By using this site, you agree to the Privacy Policy and Terms of Use.
Accept
DB News Update | Divya Bhumi NewsDB News Update | Divya Bhumi NewsDB News Update | Divya Bhumi News
  • Home
  • Religion
  • National
  • International
  • Madhya Pradesh
  • Politics
  • Business
Reading: नए साल की बधाई! राष्ट्रपति, PM मोदी, CM योगी सहित राहुल गांधी ने न्यू ईयर पर आपसे क्या कहा, जानें..
Share
Sign In
Notification Show More
Font ResizerAa
DB News Update | Divya Bhumi NewsDB News Update | Divya Bhumi News
Font ResizerAa
  • National
  • International
  • Politics
  • Religion
  • Technology
Search
  • Home
  • Religion
  • National
  • International
  • Madhya Pradesh
  • Politics
  • Business
Have an existing account? Sign In
Follow US
  • Advertise
© 2024 Copyright All Rights Reserved. Media Management Society Jabalpur M.P. | Design & Developed by JPTechnoPark
DB News Update | Divya Bhumi News > Blog > National > नए साल की बधाई! राष्ट्रपति, PM मोदी, CM योगी सहित राहुल गांधी ने न्यू ईयर पर आपसे क्या कहा, जानें..
National

नए साल की बधाई! राष्ट्रपति, PM मोदी, CM योगी सहित राहुल गांधी ने न्यू ईयर पर आपसे क्या कहा, जानें..

DB News
Last updated: 01/10/2025 11:52 AM
DB News
Share
4 Min Read
SHARE

पूरे देश में नए साल को लेकर धूम है. इस अवसर पर राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू, उपराष्ट्रपति और प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने लोगों को शुभकामनाएं दी.


By : DB News Update | Edited By: प्रिंस अवस्थी

Contents
पूरे देश में नए साल को लेकर धूम है. इस अवसर पर राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू, उपराष्ट्रपति और प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने लोगों को शुभकामनाएं दी.किसने क्या कहा?

New Year 2025: देश और दुनियाभर के लोगों ने साल 2024 को अलविदा कहते हुए पूरे जोश के साथ नए साल 2025 का स्वागत कर रहे है. नए साल के अवसर पर राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू, उपराष्ट्रपति, प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी, केंद्रीय रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह, सीएम योगी आदित्यनाथ और राहुल गांधी समेत कई नेताओं ने लोगों को नए साल की शुभकामनाएं दी हैं. इसी के साथ डीबी न्यूज अपडेट परिवार भी आप सभी को नए साल की शुभकामनाएं प्रेषित कर रहा है.

किसने क्या कहा?


” सभी को नव वर्ष की हार्दिक शुभकामनाएं! वर्ष 2025 सभी के लिए खुशियां, सद्भाव और समृद्धि लेकर आए! इस अवसर पर, आइए हम भारत और विश्व के लिए एक उज्जवल, अधिक समावेशी और टिकाऊ भविष्य बनाने के लिए मिलकर काम करने की अपनी प्रतिबद्धता को नवीनीकृत करें.”
द्रौपदी मुर्मू, राष्ट्रपति

“2025 में प्रवेश करते समय सभी नागरिकों को हार्दिक बधाई. यह हमारे गणतंत्र की यात्रा का एक महत्वपूर्ण मोड़ है. यह वर्ष हमारे संविधान की शताब्दी की अंतिम तिमाही में प्रवेश का प्रतीक है. 2047 में विकसित भारत की ओर बढ़ते हुए, हमारे संविधान निर्माताओं के सपने को साकार करने के लिए खुद को फिर से समर्पित करने का समय है. सभी को एक सुखद और उद्देश्यपूर्ण नववर्ष 2025 की शुभकामनाएं!”
जगदीप धनखड़, उपराष्ट्रपति

“2025 की शुभकामनाएं. यह वर्ष सभी के लिए नए अवसर, सफलता और अनंत खुशियां लेकर आए. सभी को अच्छा स्वास्थ्य और समृद्धि का आशीर्वाद मिले.”
नरेन्द्र मोदी, पीएम

“नए साल की शुभकामनाएं दीं. उन्होंने एक्स पर पोस्ट में कहा, आप सभी को नववर्ष की हार्दिक शुभकामनाएं. यह साल आप सभी के लिए सुख, समृद्धि और उत्तम स्वास्थ्य लेकर आए, यही मेरी मंगल कामना है.”
राजनाथ सिंह, केंद्रीय रक्षा मंत्री

“आप सभी को नववर्ष की हार्दिक शुभकामनाएं, आशा करता हूं यह वर्ष आपके जीवन में नव उमंग, नव उल्लास और खुशियां लेकर आए.”
राहुल गांधी , लोकसभा में विपक्ष के नेता

“डबल इंजन सरकार उत्तर प्रदेश को देश का अग्रणी राज्य बनाने के लिए प्रतिबद्ध है. राज्य में संचालित विकास एवं जन-कल्याणकारी योजनाओं से प्रदेश की जनता का जीवन स्तर निरंतर बेहतर हो रहा है. डबल इंजन सरकार की योजनाओं का लाभ गरीब, किसान, नौजवान, महिला सहित समाज के हर वर्ग को प्राप्त हो रहा है. ‘नए भारत का नया उत्तर प्रदेश’ विरासत और विकास को आगे बढ़ाने में अपनी सार्थक भूमिका का निर्वहन कर रहा है. पूर्ण विश्वास है कि ईसवी सन् -2025 में राज्य को समृद्धि एवं विकास के मार्ग पर ले जाने के डबल इंजन सरकार के प्रयासों को और अधिक गति मिलेगी.”
योगी आदित्यनाथ, CM यूपी

“नव वर्ष के अवसर पर प्रदेश एवं देशवासियों को हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएं. ईश्वर से कामना है कि यह नववर्ष आप सभी के लिए सुख, शांति, समृद्धि, सद्भाव एवं अनंत सफलताओं का वर्ष हो. सबके सम्मिलित प्रयास से सुखी, समृद्ध एवं गौरवशाली बिहार के निर्माण का संकल्प पूरा होगा.”
नीतीश कुमार, CM बिहार

You Might Also Like

‘आरक्षण हटाओ आंदोलन’ को खत्म करने देर रात पुलिस ने दिखाई सख्ती…

लाल किले पर PM मोदी ने फहराया तिरंगा

देशभक्ति की रंग में रंगा देश…, कहीं सनातन तिरंगा यात्रा तो कहीं स्कूटर रैली निकाली

राम मंदिर चढ़ावा चोरी पर अड़ा विपक्ष, 18वें दिन भी दिखी नोकझोंक

‘NEET-UG का पेपर NTA के एक्सपर्ट्स ने लीक कराया’- CBI

TAGGED:DB NewsDB News UpdateDBNewsupdateDelhi Newsdivya bhumi updateHappy new year 2025PMModiRahul Gandhi
Share This Article
Facebook Twitter Whatsapp Whatsapp Telegram Threads Email Copy Link Print
What do you think?
Love0
Sad0
Happy1
Surprise0
Angry0
Previous Article आज का दिन काफी अनुकूल रहेगा, आपकी आय में वृद्धि होगी, पढ़ें आज का राशिफल
Next Article महाराष्ट्र के जलगांव में बवाल, दो गुटों के बीच पथराव
Leave a comment Leave a comment

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Stay Connected

FacebookLike
TwitterFollow
InstagramFollow
YoutubeSubscribe
- Advertisement -
Ad imageAd image

Latest News

7 दिन में ही 70 रुपये किलो बिकने लगी चीनी
Business 23/08/2026
मैहर शारदा लोक का रास्ता हुआ साफ, जिले को 256 करोड़ के विकास कार्यों की मिली सौगात
Madhya Pradesh 20/08/2026
जन्माष्टमी 2026 में कब ? नोट करें तारीख और पूजा का मुहूर्त
Religion 14/08/2026
जिंदगी की उलझनों को सुलझाने का रास्ता बताएगा ‘अंतर्गीता’ ऐप
Technology 12/08/2026
//

यह विश्व में सबसे तेजी से बढ़ती हुई हिंदी समाचार वेबसाइट है। यह राजनीतिक, सामाजिक, सांस्कृतिक, धार्मिक, व्यापार, मनोरंजन और क्रिकेट की दुनियां से जुड़े समाचार प्रकाशित करने में अहम भूमिका अदा कर रही है। यह अन्य हिंदी न्यूज साइटों की अपेक्षा सबसे अधिक विश्वसनीय, प्रामाणिक और निष्पक्ष समाचार अपने समर्पित पाठक वर्ग तक पहुंचाने का कार्य कर रही है।

Quick Link

  • About Us
  • Contact
  • My Bookmarks
  • Privacy Policy
  • Disclaimer
  • Sitemap

Top Categories

  • Fashion
  • Health
  • Religion
  • Science
  • Technology
  • Travel

Contact Us

//

Director – Mr. Prince Awasthi 8815353246,

Editor – Miss. Supriya 8815353246.

DB News Update | Divya Bhumi NewsDB News Update | Divya Bhumi News
Follow US
© 2024 Copyright All Rights Reserved. Media Management Society Jabalpur M.P. | Design & Developed by JPTechnoPark
  • Advertise
Welcome Back!

Sign in to your account

Lost your password?