Aaj Ka Rashifal, 12 March 2025: आज 12 मार्च 2025, बुधवार का दिन आपका कैसा रहेगा. इस सवाल का जवाब हर कोई जानना चाहता है. ग्रहों की चाल सभी राशियों को प्रभावित करती है. राशिफल या भविष्यफल से इसका शुभ अशुभ फल जान सकते हैं.
By : एस्ट्रोलॉजर पंडित प्रदीप मिश्रा
Edited by – सुप्रिया
Aaj Ka Rashifal: आज का राशिफल यानि 12 मार्च 2025, बुधवार का दिन विशेष –
मेष | Aries – (जिनका नाम अ, ल, इ से शुरू होता है)
आज का दिन मेष राशि के जातकों के लिए तरक्की दिलाने वाला रहेगा. आपको अपनी संतान से बहुत ही सोच विचार करके ही काम को करना होगा. अपने काम में आ रही समस्याओं को अनदेखा करने की कोशिश न करें. आपको किसी संपत्ति की प्राप्ति हो सकती है. आपके आसपास कुछ आप शत्रु आपके मित्र के रूप में हो सकते हैं, जिन्हें आपको पहचान की आवश्यकता है.
वृष | Taurus (जिनका नाम ब, व, उ, ए से शुरू होता है)
आज का दिन वृषभ राशि के जातकों के लिए स्वास्थ्य के लिहाज से कुछ कमजोर रहेगा. आपको अपनी सेहत में लापरवाही करने से बचना होगा. राजनीति में कार्यरत लोग अपने काम में व्यस्त रहेंगे, जिस कारण वह परिवार के सदस्यों को समय नहीं दे पाएंगे. आप अपने मित्रों के साथ कुछ समय मौज-मस्ती करने में व्यतीत करेंगे. आप अपनी माताजी से किसी बात को लेकर जिद्द कर सकते हैं.
मिथुन | Gemini – (जिनका नाम क, छ, घ, ह से शुरू होता है)
आज का दिन मिथुन राशि के जातकों के लिए सावधान रहने के लिए रहेगा. ऑनलाइन काम कर रहे लोगों के साथ कोई फ्रॉड हो सकता है. आप यदि पार्टनरशिप में कोई काम करें, तो उसमें अपने पार्टनर पर पूरी निगरानी बनाकर रखें. कार्य क्षेत्र में आपके बॉस आपकी जिम्मेदारियां बढ़ा सकते हैं. आप अपनी शान शौकत की वस्तुओं पर भी अच्छा खासा धन व्यय करेंगे.
कर्क | Cancer- (जिनका नाम ड, हे से शुरू होता है)
आज का दिन कर्क राशि के जातक को के लिए कुछ उलझन लेकर आएगा. आपको अपने काम की गति में तेजी लानी होगी, तभी आप समय रहते सभी कामों को निपटा पाएंगे. घर परिवार में चल रही समस्याएं प्रबल रहेंगी, जिनके लिए आपको अपने माता-पिता से बातचीत करनी होगी. आपके जो जातक नौकरी में कार्यरत है, वह किसी पार्ट टाइम कार्य को करने की योजना बना सकते हैं.
सिंह | Leo – (जिनका नाम म, ट से शुरू होता है)
आज का दिन सिंह राशि के जातकों के लिए खुशनुमा रहने वाला है. आप खुशियों से सराबोर रहेंगे. आपको एक के बाद एक खुशखबरी सुनने को मिलती रहेगी. आपका कोई मित्र आपसे पुराने गिले शिकवे दूर करने आ सकता है. आप किसी पिकनिक आदि पर जाने की योजना बनाएंगे, जिसमें सभी सदस्य एकजुट रहेंगे. आपके मन में प्रेम व सहयोग की भावना बनी रहेगी.
कन्या | Virgo- (जिनका नाम प, ठ, ण, ट से शुरू होता है)
कन्या राशि के जातक आज आत्मविश्वास से भरपूर रहने के कारण प्रत्येक कामों को करने में तत्पर रहेंगे. आप अपने साथ-साथ औरों के कामों को भी आसानी से कर पाएंगे. आपके हुनर की परख आपके बॉस को हो सकती है, जिसके बाद वह आपका प्रमोशन कर सकते हैं. आप यदि किसी मकान, दुकान आदि की खरीदारी करने के लिए सोच रहे थे, तो आपकी वह इच्छा भी पूरी होगी.
तुला | Libra – (जिनका नाम र, त से शुरू होता है)
आज का दिन तुला राशि के जातकों के लिए मिलाजुला रहने वाला है. नौकरी में कार्यरत लोगों के काम बढ़ने से वह परेशान रहेंगे, जिस कारण वह बदलाव की योजना बना सकते हैं. जीवन साथी से यदि आप कोई मदद मांगेंगे, तो वह भी आपको आसानी से मिल जाएगी. आपको अपने किसी परिजन से वाद विवाद में पड़ने से बचना होगा. आपको परिवार में किसी सदस्य की ओर से कोई खुशखबरी तो सुनने को मिलेगी, लेकिन आपको किसी की कोई बात बुरी लग सकती है.
वृश्चिक | Scorpio – (जिनका नाम न, य से शुरू होता है)
आज के दिन वृश्चिक राशि के जातकों के लिए अपनी आय के प्रयासों को बढ़ाने में तेजी लेकर आएगा. आप किसी बिजनेस की शुरुआत कर सकते हैं, जो आपके लिए अच्छी रहेगी, लेकिन आपको किसी संपत्ति संबंधित विवाद में अनुभवी में व्यक्तियो से सलाह मशवरे की आवश्यकता होगी. आपको किसी काम में चल रही समस्याओं को लेकर अपने मित्रों से बातचीत करनी होगी.
धनु | Sagittarius – (जिनका नाम ये, ध, फ, भ से शुरू होता है)
आज के दिन धनु राशि के जातकों के लिए कुछ नई समस्या खड़ी कर सकता है, क्योंकि आपको अपने बिजनेस में पुरानी योजना से नुकसान होने की संभावना है. आप किसी को साझेदारी ना बनाएं. यदि आपको कोई सलाह दें, तो उस पर बहुत ही सोच विचार कर अमल करें. आपके अंदर प्रेम व सहयोग की भावना बनी रहेगी. गृहस्थ जीवन में आपको कुछ समस्याएं तो आएंगी.
मकर | Capricorn – (जिनका नाम भो, ज, ख, ग से शुरू होता है)
आज के दिन मकर राशि के जातकों के लिए मिश्रित परिणाम लेकर आएगा, क्योंकि आप जिस काम में हाथ डालेंगे, उसमें आपको सफलता अवश्य मिलेगी. आपको अपने मन में ईर्ष्या द्धेष की भावना नहीं रखनी है. प्रतिस्पर्धा का भाव आपके मन में बना रहेगा. राजनीति में आगे बढ़ रहे लोग अपने आसपास रह रहे लोगों से सावधान रहें, नहीं तो वह उनके कामों को बिगड़ने की कोशिश करेंगे.
कुंभ | Aquarius – (जिनका नाम गु, स, श, ष, द से शुरू होता है)
आज के दिन कुंभ राशि के जातक अपने काम में कुछ बदलाव करेंगे, जो उनके लिए अच्छे तो रहेंगे, लेकिन उसमें उन्हें कुछ कठिनाइयां आएंगी. आप अपने घर को रिनोवेट करने पर भी ध्यान देंगे, जिसमें अच्छा खासा धन भी लगाएंगे. आपकी संतान का ध्यान बाकी काम में लगने के कारण पढ़ाई लिखाई का नुकसान हो सकता है, इसलिए आपको उन्हें समझने की आवश्यकता होगी.
मीन | Pisces – (जिनका नाम दि, चा, झ, थ से शुरू होता है)
आज का दिन मीन राशि के जातकों के लिए बाकी दिनों की तुलना में बेहतर रहने वाला है. आप अपने धन को बढ़ाने के प्रयासों में तेजी लाएंगे, लेकिन इसमें आप किसी गलत रास्ते पर ना चलें. आपके परिजन आपकी बातों का पूरा मान रखेंगे, जिससे आपको खुशी होगी. परिवार में किसी सदस्य के विवाह की बात पक्की हो सकती है,जिससे माहौल खुशनुमा रहेगा.

