बॉलीवुड के ही-मैन की तबीयत बिगड़ने की खबर आने के बाद से उनके करीबी और तमाम सेलेब्स का अस्पताल में तांता लगा हुआ है. सनी देओल, सलमान से शाहरुख तक ने दिग्गज अभिनेता का हाल-चाल जाना.
Source : DB News Update
By : DB News Update | Edited By: प्रिंस अवस्थी
Dharmendra Health Update: बॉलीवुड स्टार धर्मेंद्र विगत दिनों अस्पताल में भर्ती हुए थे. जिन्हें देखने वालों का तांता लगा हुआ है. हलांकि उनकी हालत स्थिर बताई जा रही है. लेकिन रूमर्स के बीच धर्मेन्द्र के निधन की खबर फैल गई थी. जिसके बाद उनकी बेटी ईशा देओल पत्नी हेमा मालिनी ने इन रूमर्स को खारिज कर दिया और सभी को बताया कि एक्टर धमेन्द्र की हालत स्थिर है. बतादें कि धर्मेंद्र की तबीयत बिगड़ने की खबर आते ही सनी देओल सब कुछ छोड़छाड़ कर पिता को देखने के लिए अस्पताल पहुंचे थे. इस दौरान एक्टर काफी मायूस देखे गए. वे मीडिया से चेहरा छिपाते भी नजर आए. वहीं सनी देओल के बेटे राजवीर भी अपने दादा का हाल चाल जानने के लिए अस्पताल पहुंचे थे और वे काफी उदास नजर आ रहे थे.
करीबी पहुंचे अस्पताल
बताया जा रहा है कि सलमान खान धर्मेंद्र के काफी करीबी माने जाते हैं. दिग्गज अभिनेता धर्मेन्द्र की तबीयत खराब होने की खबर सुनते ही सलमान भी अस्पताल पहुंचे थे. सलमान खान भी इस दौरान काफी मायूस नजर आए. यहां बता दें कि धर्मेंद्र सलमान खान को अपना बेटा मानते हैं. अभय देओल भी धर्मेंद्र का हाल चाल जानने के लिए आज अस्पताल में नजर आए.
गोविंदा भी बीती रात धर्मेंद्र का हाल चाल जानने के लिए अस्पताल पहुंचे थे. गदर एक्ट्रेस अमीषा पटेल भी दिग्गज अभिनेता को देखने के लिए अस्पताल पहुंची थीं. इस दौरान अमीषा पटेल की आंखें नम दिखीं.
हॉस्पिटल के बाहर बढ़ाई गई सिक्योरिटी
ब्रीच कैंडी हॉस्पिटल में धर्मेंद्र को एडमिट करवाया गया था. 10 नंवबर को उनकी हालत गंभीर हो गई थी. अब वो रिकवर कर रहे हैं. हॉस्पिटल के बाहर सिक्योरिटी बढ़ाई गई है.
दिग्गज अभिनेता के कई किस्से
बताया जाता है कि एक बार धर्मेंद्र एक पार्टी में थे और उन्होंने संजय खान के साथ 1965 में फिल्म ‘हकीकत’ में काम किया था. संजय उस समय नए कलाकार थे और धर्मेंद्र हमेशा से ही शानदार पार्टियां आयोजित करने के लिए जाने जाते थे. एक बार उन्होंने फिल्म के कलाकारों और क्रू के लिए एक छोटी सी पार्टी रखी ताकि सभी आपस में मिल-जुल सकें. खबरों के अनुसार, उस समय संजय नशे में थे और उन्होंने फिल्म इंडस्ट्री के अभिनेताओं के बारे में बुरा-भला कहना शुरू कर दिया. धर्मेंद्र ने उनकी बात सहन की और प्यार से उन्हें समझाते रहे कि उन्हें ऐसा नहीं करना चाहिए. लेकिन बात तब बढ़ गई जब संजय ने दिग्गज अभिनेता ओम प्रकाश के बारे में बुरा-भला कहना शुरू कर दिया. जो लोग नहीं जानते, उन्हें बता दें कि धर्मेंद्र और ओम प्रकाश ने मशहूर फिल्म ‘चुपके चुपके’ में साथ काम किया है. जब संजय ने ओम प्रकाश का अपमान करना शुरू किया, तो धर्मेंद्र इसे बर्दाश्त नहीं कर सके और उन्होंने उन्हें थप्पड़ मार दिया.
धर्मेंद्र ने दो बार शादी की है और वे छह बच्चों के पिता हैं
बॉलीवुड के दिग्गज अभिनेता धर्मेंद्र, जो 1960 के दशक के चहेते थे, ने अपने आकर्षण और प्रतिभा से लाखों दिलों को जीता है. उन्होंने फिल्म ‘दिल भी तेरा हम भी तेरे’ से अपने करियर की शुरुआत की, जिसने फिल्मी दुनिया में उनके लंबे सफर की शुरुआत की. सफलता की सीढ़ियां चढ़ते हुए, उनके निजी जीवन में भी कई दिलचस्प किस्से थे. धर्मेंद्र ने दो बार शादी की है और वे छह बच्चों – सनी, बॉबी, अजीता, विजेता, ईशा और अहाना के पिता हैं. जहां सनी और बॉबी आज बॉलीवुड के जाने-माने अभिनेता हैं, वहीं धर्मेंद्र की बेटियां, खासकर अजीता और विजेता, चकाचौंध से दूर एकांत जीवन जीना पसंद करती हैं.
“ओह माय गॉड! धरम जी तो मेरी जान हैं
एक फैन ने सुनीता से धर्मेंद्र की कोई खास याद पूछी तो वे भावुक हो गईं. उन्होंने बताया कि जब उन्हें पता चला कि धर्मेंद्र आईसीयू में हैं, तो वे रो पड़ीं. सुनीता ने कहा, “ओह माय गॉड! धरम जी तो मेरी जान हैं. मैंने उनके साथ शो किया, डांस भी किया. वो मेरे बचपन के क्रश हैं! दुबई से लौटते वक्त मुझे खबर मिली कि वो आईसीयू में हैं. मैं इवेंट में जा रही थी, लेकिन इतना रोई कि हालत खराब हो गई. बेटी का फोन आया तो और रोई.”
सुनीता ने आगे कहा, “एयरपोर्ट पर मीडिया ने पूछा तो मैंने कहा – माता रानी से प्रार्थना कर रही हूं कि वो स्वस्थ रहें. पंजाबी हैं, कभी हार नहीं मानते. फिल्म इंडस्ट्री के ही-मैन सिर्फ धरम जी हैं. भगवान उन्हें 100 साल की उम्र दें, मेरी उम्र भी उन्हें दे दें. इंडस्ट्री में उनसे ज्यादा सीधा-सादा और सुंदर कोई नहीं. ढेर सारा प्यार, आई लव यू धरम जी!”

