By using this site, you agree to the Privacy Policy and Terms of Use.
Accept
DB News Update | Divya Bhumi NewsDB News Update | Divya Bhumi NewsDB News Update | Divya Bhumi News
  • Home
  • Religion
  • National
  • International
  • Madhya Pradesh
  • Politics
  • Business
Reading: ‘प्रदेश के उज्जवल भविष्य की संभावनाएं अधिक सशक्त होंगी…’, सीएम
Share
Sign In
Notification Show More
Font ResizerAa
DB News Update | Divya Bhumi NewsDB News Update | Divya Bhumi News
Font ResizerAa
  • National
  • International
  • Politics
  • Religion
  • Technology
Search
  • Home
  • Religion
  • National
  • International
  • Madhya Pradesh
  • Politics
  • Business
Have an existing account? Sign In
Follow US
  • Advertise
© 2024 Copyright All Rights Reserved. Media Management Society Jabalpur M.P. | Design & Developed by JPTechnoPark
DB News Update | Divya Bhumi News > Blog > Madhya Pradesh > ‘प्रदेश के उज्जवल भविष्य की संभावनाएं अधिक सशक्त होंगी…’, सीएम
Madhya Pradesh

‘प्रदेश के उज्जवल भविष्य की संभावनाएं अधिक सशक्त होंगी…’, सीएम

DB News
Last updated: 18/04/2026 11:44 AM
DB News
Share
5 Min Read
SHARE

एमपी के 12वीं पास प्रतिभाशाली विद्यार्थियों को फ्री में लैपटॉप दिया है, ताकि वे और मेहनत से पढ़ाई करें. आप मध्य प्रदेश शिक्षा पोर्टल पर जाकर अपना नाम चेक कर सकते हैं. 

Source : MEDIA

Contents
एमपी के 12वीं पास प्रतिभाशाली विद्यार्थियों को फ्री में लैपटॉप दिया है, ताकि वे और मेहनत से पढ़ाई करें. आप मध्य प्रदेश शिक्षा पोर्टल पर जाकर अपना नाम चेक कर सकते हैं. किन छात्रों को मिलेगा पैसाकैसे चेक करें अपना नामपैसा नहीं आए तो ऐसे शिकायत करें दर्जक्यों दिया जाता है इनाम?पिछले साल के टॉपर को क्या-क्या मिला था?प्रतिभाशाली विद्यार्थी प्रोत्साहन योजनावित्तीय वर्ष 2026-27 के बजट प्रावधान

By : DB News Update | Edited By: प्रिंस अवस्थी

Free Laptop Yojana 2025: मेधावी विद्यार्थियों को लैपटॉप प्रदान करने से उनकी प्रतिभा निखरेगी, जिससे प्रदेश के उज्जवल भविष्य की संभावनाएं अधिक सशक्त होंगी. मुख्यमंत्री प्रदेश के 89 हजार 710 मेधावी विद्यार्थियों को लैपटॉप लेने के लिए 224 करोड़ की राशि अंतरित की. बता दें कि एमपी में हायर सेकेंडरी (12वीं) की परीक्षा में 75 प्रतिशत से ज्यादा अंक हासिल करने वाले छात्रों को मुख्यमंत्री मोहन यादव ने शुक्रवार को लैपटॉप प्रदान किए. लैपटॉप मिलने से छात्र गदगद हैं और उनका कहना है कि इससे उनकी पढ़ाई और आसान हो जाएगी. सरकार का कहना है कि इससे वे और मन लगाकर पढ़ाई करें और अपने परिवार और राज्य का नाम रोशन करें.

राजधानी के आरसीवीपी नरोन्हा प्रशासन अकादमी के स्वर्ण जयंती सभागार में शुक्रवार को आयोजित समारोह में मुख्यमंत्री यादव ने प्रतीक स्वरूप लैपटॉप प्रदान किए, वहीं अन्य छात्रों के खातों में सीधे राशि ट्रांसफर की गई.

किन छात्रों को मिलेगा पैसा

मध्य प्रदेश में चल रही मुफ्त लैपटॉप योजना की पात्रता की शर्त है कि छात्र या छात्रा ने मध्य प्रदेश शिक्षा बोर्ड से 12वीं की परीक्षा पास की हो। साथ ही परीक्षा में 75 फीसदी या उससे ज्यादा अंक हासिल किए हों.

कैसे चेक करें अपना नाम

अगर आपके भी 12वीं में 75% या उससे ज्यादा नंबर आए हैं तो आप इस योजना के तहत लैपटॉप के लिए के 25,000 पाने के पात्र हैं. आप मध्य प्रदेश शिक्षा पोर्टल पर जाकर अपना नाम चेक कर सकते हैं. आपको बस Eligibility सेक्शन में जाकर List of Eligible Students पर क्लिक करना है. इसके बाद अपना जिला, अपना स्कूल और साल चुनना है. उस स्कूल की पूरी लिस्ट सामने आ जाएगी.

पैसा नहीं आए तो ऐसे शिकायत करें दर्ज

अगर 75 फीसदी नंबर आने के बावजूद आपके खाते में पैसा नहीं आता है तो सबसे ‘भुगतान की स्थिति’ चेक करें। अगर वहां नाम नहीं दिख रहा है तो आप पोर्टल पर जाकर या शिक्षा विभाग के ऑफिस जाकर शिकायत दर्ज कर सकते हैं.

  • पोर्टल पर Register Grievance पर क्लिक करें
  • अपना रोल नंबर डालें, फिर मोबाइल नंबर भरें
  • फिर अपनी शिकायत चुनें, अगले बॉक्स में विस्तार से जानकारी भरें
  • कैप्चा कोड डालकर ‘शिकायत दर्ज करें’ पर क्लिक कर सबमिट कर दें

क्यों दिया जाता है इनाम?

सरकार का मकसद है कि मेहनती स्टूडेंट्स को डिजिटल शिक्षा से जोड़ा जाए और उन्हें आगे की पढ़ाई के लिए मोटिवेट किया जाए. लैपटॉप और स्कूटी जैसी सुविधाएं छात्रों को पढ़ाई और करियर में आगे बढ़ने में मदद करती हैं.

पिछले साल के टॉपर को क्या-क्या मिला था?

MP बोर्ड 12वीं 2025 (पिछला सत्र) के टॉपर्स को मध्य प्रदेश सरकार द्वारा मेधावी छात्र योजना के तहत 25,000 रुपये दिए गए थे. साथ ही उन्हें लैपटॉप भी दिया गया था. इसके अलावा, गांव के टॉपर्स स्टूडेंट्स को साइकिल और मेधावी छात्राओं को स्कूटी से भी सम्मानित किया गया था.

प्रतिभाशाली विद्यार्थी प्रोत्साहन योजना

एमपी सरकार ने साल 2009-10 में प्रतिभाशाली विद्यार्थी प्रोत्साहन योजना की शुरुआत की थी. इस योजना के तहत अब तक 4.3 लाख से अधिक छात्र लाभान्वित हुए हैं और कुल 1,080 करोड़ रुपये से अधिक की राशि वितरित की गई है. बता दें कि पिछले वर्ष ही इस योजना के तहत 89,710 छात्रों को वित्तीय सहायता प्राप्त हुई थी. आधिकारिक सूत्रों के अनुसार इस योजना में सरकारी तथा मान्यता प्राप्त गैर-सरकारी विद्यालयों के नियमित तथा स्वयं-शिक्षित दोनों प्रकार के छात्र शामिल हैं. सामान्य श्रेणी के छात्रों के लिए पात्रता सीमा 75 प्रतिशत है, जबकि अनुसूचित जाति तथा अनुसूचित जनजाति के छात्र 65 प्रतिशत अंकों के साथ उत्तीर्ण होते हैं.

वित्तीय वर्ष 2026-27 के बजट प्रावधान

टॉपर्स को मिलने वाले इनाम में परिवर्तन किया गया है. लैपटॉप के लिए 250 करोड़: शानदार अंक प्राप्त करने वाले छात्रों को उच्च शिक्षा में मदद के लिए लैपटॉप दिए जाएंगे. छात्राओं को स्कूटी: बालिका शिक्षा को बढ़ावा देने के लिए सरकार ने 100 करोड़ का प्रावधान किया है, जिससे मेधावी छात्राओं को स्कूटी दी जाएगी. साइकिल वितरण: ग्रामीण क्षेत्रों के उन छात्रों के लिए 210 करोड़ रखे गए हैं, जो दूर-दराज के इलाकों से आकर अपनी पढ़ाई पूरी करते हैं.

You Might Also Like

मैहर शारदा लोक का रास्ता हुआ साफ, जिले को 256 करोड़ के विकास कार्यों की मिली सौगात

नर्मदा के घाट पर दिखा आस्था का सैलाब, संकल्प के साथ हजारों कांवड़िए तट पर पहुंचे

सोनभद्र की नगरी में प्रवेश करेंगी नर्मदा!

दतिया उपचुनाव में नरोत्तम मिश्रा का टिकट कटने से NH-44 पर उतरे कार्यकता

डबल डेकर ब्रिज से फोरलेन में तब्दील हो गई शास्त्रीब्रिज की डिजाइन

TAGGED:DB NewsDB News UpdateDBNewsupdatedivya bhumi updateFree Laptop Yojana
Share This Article
Facebook Twitter Whatsapp Whatsapp Telegram Threads Email Copy Link Print
What do you think?
Love0
Sad0
Happy0
Surprise0
Angry0
Previous Article जीवन की समस्याएं दूर करना हैं तो शनिवार के दिन करें शनिदेव की आरती
Next Article Global Investors Summit में ब्रिटेन, पोलैंड, नीदरलैंड और कनाडा दूतावास के वरिष्ठ प्रतिनिधि भाग लेंगे
Leave a comment Leave a comment

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Stay Connected

FacebookLike
TwitterFollow
InstagramFollow
YoutubeSubscribe
- Advertisement -
Ad imageAd image

Latest News

7 दिन में ही 70 रुपये किलो बिकने लगी चीनी
Business 23/08/2026
‘आरक्षण हटाओ आंदोलन’ को खत्म करने देर रात पुलिस ने दिखाई सख्ती…
National 22/08/2026
लाल किले पर PM मोदी ने फहराया तिरंगा
National 15/08/2026
देशभक्ति की रंग में रंगा देश…, कहीं सनातन तिरंगा यात्रा तो कहीं स्कूटर रैली निकाली
National 14/08/2026
//

यह विश्व में सबसे तेजी से बढ़ती हुई हिंदी समाचार वेबसाइट है। यह राजनीतिक, सामाजिक, सांस्कृतिक, धार्मिक, व्यापार, मनोरंजन और क्रिकेट की दुनियां से जुड़े समाचार प्रकाशित करने में अहम भूमिका अदा कर रही है। यह अन्य हिंदी न्यूज साइटों की अपेक्षा सबसे अधिक विश्वसनीय, प्रामाणिक और निष्पक्ष समाचार अपने समर्पित पाठक वर्ग तक पहुंचाने का कार्य कर रही है।

Quick Link

  • About Us
  • Contact
  • My Bookmarks
  • Privacy Policy
  • Disclaimer
  • Sitemap

Top Categories

  • Fashion
  • Health
  • Religion
  • Science
  • Technology
  • Travel

Contact Us

//

Director – Mr. Prince Awasthi 8815353246,

Editor – Miss. Supriya 8815353246.

DB News Update | Divya Bhumi NewsDB News Update | Divya Bhumi News
Follow US
© 2024 Copyright All Rights Reserved. Media Management Society Jabalpur M.P. | Design & Developed by JPTechnoPark
  • Advertise
Welcome Back!

Sign in to your account

Lost your password?