By using this site, you agree to the Privacy Policy and Terms of Use.
Accept
DB News Update | Divya Bhumi NewsDB News Update | Divya Bhumi NewsDB News Update | Divya Bhumi News
  • Home
  • Religion
  • National
  • International
  • Madhya Pradesh
  • Politics
  • Business
Reading: धमकियों के बीच सलमान खान ने खरीदी नई बुलेट प्रूफ SUV
Share
Sign In
Notification Show More
Font ResizerAa
DB News Update | Divya Bhumi NewsDB News Update | Divya Bhumi News
Font ResizerAa
  • National
  • International
  • Politics
  • Religion
  • Technology
Search
  • Home
  • Religion
  • National
  • International
  • Madhya Pradesh
  • Politics
  • Business
Have an existing account? Sign In
Follow US
  • Advertise
© 2024 Copyright All Rights Reserved. Media Management Society Jabalpur M.P. | Design & Developed by JPTechnoPark
DB News Update | Divya Bhumi News > Blog > Entertainment > धमकियों के बीच सलमान खान ने खरीदी नई बुलेट प्रूफ SUV
EntertainmentNational

धमकियों के बीच सलमान खान ने खरीदी नई बुलेट प्रूफ SUV

DB News
Last updated: 31/03/2026 12:28 PM
DB News
Share
5 Min Read
SHARE

ये एक इंपोर्टेड कार है जिसे सुपरस्टार ने दुबई से मंगवाया है, इतनी है कार की कीमत, धमकी के बाद से सलमान खान ने अपने करीबी बाबा सिद्दीकी के मर्डर के बाद ‘बिग बॉस 18’ की शूटिंग रोक दी थी

Source : DB News Update  

Contents
ये एक इंपोर्टेड कार है जिसे सुपरस्टार ने दुबई से मंगवाया है, इतनी है कार की कीमत, धमकी के बाद से सलमान खान ने अपने करीबी बाबा सिद्दीकी के मर्डर के बाद ‘बिग बॉस 18’ की शूटिंग रोक दी थीइन महंगी गाड़ियों के मालिक हैं सलमान खानकरीबी का मर्डर होने के बाद परिवार चिंतितबिश्नोई समाज के मंदिर में जाकर मांगें माफी- अध्यक्षमैसेज भेजने वाले ने खुद को लॉरेंस बिश्नोई गैंग का करीबी बतायाकीमत 2 करोड़ रुपये बताई जा रही

By : डीबी न्यूज अपडेट| Edited By : सुप्रिया

Salman Khan Buys New Bullet Proof SUV: एनसीपी नेता बाबा सिद्दीकी की हत्या और लॉरेंस बिश्नोई गैंग से मिल रही धमकियों के बीच सलमान खान ने नई बुलेट प्रूफ कार खरीद ली है. ये एक इंपोर्टेड एसयूवी है जिसे दुबई से मुंबई लाया गया है. इसमें कुछ खास फीचर्स हैं जिसकी वजह से ये काफी महंगी बताई जा रही है. सलमान खान ने अपने करीबी बाबा सिद्दीकी के मर्डर के बाद ‘बिग बॉस 18’ की शूटिंग रोक दी थी जिसे उन्होंने अब दोबारा शुरू कर दी है. ऐसे में सुरक्षा कारणों से एक्टर की 2 करोड़ की नई गाड़ी खरीदने की खबर सामने आ रही है.

इन महंगी गाड़ियों के मालिक हैं सलमान खान

मीडिया रिपोर्ट के अनुसार सलमान खान के पास दो बुलेट प्रूफ गाड़ियों के अलावा 82 लाख रुपए की मर्सिडीज बेंज एस क्लास, 13 करोड़ रुपए की ऑडी ए8 एल, 1.15 करोड़ रुपए की बीएमडब्ल्यू एक्स6, 1.29 करोड़ रुपए की टोयोटा लैंड क्रूजर, 1.4 करोड़ रुपए की ऑडी आरएस7, 2.06 करोड़ रुपए की रेंज रोवर, 2.31 करोड़ रुपये की ऑडी आर8 और करीब 2.32 करोड़ रुपए की लेक्सस एलएक्स470 के मालिक हैं.

करीबी का मर्डर होने के बाद परिवार चिंतित

एनसीपी नेता बाबा सिद्दीकी के मर्डर केस में जांच चल रही है. बाबा सिद्दीकी एक्टर सलमान खान के बेहद करीबी रहे हैं. वहीं, सलमान खान को भी दोबारा रंगदारी आदि की धमकियां मिलने लगी हैं. इस बीच एक्टर के चाहने वालों में उनको लेकर चिंता दिखने लगी है. इस बीच सलमान खान के पिता सलीम खान ने बताया कि लगातार मिल रही धमकियों से उनका पूरा परिवार परेशान है. सलमान खान के पिता सलीम खान ने दावा किया है कि उनके बेटे ने काले हिरण का शिकार नहीं किया था. धमकियों से उनका पूरा परिवार परेशान है. इस पर अब बिश्नोई महासभा के राष्ट्रीय अध्यक्ष देवेंद्र बुढ़िया की प्रतिक्रिया आई है. उन्होंने सलमान खान और उनके परिवार को ‘एक नंबर का झूठा’ बताते हुए कहा कि यह खान परिवार का दूसरा अपराध है.

बिश्नोई समाज के मंदिर में जाकर मांगें माफी- अध्यक्ष

वहीं, बिश्नोई महासभा के राष्ट्रीय अध्यक्ष देवेंद्र बुढ़िया ने सलमान खान से कहा है कि समाज और भगवान से माफी मांग लें. उन्होंने कहा कि बिश्नोई समाज के विश्व स्तरीय मंदिर मुकाम पर जाकर माफी मांगें. उन्होंने कहा कि “सलमान खान के पिता सलीम खान का यह मतलब है कि पुलिस, वन विभाग, चश्मदीद गवाह और न्यायालय सभी झूठे हैं. सलमान खान और उसका परिवार ही सच्चा है.

मैसेज भेजने वाले ने खुद को लॉरेंस बिश्नोई गैंग का करीबी बताया

वहीं आपको बता दें कि ताजा मामले में मुंबई ट्रैफिक कंट्रोल रूम में अभिनेता सलमान खान के लिए एक धमकी भरा मैसेज आया है. मैसेज भेजने वाले ने खुद को लॉरेंस बिश्नोई गैंग का करीबी बताया है. सूत्रों ने बताया कि मुंबई ट्रैफिक पुलिस के व्हाट्सएप नंबर पर एक धमकी भरा मैसेज आया, जिसमें अभिनेता सलमान खान से लॉरेंस बिश्नोई के साथ लंबे समय से चली आ रही दुश्मनी को खत्म करने के लिए 5 करोड़ रुपये की मांग की गई है. मैसेज करने वाले ने दावा किया कि वो सलमान और लॉरेंस गैंग में सुलह करवा देगा. ऐसा करने के लिए उसने पैसे मांगे और कहा कि अगर पैसे नहीं दिए गए, तो सलमान खान का हाल बाबा सिद्दीकी से भी बुरा होगा.

कीमत 2 करोड़ रुपये बताई जा रही

‘ईटाइम्स’ की रिपोर्ट के मुताबिक, इसकी कीमत 2 करोड़ रुपये बताई जा रही है. Salman Khan ने इसे अपनी पिछली कार की तरह दुबई से इम्पोर्ट करवाया है. मालूम हो कि सलमान के खास दोस्त और NCP के नेता बाबा सिद्दीकी की हाल ही गोली मारकर हत्या कर दी गई थी. लॉरेंस बिश्नोई ने हत्या की जिम्मेदारी लेते हुए इसकी वजह सलमान से बाबा सिद्दीकी की दोस्ती बताई थी. दशहशतगर्दों में इतनी हिम्मत कहां से आती है? यह सबसे बड़ा सवाल है. क्योंकि जब इतनी बड़े स्तर पर धमकियां मिल रही हैं तो आम आदमी की सुरक्षा किस प्रकार से होगी? और वे कितना सुरक्षित महसू करें? यह भी सवाल है.

You Might Also Like

‘आरक्षण हटाओ आंदोलन’ को खत्म करने देर रात पुलिस ने दिखाई सख्ती…

लाल किले पर PM मोदी ने फहराया तिरंगा

देशभक्ति की रंग में रंगा देश…, कहीं सनातन तिरंगा यात्रा तो कहीं स्कूटर रैली निकाली

राम मंदिर चढ़ावा चोरी पर अड़ा विपक्ष, 18वें दिन भी दिखी नोकझोंक

‘NEET-UG का पेपर NTA के एक्सपर्ट्स ने लीक कराया’- CBI

TAGGED:DB NewsDB News UpdateDBNewsupdatedivya bhumi updateSalman Khan
Share This Article
Facebook Twitter Whatsapp Whatsapp Telegram Threads Email Copy Link Print
What do you think?
Love0
Sad0
Happy0
Surprise0
Angry0
Previous Article आज जो भी काम करेंगे उसमें आपको सफलता मिलेगी, पढ़ें आज का भविष्यफल
Next Article पटाखा फैक्ट्री में ब्लास्ट, लगी आग, महिला और बच्ची की मौत!
Leave a comment Leave a comment

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Stay Connected

FacebookLike
TwitterFollow
InstagramFollow
YoutubeSubscribe
- Advertisement -
Ad imageAd image

Latest News

7 दिन में ही 70 रुपये किलो बिकने लगी चीनी
Business 23/08/2026
मैहर शारदा लोक का रास्ता हुआ साफ, जिले को 256 करोड़ के विकास कार्यों की मिली सौगात
Madhya Pradesh 20/08/2026
जन्माष्टमी 2026 में कब ? नोट करें तारीख और पूजा का मुहूर्त
Religion 14/08/2026
जिंदगी की उलझनों को सुलझाने का रास्ता बताएगा ‘अंतर्गीता’ ऐप
Technology 12/08/2026
//

यह विश्व में सबसे तेजी से बढ़ती हुई हिंदी समाचार वेबसाइट है। यह राजनीतिक, सामाजिक, सांस्कृतिक, धार्मिक, व्यापार, मनोरंजन और क्रिकेट की दुनियां से जुड़े समाचार प्रकाशित करने में अहम भूमिका अदा कर रही है। यह अन्य हिंदी न्यूज साइटों की अपेक्षा सबसे अधिक विश्वसनीय, प्रामाणिक और निष्पक्ष समाचार अपने समर्पित पाठक वर्ग तक पहुंचाने का कार्य कर रही है।

Quick Link

  • About Us
  • Contact
  • My Bookmarks
  • Privacy Policy
  • Disclaimer
  • Sitemap

Top Categories

  • Fashion
  • Health
  • Religion
  • Science
  • Technology
  • Travel

Contact Us

//

Director – Mr. Prince Awasthi 8815353246,

Editor – Miss. Supriya 8815353246.

DB News Update | Divya Bhumi NewsDB News Update | Divya Bhumi News
Follow US
© 2024 Copyright All Rights Reserved. Media Management Society Jabalpur M.P. | Design & Developed by JPTechnoPark
  • Advertise
Welcome Back!

Sign in to your account

Lost your password?