Aaj Ka Rashifal, 9 September 2025 : आज 9 सितंबर 2025, मंगलवार का दिन आपका कैसा रहेगा. इस सवाल का जवाब हर कोई जानना चाहता है. ग्रहों की चाल सभी राशियों को प्रभावित करती है. राशिफल या भविष्यफल से इसका शुभ अशुभ फल जान सकते हैं.
By : एस्ट्रोलॉजर पंडित प्रदीप मिश्रा
Edited by – सुप्रिया
Aaj Ka Rashifal: आज का राशिफल यानि 9 सितंबर 2025, मंगलवार का दिन विशेष –
मेष | Aries – (जिनका नाम अ, ल, इ से शुरू होता है)
आज सामान्य दिन रहेगा, धार्मिक कार्यों में रुचि बढ़ेगी. उधार दिया धन वापस मिल सकता है, कार्यक्षेत्र में मान-सम्मान बढ़ेगा. संतान से शुभ समाचार मिलेगा, परिवार में एकजुटता बनी रहेगी. तनाव के चलते थकान रह सकती है, संयम रखें. हनुमान जी को गुड़-चने का भोग लगाएं.
वृष | Taurus (जिनका नाम ब, व, उ, ए से शुरू होता है)
आज का दिन शुभ रहेगा, लेकिन वाणी पर संयम जरूरी है. इनकम में वृद्धि के संकेत, बेफिजूल खर्च से बचें. जीवनसाथी का सहयोग मिलेगा, पुराने मित्र से भेंट हो सकती है. सिरदर्द या थकान संभव है, जल अधिक पिएं. लक्ष्मी नारायण का ध्यान करें.
मिथुन | Gemini – (जिनका नाम क, छ, घ, ह से शुरू होता है)
आज मिला-जुला दिन रहेगा, निर्णय सोच-समझकर लें. कामकाज में जोखिम न लें, नई जिम्मेदारी मिल सकती है. परिवार से जुड़ी चिंता सताएगी, पुरानी गलती उजागर हो सकती है. मानसिक तनाव से थकान संभव है. तुलसी में जल अर्पित करें.
कर्क | Cancer- (जिनका नाम ड, हे से शुरू होता है)
आज व्यस्त दिन रहेगा, कार्यों को टालने की कोशिश ना करें. पिताजी की मदद से रुके काम बनेंगे, प्रॉपर्टी संबंधित समस्या संभव. माता-पिता का आशीर्वाद मिलेगा, छवि निखरेगी. थकावट रह सकती है, आराम जरूरी है. शिवलिंग पर जल अर्पित करें.
सिंह | Leo – (जिनका नाम म, ट से शुरू होता है)
आज व्याकुलता रहेगी, जल्दबाजी से बचें. बिजनेस में लाभ होगा, कार्यक्षमता में सुधार होगा. परिवार व प्रेमी का साथ मिलेगा, मित्र से मुलाकात संभव. मानसिक अशांति रह सकती है. सूर्य को जल अर्पित करें.
कन्या | Virgo- (जिनका नाम प, ठ, ण, ट से शुरू होता है)
आज का दिन उत्साह से भरा रहेगा. मेहनत से आर्थिक लाभ, खुद पर भरोसा रखें. बच्चों के साथ अच्छा समय बीतेगा. खानपान में संयम रखें. हरे फल का दान करें.
तुला | Libra – (जिनका नाम र, त से शुरू होता है)
आज का दिन अनुकूल रहेगा, भाग्य का साथ मिलेगा. रुके हुए पैसे मिल सकते हैं. दांपत्य जीवन में मधुरता बढ़ेगी. योग से लाभ मिलेगा. मां सरस्वती का पूजन करें.
वृश्चिक | Scorpio – (जिनका नाम न, य से शुरू होता है)
आज कार्यों में व्यस्त रहेंगे. काम की सराहना होगी, राजनीतिक लोग चर्चा में रहेंगे. पारिवारिक रिश्तों में मजबूती आएगी. मानसिक और शारीरिक ऊर्जा बनी रहेगी. लाल वस्त्र का दान करें.
धनु | Sagittarius – (जिनका नाम ये, ध, फ, भ से शुरू होता है)
आज खुशी से भरा दिन रहेगा. प्रमोशन या रुका धन मिलने की संभावना है. बच्चों की उपलब्धियों से घर का माहौल खुशनुमा होगा. टेंशन कम होगी, मन प्रसन्न रहेगा. पीपल के पेड़ के नीचे दीपक जलाएं.
मकर | Capricorn – (जिनका नाम भो, ज, ख, ग से शुरू होता है)
आज दिन शुभ समाचारों से भरा रहेगा. धन लाभ और सामाजिक सम्मान के योग हैं. संतान सुख की प्राप्ति संभव है. स्वास्थ्य में सुधार रहेगा. शनिदेव के मंदिर में सरसों का तेल चढ़ाएं.
कुंभ | Aquarius – (जिनका नाम गु, स, श, ष, द से शुरू होता है)
आज दिन अच्छा रहेगा, संयमित व्यवहार जरूरी है. आर्थिक स्थिति बेहतर होगी, नए संपर्क बनेंगे. संतान से सुख और मित्रों से सहयोग मिलेगा. पेट संबंधी परेशानी हो सकती है, ऑयली फूड से बचें. नीले कपड़े पहनें और शनिदेव को तिल अर्पित करें..
मीन | Pisces – (जिनका नाम दि, चा, झ, थ से शुरू होता है)
आज सामान्य दिन, फैसले सोच-समझकर लें. योजनाएं सफल हो सकती हैं. परिवार से जुड़ी समस्याएं सुलझेंगी. अत्यधिक सोच से बचें. केले के पेड़ की पूजा करें.
Disclaimer: यह सूचना सिर्फ मान्यताओं और जानकारियों पर आधारित है. यहां यह बताना जरूरी है कि DBNewsupdate.com किसी भी तरह की मान्यता, जानकारी की पुष्टि नहीं करता है. किसी भी जानकारी या मान्यता को अमल में लाने से पहले संबंधित विशेषज्ञ से सलाह लें.

