By using this site, you agree to the Privacy Policy and Terms of Use.
Accept
DB News Update | Divya Bhumi NewsDB News Update | Divya Bhumi NewsDB News Update | Divya Bhumi News
  • Home
  • Religion
  • National
  • International
  • Madhya Pradesh
  • Politics
  • Business
Reading: Pakistan सेना ने 155 बंधकों को छुड़ाया, 27 लड़ाके ढेर
Share
Sign In
Notification Show More
Font ResizerAa
DB News Update | Divya Bhumi NewsDB News Update | Divya Bhumi News
Font ResizerAa
  • National
  • International
  • Politics
  • Religion
  • Technology
Search
  • Home
  • Religion
  • National
  • International
  • Madhya Pradesh
  • Politics
  • Business
Have an existing account? Sign In
Follow US
  • Advertise
© 2024 Copyright All Rights Reserved. Media Management Society Jabalpur M.P. | Design & Developed by JPTechnoPark
DB News Update | Divya Bhumi News > Blog > International > Pakistan सेना ने 155 बंधकों को छुड़ाया, 27 लड़ाके ढेर
International

Pakistan सेना ने 155 बंधकों को छुड़ाया, 27 लड़ाके ढेर

DB News
Last updated: 12/10/2026 9:50 AM
DB News
Share
7 Min Read
SHARE

जाफर एक्सप्रेस बलूचिस्तान प्रांत के क्वेटा से खैबर पख्तूनख्वा के पेशावर जा रही थी तभी BLA आतंकियों ने इस पर फायरिंग कर हाईजैक कर लिया.

Source : MEDIA

Contents
जाफर एक्सप्रेस बलूचिस्तान प्रांत के क्वेटा से खैबर पख्तूनख्वा के पेशावर जा रही थी तभी BLA आतंकियों ने इस पर फायरिंग कर हाईजैक कर लिया.बोलन मेल और जाफर एक्सप्रेस 3 दिनों के लिए सस्पेंडअफगानिस्तान में बैठे मास्टरमाइंड से बातचीत कर रहे लड़ाकेआत्मघाती जैकेट पहने हुए हैं लड़ाकेलड़ाके ट्रेन की खिड़कियां तोड़कर ट्रेन में दाखिल हुएलड़ाकों ने लोगों को चुन-चुन कर मारा50-60 सैनिकों के शव देखे बलूच लड़ाकों की कैद से छूटेजाफर एक्सप्रेस क्वेटा से पेशावर के लिए चली थीफायरिंग में ट्रेन का ड्राइवर भी घायल हुआट्रेन के रूट में एक ब्रिज को उड़ा दिया था

By : DB News Update | Edited By : प्रिंस अवस्थी

Pakistan Train Hijack : पाकिस्तानी मीडिया के मुताबिक, सुरक्षाबलों ने अबतक 155 बंधकों का रेस्क्यू कर लिया है. इस ऑपरेशन में बीएलए के 27 लड़ाके मारे जा चुके हैं. पाकिस्तान के बलूचिस्तान में हाईजैक हुई ट्रेन से रेस्क्यू किए गए बंधकों ने हाईजैक के 30 घंटों का हाल बताया. उन्होंने बताया कि कैसे हथियारबंद लड़ाके ट्रेन में घुसे और लोगों को मारना शुरू किया. कैसे लोग ट्रेन के फर्श पर 27 घंटे तक सांस रोककर लेटे रहे. अधिकारियों का कहना है कि जब तक सभी बंधकों को रिहाई नहीं हो जाती, तब तक रेस्क्यू ऑपरेशन जारी रहेगा.

बोलन मेल और जाफर एक्सप्रेस 3 दिनों के लिए सस्पेंड

पाकिस्तान रेलवे के अधिकारियों ने बताया है कि क्वेटा से देश के अन्य हिस्सों में चलने वाली बोलन मेल और जाफर एक्सप्रेस को अगले तीन दिनों के लिए सस्पेंड कर दिया गया है. जाफर एक्सप्रेस हाईजैक के बाद ट्रेन सेवाओं को सस्पेंड करने का फैसला लिया गया है. अधिकारियों ने बताया कि क्वेटा से चमन जाने वाली पैसेंजर ट्रेन भी अभी तक रवाना नहीं हुई है.

अफगानिस्तान में बैठे मास्टरमाइंड से बातचीत कर रहे लड़ाके

पाक मीडिया ने सूत्रों के हवाले से लिखा है कि इस हमले का मास्टरमाइंड अफगानिस्तान में है और हमलावर सैटेलाइट फोन के जरिए उससे बातचीत कर रहे हैं. लड़ाके महिलाओं और बच्चों को मानव ढाल के रूप में इस्तेमाल कर रहे हैं.

आत्मघाती जैकेट पहने हुए हैं लड़ाके

पाकिस्तानी मीडिया के मुताबिक, सुरक्षा बल बंधकों की रिहाई के लिए रेस्क्यू ऑपरेशन चला रहे हैं. उन्होंने ये भी कहा कि कुछ लड़ाके आत्मघाती जैकेट पहने हुए हैं और वो यात्रियों को मानव ढाल के रूप में इस्तेमाल कर रहे हैं. इसलिए पाक सेना सावधानी के साथ आगे बढ़ रही है.

लड़ाके ट्रेन की खिड़कियां तोड़कर ट्रेन में दाखिल हुए

बुरी तरह घायल हुए ट्रेन के ड्राइवर अमजद ने बताया कि लड़ाकों ने ट्रेन के इंजन के पास एक विस्फोटक ब्लास्ट किया, जिससे बोगियां पटरी से उतर गई. जैसे ट्रेन रुकी बलूचिस्तान लिबरेशन आर्मी (BLA) के लड़ाकों ने हमला कर दिया. लड़ाके ट्रेन की खिड़कियां तोड़कर ट्रेन में दाखिल हुए.

दरअसल, मंगलवार को क्वेटा से पेशावर जा रही जाफर एक्सप्रेस को हथियारबंद बलूच लड़ाकों ने हाईजैक किया था. ट्रेन में 440 पैसेंजर्स थे. पाकिस्तानी सेना के साथ चली मुठभेड़ में 21 नागरिक और चार सुरक्षाबल मारे गए, जबकि सभी 33 लड़कों को मार गिराया गया.

लड़ाकों ने लोगों को चुन-चुन कर मारा

ट्रेन से रेस्क्यू किए गए लोगों ने ये भी बताया कि हमलावरों ने लोगों को उनके पैदा होने के इलाके के आधार पर अलग किया. एक पैसेंजर अर्सलान यूसुफ ने बताया कि बलूच लड़ाके कभी-कभी सैनिकों को ले जाते और उन्हें मार डालते. कभी वे किसी खास पैसेंजर को निशाना बनाते. अगर उन्हें किसी से कोई नाराजगी होती तो वे उसे मौके पर ही मार डालते. एक अन्य पैसेंजर महबूब अहमद को कई गोलियां लगीं. उन्होंने बताया कि कैसे कुछ बंधकों ने भागने की कोशिश की. हम दो बार कोशिश की, कुछ लोग भागने में सफल गए, लेकिन लड़ाकों ने ओपन फायर कर दिया, जिसमें कई लोगों की मौत हो गई. एक अन्य बंधकों मुहम्मद तनवीर ने बताया कि उन्हें जिंदा रहने के लिए सिर्फ पानी दिया.

50-60 सैनिकों के शव देखे बलूच लड़ाकों की कैद से छूटे

चश्मदीद का दावा उसने 50-60 सैनिकों के शव देखे बलूच लड़ाकों की कैद से छूटे एक बंधक का दावा है कि उसने 50-60 पाकिस्तानी सैनिकों के शव देखें हैं. जबकि पाकिस्तानी सेना का दावा है कि उसके कुल 28 सैनिक मारे गए हैं, जिनमें से 27 ऑफ ड्यूटी थे, जबकि एक की मौत ऑपरेशन के दौरान हुई.

जाफर एक्सप्रेस क्वेटा से पेशावर के लिए चली थी

बलूचिस्तान के बोलान जिले में हुआ हमला जाफर एक्सप्रेस मंगलवार सुबह 9 बजे क्वेटा से पेशावर के लिए चली थी. इसके सिबि पहुंचने का टाइम 1.30 बजे था। इससे पहले ही दोपहर करीब 1 बजे बलूचिस्तान के बोलान जिले के माशकाफ इलाके में बलूच लिबरेशन आर्मी ने गुडालार और पीरू कुनरी के बीच इस हमले को अंजाम दिया. यह पहाड़ी इलाका है, जहां 17 सुरंगें हैं, इसके चलते ट्रेन को धीमी स्पीड पर चलाना पड़ता है. इसका फायदा उठाकर BLA ने ट्रेन पर हमला किया.

फायरिंग में ट्रेन का ड्राइवर भी घायल हुआ

सबसे पहले बलूच आर्मी ने माशकाफ में टनल नंबर-8 में रेलवे ट्रैक को उड़ा दिया. इससे जाफर एक्सप्रेस डिरेल हो गई. इसके बाद BLA ने फायरिंग शुरू कर दी. फायरिंग में ट्रेन का ड्राइवर भी घायल हुआ.

इस ट्रेन में सुरक्षाबल, पुलिस और ISI के एजेंट्स सफर कर रहे थे. सभी पंजाब जा रहे थे. इन्होंने BLA के हमले का जवाब दिया, लेकिन BLA ने ट्रेन पर कब्जा कर लिया. इस दौरान कई सुरक्षाकर्मी मारे गए. घटना की जानकारी मिलने पर पाकिस्तान आर्मी ने BLA पर जमीनी फायरिंग की और हवा से बम भी बरसाए, लेकिन BLA लड़ाकों ने किसी तरह आर्मी के जमीनी ऑपरेशन को रोक दिया.

ट्रेन के रूट में एक ब्रिज को उड़ा दिया था

पिछले साल 25 और 26 अगस्त 2024 की आधी रात BLA ने इस ट्रेन के रूट में कोलपुर और माच के बीच एक ब्रिज को उड़ा दिया था. इसके चलते ट्रेन की सर्विस रोक दी गई थी. 11 अक्टूबर 2024 से ट्रेन सर्विस फिर से शुरू हो गई थी.

You Might Also Like

ईरान के बुशहर, कोनारक और सीरिक में धमाके, US बोला- हमारा हाथ नहीं

वेनेजुएला भूकंप में अब तक 235 की मौत, 4300 से ज्यादा घायल, सरकार बोली- 39,000 लोग लापता

LPG पर एक फिर मंडराया संकट! कतर के गैस प्लांट में बड़ा धमाका

G7 में ट्रंप ने कहा- ‘नरेंद्र मोदी की सरलता को कभी भी कमजोर मत आंकिएगा…’

फिलीपींस में 7.7 तीव्रता का आया भयंकर भूकंप, लगातार 3 झटके लगे

TAGGED:DB NewsDB News UpdateDBNewsupdateDelhi NewsJbp NewsPakistan Train Hijack
Share This Article
Facebook Twitter Whatsapp Whatsapp Telegram Threads Email Copy Link Print
What do you think?
Love0
Sad0
Happy0
Surprise0
Angry0
Previous Article नौकरी में कार्यरत लोगों के काम बढ़ने से वह परेशान रहेंगे, पढ़ें आज का राशिफल
Next Article आप धैर्य खो सकते हैं, पढ़ें आज का राशिफल
Leave a comment Leave a comment

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Stay Connected

FacebookLike
TwitterFollow
InstagramFollow
YoutubeSubscribe
- Advertisement -
Ad imageAd image

Latest News

आजादी के बाद पहली बार रेल नेटवर्क से जुड़ा सीधी
Madhya Pradesh 27/10/2026
नर्मदा महोत्सव पर कला, संस्कृति, सुर और संगीत से गूंज उठीं संगमरी वादियां
Madhya Pradesh 27/10/2026
सेमीकंडक्टर समिट-के माध्यम से 10 हजार से अधिक रोजगार सृजित करने का दावा!
Madhya Pradesh 24/10/2026
जबलपुर, भोपाल और इंदौर सहित 7 जिलों में विकसित किए जाएंगे इंडस्ट्रियल हब
Madhya Pradesh 23/10/2026
//

यह विश्व में सबसे तेजी से बढ़ती हुई हिंदी समाचार वेबसाइट है। यह राजनीतिक, सामाजिक, सांस्कृतिक, धार्मिक, व्यापार, मनोरंजन और क्रिकेट की दुनियां से जुड़े समाचार प्रकाशित करने में अहम भूमिका अदा कर रही है। यह अन्य हिंदी न्यूज साइटों की अपेक्षा सबसे अधिक विश्वसनीय, प्रामाणिक और निष्पक्ष समाचार अपने समर्पित पाठक वर्ग तक पहुंचाने का कार्य कर रही है।

Quick Link

  • About Us
  • Contact
  • My Bookmarks
  • Privacy Policy
  • Disclaimer
  • Sitemap

Top Categories

  • Fashion
  • Health
  • Religion
  • Science
  • Technology
  • Travel

Contact Us

//

Director – Mr. Prince Awasthi 8815353246,

Editor – Miss. Supriya 8815353246.

DB News Update | Divya Bhumi NewsDB News Update | Divya Bhumi News
Follow US
© 2024 Copyright All Rights Reserved. Media Management Society Jabalpur M.P. | Design & Developed by JPTechnoPark
  • Advertise
Welcome Back!

Sign in to your account

Lost your password?