शशि थरूर को मिली बड़ी जिम्मेदारी, ऑपरेशन सिंदूर के बाद, भारत अब दुनिया के सामने अपनी बात रखने के लिए सात सर्वदलीय सांसदों का एक प्रतिनिधिमंडल भेजेगा.
By : DB News Update | Edited By: प्रिंस अवस्थी
7 MPs to Lead India After Operation Sindoor: ऑपरेशन सिंदूर के बाद भारत की ओर से सात सर्वदलीय प्रतिनिधिमंडल इस महीने के अंत में संयुक्त राष्ट्र सुरक्षा परिषद के सदस्यों सहित प्रमुख साझेदार देशों का दौरा करने वाले हैं. ये सात प्रतिनिधि, आतंकवाद के खिलाफ भारत के जीरो टॉलरेंस नीति को दुनिया के सामने रखेंगे. इनमें विभिन्न दलों के संसद सदस्य शामिल हैं.
सात सर्वदलीय प्रतिनिधिमंडल में कांग्रेस से शशि थरूर, बीजेपी से रविशंकर प्रसाद, जेडीयू से संजय कुमार झा, बीजेपी से बैजयंत पांडा, डीएमके से कनिमोझी करुणानिधि, एनसीपी से सुप्रिया सुले और शिवसेना श्रीकांत एकनाथ शिंदे के नाम शामिल हैं.

