By using this site, you agree to the Privacy Policy and Terms of Use.
Accept
DB News Update | Divya Bhumi NewsDB News Update | Divya Bhumi NewsDB News Update | Divya Bhumi News
  • Home
  • Religion
  • National
  • International
  • Madhya Pradesh
  • Politics
  • Business
Reading: न्यूजीलैंड से भारत 113 रन से हारा दूसरा मैच
Share
Sign In
Notification Show More
Font ResizerAa
DB News Update | Divya Bhumi NewsDB News Update | Divya Bhumi News
Font ResizerAa
  • National
  • International
  • Politics
  • Religion
  • Technology
Search
  • Home
  • Religion
  • National
  • International
  • Madhya Pradesh
  • Politics
  • Business
Have an existing account? Sign In
Follow US
  • Advertise
© 2024 Copyright All Rights Reserved. Media Management Society Jabalpur M.P. | Design & Developed by JPTechnoPark
DB News Update | Divya Bhumi News > Blog > Sport > न्यूजीलैंड से भारत 113 रन से हारा दूसरा मैच
Sport

न्यूजीलैंड से भारत 113 रन से हारा दूसरा मैच

DB News
Last updated: 11/04/2026 12:37 PM
DB News
Share
5 Min Read
SHARE

भारत 12 साल बाद घर में टेस्ट सीरीज हारा, 2-0 की बढ़त; सैंटनर को 6 विकेट,

Source : DB News Update

Contents
भारत 12 साल बाद घर में टेस्ट सीरीज हारा, 2-0 की बढ़त; सैंटनर को 6 विकेट,न्यूजीलैंड की पारी 255 रन के स्कोर पर सिमट गई थीरोहित शर्मा ने गंवा दिया था टॉसकहां भारत के हाथों से निकला मैच?

By : DB News Update | Edited By: प्रिंस अवस्थी

IND vs NZ: भारतीय टीम न्यूजीलैंड के खिलाफ टेस्ट सीरीज हार गई है. टीम इंडिया को पुणे में खेल गए दूसरे टेस्ट में कीवियों ने 113 रन से हराया. इस जीत से कीवियों ने 3 मैचों की सीरीज में 2-0 की अजेय बढ़त बना ली है. आखिरी मुकाबला एक नवंबर से मुंबई के वानखेड़े स्टेडियम में खेला जाएगा.

शनिवार को मुकाबले के तीसरे दिन 359 रन का टारगेट चेज कर रही भारतीय टीम दूसरी पारी में 245 रन ही बना सकी. न्यूजीलैंड ने दूसरी पारी में 255 रन बनाए। पहली पारी में कीवियों ने 259 और भारत ने 156 रन का स्कोर बनाया. मिचेल सैंटनर ने पहली पारी में 7 और दूसरी पारी में 6 विकेट लिए.

भारतीय टीम ने 12 साल के बाद घरेलू मैदान पर कोई टेस्ट सीरीज गंवाई है. टीम को पिछली हार 2012 में इंग्लैंड के खिलाफ मिली थी.

न्यूजीलैंड की पारी 255 रन के स्कोर पर सिमट गई थी

तीसरे दिन न्यूजीलैंड की पारी 255 रन के स्कोर पर सिमट गई। इस तरह मेहमान टीम ने भारत को चौथी पारी में जीत के लिए 359 रनों का लक्ष्य दिया। मैच में न्यूजीलैंड की टीम ने टॉस जीतने के बाद पहले बल्लेबाजी करते हुए 259 रन का स्कोर खड़ा किया था। इसके जवाब में टीम इंडिया सिर्फ 156 रन ही बना पाई थी। ऐसे में कीवी टीम को पहली पारी में 103 रनों की मजबूत बढ़त हासिल हुई थी। बता दें कि न्यूजीलैंड ने यह सीरीज भी अपने नाम कर ली है। यह न्यूजीलैंड ने पहली बार भारत को भारत में किसी टेस्ट सीरीज में हराया है.

रोहित शर्मा ने गंवा दिया था टॉस

पुणे टेस्ट में न्यूजीलैंड ने टॉस जीतकर बैटिंग करने का फैसला किया. पहले बैटिंग करने उतरी कीवी टीम ने 259/10 रन बोर्ड पर लगाए. फिर जवाब में पहली पारी के लिए बैटिंग पर उतरी टीम इंडिया सिर्फ 156 रनों पर ढेर हो गई. इस दौरान रवींद्र जडेजा ने 3 चौके और 2 छक्कों की मदद से 38 रनों की सबसे बड़ी पारी खेली. इस दौरान टीम के कुल पांच बल्लेबाज दहाई का आंकड़ा भी पार नहीं कर सके.

दूसरी पारी में बैटिंग के लिए उतरी न्यूजीलैंड ने दूसरा दिन खत्म होने तक 198/5 रन बोर्ड पर लगा लिए हैं. इस स्कोर के साथ टीम ने 301 रनों की बढ़त हासिल कर ली है. अब देखना दिलचस्प होगा कि दूसरी पारी में बैटिंग कर रही न्यूजीलैंड को भारतीय टीम कितने रनों पर ऑलआउट कर पाती है. टीम इंडिया को मुकाबला जीतने के लिए बड़ा टारगेट चेज करना होगा. पुणे टेस्ट के जरिए सीरीज दांव पर लगी हुई है.

कहां भारत के हाथों से निकला मैच?

न्यूजीलैंड पहली पारी में 103 रनों की बढ़त बना चुका था, ऐसे में टीम इंडिया को जरूरत थी कि किवी टीम को छोटे स्कोर पर समेट दे. मगर यहां न्यूजीलैंड के कप्तान टॉम लाथम भारत की राह का रोड़ा बने, जो 86 रन की पारी खेलकर टीम इंडिया को जीत से दूर ले गए. टॉम ब्लंडेल और ग्लेन फिलिप्स ने भी क्रमशः 41 रन और 48 रनों का योगदान दिया, लेकिन टॉम लाथम की अर्धशतकीय पारी भारत के लिए सबसे अधिक नुकसानदेह साबित हुई. बैटिंग में विफलता भी भारत की हार का एक मुख्य कारण रहा. रोहित शर्मा पुणे टेस्ट की दोनों पारियों में दहाई का आंकड़ा नहीं छू सके, वहीं विराट ने दोनों पारियों में कुल मिलाकर केवल 18 रन बनाए. उनके अलावा मिडिल ऑर्डर में ऋषभ पंत ने पहली पारी में 18 रन बनाए तो दूसरी पारी में खाता भी नहीं खोल सके. वहीं बेंगलुरु टेस्ट के शतकवीर सरफराज खान इस बार कोई कमाल दिखाने में नाकाम साबित हुए. कुल मिलाकर आंकलन किया जाए तो बैटिंग में विफलता टीम इंडिया की सीरीज हारने का बहुत बड़ा कारण बनी है.

भारतीय क्रिकेट टीम की प्लेइंग-11: यशस्वी जायसवाल, रोहित शर्मा (कप्तान), शुभमन गिल, विराट कोहली, ऋषभ पंत (विकेटकीपर), सरफराज खान, रविंद्र जडेजा, वाशिंगटन सुंदर, रविचंद्रन अश्विन, आकाश दीप, जसप्रीत बुमराह

न्यूजीलैंड क्रिकेट टीम की प्लेइंग-11: टॉम लाथम (कप्तान), डेवोन कॉनवे, विल यंग, ​​रचिन रविंद्र, डेरिल मिशेल, टॉम ब्लंडेल (विकेटकीपर), ग्लेन फिलिप्स, मिशेल सेंटनर, टिम साउदी, एजाज पटेल, विलियम ओरूरके

You Might Also Like

स्पेन की जीत का जश्न मनाने में ट्रंप ने खलल डाला, सोशल मीडिया में हुए ट्रोल

39 वर्षीय रोहित शर्मा ने जड़ा 34वां शतक, लॉर्ड्स में वनडे शतक लगाने वाले सबसे उम्रदराज बल्लेबाज बने

वर्ल्ड कप 2027 से रोहित शर्मा को बाहर करने की प्लानिंग?

INDIA की शर्मनाक हार, छिना नंबर-1 का ताज, टी-20 सीरीज पर इंग्लिश टीम का कब्जा

श्रेयस अय्यर की कप्तानी पर लगा बड़ा ‘कलंक’, लगातार मैच हारने की लिस्ट में पहले पायदान पर पहुंचे

TAGGED:DB News UpdateDBNewsupdateDelhi Newsdivya bhumi updateJbp NewsRahul Gandhi
Share This Article
Facebook Twitter Whatsapp Whatsapp Telegram Threads Email Copy Link Print
What do you think?
Love0
Sad2
Happy0
Surprise0
Angry0
Previous Article हिजबुल्लाह ने इजरायल पर कर दी रॉकेट की बरसात, मिसाइलों से पटा आसमान
Next Article गोवर्धन पूजा पर भगवान श्रीकृष्ण को लगाएं भोग, हर मनोकामना पूर्ण…
Leave a comment Leave a comment

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Stay Connected

FacebookLike
TwitterFollow
InstagramFollow
YoutubeSubscribe
- Advertisement -
Ad imageAd image

Latest News

7 दिन में ही 70 रुपये किलो बिकने लगी चीनी
Business 23/08/2026
‘आरक्षण हटाओ आंदोलन’ को खत्म करने देर रात पुलिस ने दिखाई सख्ती…
National 22/08/2026
मैहर शारदा लोक का रास्ता हुआ साफ, जिले को 256 करोड़ के विकास कार्यों की मिली सौगात
Madhya Pradesh 20/08/2026
लाल किले पर PM मोदी ने फहराया तिरंगा
National 15/08/2026
//

यह विश्व में सबसे तेजी से बढ़ती हुई हिंदी समाचार वेबसाइट है। यह राजनीतिक, सामाजिक, सांस्कृतिक, धार्मिक, व्यापार, मनोरंजन और क्रिकेट की दुनियां से जुड़े समाचार प्रकाशित करने में अहम भूमिका अदा कर रही है। यह अन्य हिंदी न्यूज साइटों की अपेक्षा सबसे अधिक विश्वसनीय, प्रामाणिक और निष्पक्ष समाचार अपने समर्पित पाठक वर्ग तक पहुंचाने का कार्य कर रही है।

Quick Link

  • About Us
  • Contact
  • My Bookmarks
  • Privacy Policy
  • Disclaimer
  • Sitemap

Top Categories

  • Fashion
  • Health
  • Religion
  • Science
  • Technology
  • Travel

Contact Us

//

Director – Mr. Prince Awasthi 8815353246,

Editor – Miss. Supriya 8815353246.

DB News Update | Divya Bhumi NewsDB News Update | Divya Bhumi News
Follow US
© 2024 Copyright All Rights Reserved. Media Management Society Jabalpur M.P. | Design & Developed by JPTechnoPark
  • Advertise
Welcome Back!

Sign in to your account

Lost your password?