?
Love0
Sad0
Happy0
Surprise1
Angry0
Previous Article जबलपुर और ग्वालियर जल्द मेट्रोपोलिटन सिटी होंगे घोषित
Next Article IAS संतोष वर्मा पर MP सरकार का एक्शन! केंद्र भेजा बर्खास्तगी का प्रस्ताव
Leave a comment Leave a comment

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Stay Connected

FacebookLike
TwitterFollow
InstagramFollow
YoutubeSubscribe
- Advertisement -
Ad imageAd image

Latest News

7 दिन में ही 70 रुपये किलो बिकने लगी चीनी
Business 23/08/2026
‘आरक्षण हटाओ आंदोलन’ को खत्म करने देर रात पुलिस ने दिखाई सख्ती…
National 22/08/2026
मैहर शारदा लोक का रास्ता हुआ साफ, जिले को 256 करोड़ के विकास कार्यों की मिली सौगात
Madhya Pradesh 20/08/2026
लाल किले पर PM मोदी ने फहराया तिरंगा
National 15/08/2026
//

यह विश्व में सबसे तेजी से बढ़ती हुई हिंदी समाचार वेबसाइट है। यह राजनीतिक, सामाजिक, सांस्कृतिक, धार्मिक, व्यापार, मनोरंजन और क्रिकेट की दुनियां से जुड़े समाचार प्रकाशित करने में अहम भूमिका अदा कर रही है। यह अन्य हिंदी न्यूज साइटों की अपेक्षा सबसे अधिक विश्वसनीय, प्रामाणिक और निष्पक्ष समाचार अपने समर्पित पाठक वर्ग तक पहुंचाने का कार्य कर रही है।

Quick Link

  • About Us
  • Contact
  • My Bookmarks
  • Privacy Policy
  • Disclaimer
  • Sitemap

Top Categories

  • Fashion
  • Health
  • Religion
  • Science
  • Technology
  • Travel

Contact Us

//

Director – Mr. Prince Awasthi 8815353246,

Editor – Miss. Supriya 8815353246.

DB News Update | Divya Bhumi NewsDB News Update | Divya Bhumi News
Follow US
© 2024 Copyright All Rights Reserved. Media Management Society Jabalpur M.P. | Design & Developed by JPTechnoPark
  • Advertise
Welcome Back!

Sign in to your account

Lost your password?