एक दिन-एक शिफ्ट में एग्जाम कराने की मांग, लाठीचार्ज में कई छात्र घायल हो गए हैं.
By : DB News Update | Edited By : प्रिंस अवस्थी
UPPSC Exam Candidate protest : प्रयागराज. एक दिन-एक शिफ्ट में एग्जाम कराने की मांग को लेकर 10 हजार छात्रों ने प्रयागराज में प्रदर्शन किया. छात्रों को लोक सेवा आयोग कार्यालय (UPPSC) तक न पहुंचने से रोकने बैरिकेडिंग लगाई गई थी, जिसे छात्रों ने तोड़ दिया. लाठीचार्ज में कई छात्र घायल हो गए. आयोग ने PCS की प्री परीक्षा 7 और 8 दिसंबर को दो शिफ्ट में रखी है. RO/ARO की परीक्षा 22 और 23 दिसंबर को 3 शिफ्ट में होगी, दो शिफ्ट 22 दिसंबर को और 1 शिफ्ट 23 दिसंबर को. इसी का छात्र विरोध कर रहे हैं.
कई शिफ्ट में एग्जाम होने से नॉर्मलाइजेशन भी लागू होगा
आयोग ने पहली बार नॉर्मलाइजेशन यानी नॉर्मलाइज्ड स्कोर की प्रक्रिया लागू की है. हर पेपर के डिफिकल्टी लेवल में थोड़ा अंतर हो सकता है. सरल पेपर के ही शिफ्ट के छात्रों को ही फायदा न हो, इसलिए नॉर्मलाइजेशन प्रोसेस अपनाया जाता है. इसके तहत कठिन पेपर वाली शिफ्ट के सभी अभ्यर्थियों को कुछ एक्स्ट्रा मार्क्स दिए जाते हैं.
आयोग ने क्या तर्क दिए हैं
तारीखों की घोषणा करते वक्त आयोग के बताया कि एक साथ परीक्षा करवाने के लिए 1758 सेंटर की जरूरत है, लेकिन 41 जिलों में 978 ही योग्य मिले. इसमें एक साथ 4 लाख 35 हजार 74 अभ्यर्थी परीक्षा दे सकते हैं. इसलिए परीक्षा 2 दिन में करवाने का फैसला किया गया है. वहीं कैंडिडेट्स का कहना है कि 41 जिलों में ही परीक्षा क्यों करवाई जा रही, क्या बाकी 34 जिलों में सेंटर नहीं मिले.

