By using this site, you agree to the Privacy Policy and Terms of Use.
Accept
DB News Update | Divya Bhumi NewsDB News Update | Divya Bhumi NewsDB News Update | Divya Bhumi News
  • Home
  • Religion
  • National
  • International
  • Madhya Pradesh
  • Politics
  • Business
Reading: पारिवारिक वातावरण उत्तम बना रहेगा, पढ़ें आज का राशिफल
Share
Sign In
Notification Show More
Font ResizerAa
DB News Update | Divya Bhumi NewsDB News Update | Divya Bhumi News
Font ResizerAa
  • National
  • International
  • Politics
  • Religion
  • Technology
Search
  • Home
  • Religion
  • National
  • International
  • Madhya Pradesh
  • Politics
  • Business
Have an existing account? Sign In
Follow US
  • Advertise
© 2024 Copyright All Rights Reserved. Media Management Society Jabalpur M.P. | Design & Developed by JPTechnoPark
DB News Update | Divya Bhumi News > Blog > Religion > पारिवारिक वातावरण उत्तम बना रहेगा, पढ़ें आज का राशिफल
Religion

पारिवारिक वातावरण उत्तम बना रहेगा, पढ़ें आज का राशिफल

DB News
Last updated: 18/08/2025 12:00 PM
DB News
Share
11 Min Read
SHARE

Aaj Ka Rashifal, 18 August 2025 : आज  18 अगस्त 2025, सोमवार का दिन आपका कैसा रहेगा. इस सवाल का जवाब हर कोई जानना चाहता है. ग्रहों की चाल सभी राशियों को प्रभावित करती है. राशिफल या भविष्यफल से इसका शुभ अशुभ फल जान सकते हैं.

By : एस्ट्रोलॉजर पंडित प्रदीप मिश्रा

Contents
Aaj Ka Rashifal, 18 August 2025 : आज  18 अगस्त 2025, सोमवार का दिन आपका कैसा रहेगा. इस सवाल का जवाब हर कोई जानना चाहता है. ग्रहों की चाल सभी राशियों को प्रभावित करती है. राशिफल या भविष्यफल से इसका शुभ अशुभ फल जान सकते हैं.Aaj Ka Rashifal: आज का राशिफल यानि 18  अगस्त  2025, सोमवार का दिन विशेष –मेष | Aries – (जिनका नाम अ, ल, इ से शुरू होता है)वृष | Taurus  (जिनका नाम ब, व, उ, ए से शुरू होता है)मिथुन | Gemini – (जिनका नाम क, छ, घ, ह से शुरू होता है)कर्क | Cancer- (जिनका नाम ड, हे से शुरू होता है)सिंह | Leo – (जिनका नाम म, ट से शुरू होता है)कन्या | Virgo- (जिनका नाम प, ठ, ण, ट से शुरू होता है)तुला | Libra – (जिनका नाम र, त से शुरू होता है)वृश्चिक | Scorpio – (जिनका नाम न, य से शुरू होता है)धनु | Sagittarius – (जिनका नाम ये, ध, फ, भ से शुरू होता है)मकर | Capricorn – (जिनका नाम भो, ज, ख, ग से शुरू होता है)कुंभ | Aquarius – (जिनका नाम गु, स, श, ष, द से शुरू होता है)मीन | Pisces – (जिनका नाम दि, चा, झ, थ से शुरू होता है)

Edited by – सुप्रिया

Aaj Ka Rashifal: आज का राशिफल यानि 18  अगस्त  2025, सोमवार का दिन विशेष –

मेष | Aries – (जिनका नाम अ, ल, इ से शुरू होता है)

आज आप में काम करने की इच्छा शक्ति कम होगी, फिर भी जरूरी काम आप समय पर पूरे कर लेंगे. किसी शुभ काम से जुड़ी व्यवस्था में आप व्यस्त रह सकते हैं. आपकी छवि में निखार आएगा. व्यापार की तरक्की के लिए किसी प्रभावशाली व्यक्ति के साथ संपर्क और बातचीत बहुत ही फायदेमंद साबित होने वाली है, लेकिन पहले इन गतिविधियों पर बहुत ज्यादा निवेश भी करना पड़ेगा. पारिवारिक वातावरण उत्तम बना रहेगा, लेकिन व्यस्तता के बावजूद परिवार के लोगों के लिए भी कुछ समय जरूर निकालें, नहीं तो वे आपसे नाराज हो सकते हैं. स्वास्थ्य ठीक रहेगा, लेकिन मानसिक सुकून के लिए मेडिटेशन, ध्यान आदि जरूर करें.

वृष | Taurus  (जिनका नाम ब, व, उ, ए से शुरू होता है)

समय बहुत ही अच्छा बना हुआ है. आपका विनम्र और सहज स्वभाव आपके व्यक्तित्व में और ज्यादा निखार लाएगा. आज आप अपने लक्ष्य के प्रति पूरी तरह से ध्यान केंद्रित होकर आगे बढ़ेंगे. जल्दबाजी और भावुकता में कोई भी फैसला न लें, इससे बना बनाया काम बिगड़ सकता है. किसी के साथ भी बहस में पड़ने की बजाय चुप रहना ज्यादा अच्छा है. व्यापार में खास अनुबंध मिलेंगे, लेकिन साथ ही बहुत ज्यादा प्रतिस्पर्धा का सामना करना पड़ सकता है. पति-पत्नी के आपसी तालमेल से परिवार में सुख-शांति और मीठा वातावरण बना रहेगा. असंतुलित खान-पान की वजह से एसिडिटी और गैस जैसी समस्या रह सकती हैं.

मिथुन | Gemini – (जिनका नाम क, छ, घ, ह से शुरू होता है)

आज किसी निजी संपर्क के द्वारा कोई खास समाचार मिल सकता है, जो कि आपके लिए फायदेमंद साबित होगा. इस समय किसी भी तरह का ज्यादा काम अपने हाथ में न लें, नहीं तो बहुत ज्यादा थकान की वजह से आपकी काम करने की क्षमता और स्वास्थ्य प्रभावित होंगे और इसकी वजह से आपके निजी कामों में भी रुकावटें आएंगी. व्यापार में पब्लिक रिलेशन और संपर्क सूत्रों को और ज्यादा मजबूत करें. इस समय मीडिया और एडवर्टाइजमेंट से जुड़े कामों में भी ध्यान देने की जरूरत है, क्योंकि समय के अनुसार काम करने के तरीके में भी बदलाव लाना होगा. अविवाहित लोगों के लिए अच्छा रिश्ता आने की संभावना है. पिछले कुछ समय से चल रही स्वास्थ्य से जुड़ी परेशानी में सुधार आएगा.

कर्क | Cancer- (जिनका नाम ड, हे से शुरू होता है)

पिछले कुछ समय से चल रही किसी समस्या का हल मिलेगा और फिर से एक नई ऊर्जा के साथ अपने कामों में व्यस्त हो जाएंगे.  दूसरों की समस्या में उलझने से आपके लिए भी परेशानियां पैदा हो सकती हैं, इसलिए सिर्फ अपने ही काम से मतलब रखें. व्यावसायिक काम बिना रुकावट पूरे होते जाएंगे. आपके द्वारा लिया गया कोई फैसला सकारात्मक रहेगा. कोई अच्छी डील भी होने की संभावना है. आपकी व्यस्तता के कारण जीवन साथी का पारिवारिक कामों में पूरा सहयोग रहेगा. पीठ में दर्द और खिंचाव जैसी समस्या पैदा होगी. व्यायाम पर ज्यादा ध्यान दें.

सिंह | Leo – (जिनका नाम म, ट से शुरू होता है)

अपने कामों को योजनाबद्ध करने से आप अपनी दिनचर्या को व्यवस्थित कर पाएंगे और परिवार के लोगों का भी पूरा सहयोग मिलेगा. वाहन या किसी महंगे उपकरण के खराब होने से बड़ा खर्चा सामने आ सकता है. जल्दबाजी और भावुकता में कोई फैसला न लें. व्यापार से जुड़ी कई संभावनाएं सामने आएंगी, लेकिन साथ ही कोई बड़ा फैसला लेने में परेशानी भी होगी. बेहतर होगा कि किसी अनुभवी व्यक्ति की सलाह जरूर लें. बच्चों और परिवार के लोगों के साथ कुछ समय बिताने से तनाव दूर होगा और मन खुश रहेगा. घर के किसी बड़े सदस्य के स्वास्थ्य को लेकर चिंता रह सकती है.

कन्या | Virgo- (जिनका नाम प, ठ, ण, ट से शुरू होता है)

मेहमानों के आने से खुशी भरा समय बीतेगा. उपहारों का लेन-देन भी रहेगा. बजट बिगड़ सकता है लेकिन फिर भी पारिवारिक खुशी के आगे यह कुछ नहीं रहेगा. किसी भी अनजान व्यक्ति से बातचीत या कोई डील करते समय निगरानी जरूर रखें, क्योंकि चोरी होने या किसी तरह के नुकसान होने की संभावना लग रही है. कारोबारी मामलों में भी कुछ न कुछ परेशानियां रहेंगी. कुछ निवेश से जुड़ी जटिलताओं का सामना करना पड़ सकता है. किसी खास दोस्त का सहयोग आपकी कई समस्याओं को हल करेगा और प्रेम संबंधों में और ज्यादा नजदीकियां बढ़ेंगी. काम के साथ-साथ आराम भी लेने की जरूरत है.

तुला | Libra – (जिनका नाम र, त से शुरू होता है)

दोस्तों और रिश्तेदारों से मेल-मुलाकात होगी और आपसी विचारों के लेन-देन से मन खुश रहेगा. खर्चों की अधिकता का भी पता नहीं चलेगा. कभी-कभी आत्मविश्वास में कमी महसूस होगी. इस समय अपना हौसला बनाकर रखना जरूरी है और अपने प्रयासों में भी बिल्कुल कमी न आने दें. व्यापार में अभी कोई नई गतिविधि शुरू करने के लिए समय पक्ष में नहीं है, लेकिन अपनी योजनाओं को किसी से शेयर न करें, नहीं तो कोई और व्यक्ति इसका फायदा उठा लेगा. पारिवारिक वातावरण खुशनुमा बना रहेगा. कोई मनोरंजन से जुड़ा प्रोग्राम भी बन सकता है. काम की अधिकता का असर आपके स्वास्थ्य पर भी पड़ेगा.

वृश्चिक | Scorpio – (जिनका नाम न, य से शुरू होता है)

कोई पारिवारिक समस्या हल होगी और रुके हुए काम में भी गति आएगी जिससे काफी आराम महसूस करेंगे. घर में कोई धार्मिक गतिविधि की योजना बनने से भी सकारात्मकता रहेगी. कुछ समय खुद को समझने के लिए भी जरूर निकालें. व्यापार में आपको अपनी मेहनत और योजनाओं को काम में लाने में सही सफलता मिलेगी. घर में सुख-शांति का माहौल रहेगा. युवाओं का प्रेम संबंधों के प्रति भावनात्मक लगाव बढ़ेगा. ब्लड प्रेशर और डायबिटिक लोग अपना खास ध्यान रखें. अपनी कार्यशैली और दिनचर्या को व्यवस्थित रखना बहुत जरूरी है.

धनु | Sagittarius – (जिनका नाम ये, ध, फ, भ से शुरू होता है)

निवेश करने की योजना है, तो आज उस पर अमल करना फायदेमंद रहेगा. प्रॉपर्टी से संबंधित कोई सरकारी काम रुका हुआ है, तो आपके प्रयासों से ही हल हो सकता है. आपके ऊपर जिम्मेदारियों की अधिकता रहेगी. अपने काम के बोझ को अन्य सदस्यों के साथ भी बाँटने का प्रयास करें, नहीं तो आपके निजी काम रुक सकते हैं. व्यापार में किसी भी नए या भविष्य से जुड़ी योजनाओं को पूरा करने के लिए समय अच्छा नहीं है. पति-पत्नी के आपसी संबंधों में अहंकार का असर घर के वातावरण को भी खराब कर सकता है. इन्फेक्शन या एलर्जी जैसी दिक्कत हो सकती है इसलिए अपना ध्यान रखें. हालांकि थोड़ी सी सावधानी आपको स्वस्थ रखेगी.

मकर | Capricorn – (जिनका नाम भो, ज, ख, ग से शुरू होता है)

आपका पूरा ध्यान पैसों की स्थितियों को और ज्यादा बेहतर बनाने में लगा रहेगा और आप इसमें सफल भी रहेंगे. ऑनलाइन खरीदारी में आपके साथ धोखा हो सकता है. अपना क्रेडिट कार्ड, डेबिट कार्ड आदि कोई भी दस्तावेज किसी को न दें. अपनी व्यावसायिक गतिविधियों के बारे में किसी के भी सामने अपनी योजनाओं को शेयर न करें, क्योंकि आपकी योजनाओं का कोई गलत फायदा उठा सकता है. परिवार के साथ कुछ समय एक साथ घूमने-फिरने या डिनर आदि का प्रोग्राम बनाएं. इससे संबंधों में मिठास आएगी. स्वास्थ्य से जुड़ी कोई पुरानी समस्या उठने से चिंता रहेगी.

कुंभ | Aquarius – (जिनका नाम गु, स, श, ष, द से शुरू होता है)

दिन की शुरुआत सुखद होगी और पिछले कुछ समय से चल रहे तनाव से भी राहत मिलेगी. विद्यार्थियों को किसी प्रतियोगी परीक्षा में सफलता मिलने के पूरे योग बने हुए हैं. किसी भी तरह के उधार या लोन लेने की स्थिति से परहेज रखें. व्यावसायिक काम योजनाबद्ध तरीके से पूरे हो जाएंगे. मार्केटिंग, पेमेंट आदि इकट्ठा करने में अपना ज्यादा समय लगाएं. व्यस्तता के बीच जीवन साथी और परिवार के लोगों के लिए भी समय जरूर निकालें. कुछ समय अपने आराम के लिए भी जरूर निकालें. बहुत ज्यादा काम के बोझ की वजह से थकान और तनाव हावी रह सकते हैं.

मीन | Pisces – (जिनका नाम दि, चा, झ, थ से शुरू होता है)

निजी या परिवार से जुड़ी किसी समस्या का हल मिलने से राहत मिलेगी और आप अपने निजी कामों पर सही तरीके से ध्यान केंद्रित कर पाएंगे. इस समय सही बजट बनाकर चलना जरूरी है. कोई लोन लेने की योजना बनाई है तो उससे संबंधित अभी और ज्यादा जानकारियां लेने की जरूरत है. आज के व्यापार में जो काम चल रहे हैं, इसमें कुछ नई उपलब्धियां प्राप्त होगी. शादीशुदा जीवन में मिठास रहेगी. प्रेम प्रसंगों के मामले में लापरवाही करना दूरियां ला सकता है. मेडिटेशन, व्यायाम आदि के लिए भी कुछ समय जरूर निकालें. ज्यादा थकान की वजह से सिर दर्द और कमजोरी महसूस हो सकती है.

You Might Also Like

जन्माष्टमी 2026 में कब ? नोट करें तारीख और पूजा का मुहूर्त

गुरु पूर्णिमा के बीज मंत्र को सिद्ध करने का बन रहा दुर्लभ संयोग, जानें विधि

कब है गुरु पूर्णिमा? जानें सही तारीख, शुभ मुहूर्त और पूजा विधि

चरणामृत फायदेमंद है या फिर पंचामृत, जानें इससे जुड़ी मान्यताएं

शिवलिंग का रुद्राभिषेक करने के बाद ताली बजाना पुण्य है या पाप? जानें क्या है रहस्य

TAGGED:Aaj Ka RashifalDaily HoroscopeDB NewsDB News UpdateDBNewsupdatedivya bhumi updateJbp NewsMP NEWS
Share This Article
Facebook Twitter Whatsapp Whatsapp Telegram Threads Email Copy Link Print
What do you think?
Love0
Sad0
Happy0
Surprise0
Angry0
Previous Article श्याम तेरी बंसी पुकारे राधा नाम…लोग करें मीरा को यूँ ही बदनाम…
Next Article Election Commission के खिलाफ महाभियोग प्रस्ताव लाने की तैयारी में विपक्ष!
Leave a comment Leave a comment

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Stay Connected

FacebookLike
TwitterFollow
InstagramFollow
YoutubeSubscribe
- Advertisement -
Ad imageAd image

Latest News

7 दिन में ही 70 रुपये किलो बिकने लगी चीनी
Business 23/08/2026
‘आरक्षण हटाओ आंदोलन’ को खत्म करने देर रात पुलिस ने दिखाई सख्ती…
National 22/08/2026
मैहर शारदा लोक का रास्ता हुआ साफ, जिले को 256 करोड़ के विकास कार्यों की मिली सौगात
Madhya Pradesh 20/08/2026
लाल किले पर PM मोदी ने फहराया तिरंगा
National 15/08/2026
//

यह विश्व में सबसे तेजी से बढ़ती हुई हिंदी समाचार वेबसाइट है। यह राजनीतिक, सामाजिक, सांस्कृतिक, धार्मिक, व्यापार, मनोरंजन और क्रिकेट की दुनियां से जुड़े समाचार प्रकाशित करने में अहम भूमिका अदा कर रही है। यह अन्य हिंदी न्यूज साइटों की अपेक्षा सबसे अधिक विश्वसनीय, प्रामाणिक और निष्पक्ष समाचार अपने समर्पित पाठक वर्ग तक पहुंचाने का कार्य कर रही है।

Quick Link

  • About Us
  • Contact
  • My Bookmarks
  • Privacy Policy
  • Disclaimer
  • Sitemap

Top Categories

  • Fashion
  • Health
  • Religion
  • Science
  • Technology
  • Travel

Contact Us

//

Director – Mr. Prince Awasthi 8815353246,

Editor – Miss. Supriya 8815353246.

DB News Update | Divya Bhumi NewsDB News Update | Divya Bhumi News
Follow US
© 2024 Copyright All Rights Reserved. Media Management Society Jabalpur M.P. | Design & Developed by JPTechnoPark
  • Advertise
Welcome Back!

Sign in to your account

Lost your password?