यात्रियों को सुगम, सुरक्षित एवं आरामदायक यात्रा उपलब्ध कराने के उद्देश्य से स्पेशल ट्रेनें संचालित की जा रही हैं.
By : DB News Update
Edited By : प्रिंस अवस्थी
MP News, जबलपुर. प्रयागराज जाने वाले यात्रियों के लिए बड़ी खुशखबरी है. रेल प्रशासन द्वारा प्रयागराज में आगामी कुम्भ मेला के अवसर पर श्रद्धालुओं एवं यात्रियों को सुगम, सुरक्षित एवं आरामदायक यात्रा उपलब्ध कराने के उद्देश्य से स्पेशल ट्रेनें संचालित की जा रही हैं. इसी कड़ी में तीन एक तरफा स्पेशल ट्रेनें पश्चिम मध्य रेल के स्टेशनों से गुजरेगी, कृपया अपने निर्धारित समय के अनुसार जबलपुर से होकर गुजरने वाली ट्रेनों में बु़किंग करा लें.
ऐसा स्पेशल ट्रेनों का रूट
इंदौर-प्रयागराज एक तरफा स्पेशल ट्रेन
गाड़ी संख्या 09333 इंदौर-प्रयागराज स्पेशल ट्रेन दिनांक 26 दिसंबर 2024 को इंदौर स्टेशन से रात्रि 22:00 बजे प्रस्थान कर अगले दिन शाम 17:00 बजे प्रयागराज स्टेशन पहुंचेगी.
यहां रुकेगी गाड़ी :- रास्ते में यह गाड़ी देवास, उज्जैन जंक्शन, शुजालपुर, सीहोर, हिरदाराम नगर, बीना जंक्शन, सागर, दमोह, कटनी मुड़वारा, सतना एवं मानिकपुर जंक्शन स्टेशनों पर रुकेगी.
मुंबई सेंट्रल-प्रयागराज एक तरफा स्पेशल ट्रेन
गाड़ी संख्या 09013 मुंबई सेंट्रल-प्रयागराज स्पेशल ट्रेन दिनांक 26 दिसंबर 2024 को मुंबई सेंट्रल स्टेशन से सुबह 11:00 बजे प्रस्थान कर अगले दिन शाम 16:30 बजे प्रयागराज स्टेशन पहुंचेगी.
यहां रुकेगी गाड़ी :- रास्ते में यह गाड़ी बोरिवली, पालघर, वापी, वलसाड, उधना जंक्शन, भरूच जंक्शन, वडोदरा जंक्शन, गोधरा जंक्शन, दाहोद, रतलाम जंक्शन, नागदा जंक्शन, उज्जैन जंक्शन, शुजालपुर, सीहोर, संत हिरदाराम नगर, बीना जंक्शन, सागर, दमोह, कटनी मुड़वारा, सतना एवं मानिकपुर जंक्शन स्टेशनों पर रुकेगी.
बेंगलुरु-प्रयागराज एक तरफा स्पेशल ट्रेन
गाड़ी संख्या 06577 बेंगलुरु-प्रयागराज कुम्भ एक्सप्रेस स्पेशल ट्रेन दिनांक 26 दिसंबर 2024 को बेंगलुरु स्टेशन से रात्रि 23:00 बजे प्रस्थान कर तीसरे दिन दोपहर 13:30 बजे प्रयागराज स्टेशन पहुंचेगी.
यहां रुकेगी गाड़ी :- रास्ते में यह गाड़ी कृष्णराजपुरम, बंगारपेट जंक्शन, जोलारपेट्टई जंक्शन, काटपाड़ी जंक्शन, रेणिगुंटा जंक्शन, गुडूर जंक्शन, विजयवाड़ा जंक्शन, वारंगल, बल्हारशाह, नागपुर जंक्शन, इटारसी जंक्शन, जबलपुर, कटनी जंक्शन, सतना जंक्शन एवं मानिकपुर जंक्शन स्टेशनों पर रुकेगी.

